CSIR UGC NET Admit Card 2026 : जारी, यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड, परीक्षा से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण जानकारी

Last Updated on 14/07/2026 5:41 PM by Prashant Shahi

CSIR UGC NET Admit Card 2026 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने लॉगिन विवरण की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।

एडमिट कार्ड केवल परीक्षा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें परीक्षा सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी भी दर्ज होती है। ऐसे में सभी उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियों का मिलान कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लेटेस्ट अपडेट : CSIR NET एडमिट कार्ड 2026 जारी

एंटीए ने CSIR UGC NET 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र 13 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार Joint CSIR UGC NET June 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यार्थी परीक्षा से पहले हॉल टिकट डाउनलोड कर लें, क्योकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल एडमिट कार्ड व वैध पहचान पत्र के साथ ही मिलेगा।

CSIR UGC NET Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामJoint CSIR UGC NET June 2026
आयोजन संस्थाराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
एडमिट कार्ड जारी13 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि17 एवं 18 जुलाई 2026
परीक्षा मोडComputer Based Test (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटcsirnet.nta.nic.in

CSIR UGC NET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Joint CSIR UGC NET June 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।
  4. सुरक्षा पिन (Captcha) भरकर लॉगिन करें।
  5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम दो प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचें—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का विषय
  • शिफ्ट एवं रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना होगा ?

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं—

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • PwBD उम्मीदवारों के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

बिना वैध एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा के दिन किन बातों का रखें विशेष ध्यान ?

NTA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को निम्न बातों का पालन करना चाहिए—

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र के सभी निर्देशों का पालन करें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को परीक्षा से पहले अच्छी तरह पढ़ लें।
  • अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र की लोकेशन पहले ही देख लें।

किन विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा ?

Joint CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा निम्न पांच प्रमुख विषयों के लिए आयोजित की जाएगी-

  • Chemical Sciences
  • Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences
  • Life Sciences
  • Mathematical Sciences
  • Physical Sciences

CSIR UGC NET परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से उम्मीदवार Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor तथा PhD Admission के लिए पात्रता प्राप्त करते हैं।

परीक्षा से पहले उम्मीदवार क्या करें ?

अब परीक्षा में केवल कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को नई सामग्री पढ़ने के बजाय अपने पहले से तैयार नोट्स का रिवीजन करना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा। पर्याप्त नींद लें, परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें तथा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का मार्ग पहले से तय कर लें।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

यदि वेबसाइट पर लॉगिन करने में समस्या आ रही है या एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन जांचें और कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें। यदि समस्या बनी रहती है, तो आधिकारिक NTA वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पडेस्क से संपर्क करें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या लिंक का उपयोग करने से बचें।

CSIR UGC NET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top