Railway NFR Apprentice Vacancy 2026 : 6777 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं + ITI उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका

Last Updated on 17/07/2026 7:15 PM by Prashant Shahi

Railway NFR Apprentice Vacancy 2026 : नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने 6777 अप्रेंटिस पदों पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत विभिन्न रेलवे डिवीजन और वर्कशॉप में अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए आयोजित की जा रही है।

रेलवे की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने 10वीं पास करने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। यह भर्ती रेलवे में करियर शुरू करने का बेहतरीन अवसर हो सकता है। इस लेख में आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।

Railway NFR Apprentice Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
संगठनNortheast Frontier Railway (NFR)
पद का नामAct Apprentice
कुल पद6777
आवेदन प्रारंभ20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 अगस्त 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट
योग्यता10वीं + ITI
आधिकारिक नोटिफिकेशनजारी

Railway NFR Apprentice Vacancy 2026 : अधिसूचना

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लिए Apprentices Act, 1961 के अंतर्गत Act Apprentice की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न रेलवे डिवीजन, वर्कशॉप और यूनिट में प्रशिक्षु नियुक्त किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 सुबह 9:00 बजे शुरू होगी और 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक चलेगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो रेलवे के तकनीकी क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को रेलवे के कार्य करने की व्यावहारिक जानकारी मिलती है, जिससे भविष्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होना आवश्यक है—

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास।
  • 10वीं में न्यूनतम 50% अंक।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई कटऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 24 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, PwBD एवं अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/महिलाकोई आवेदन शुल्क नहीं।
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

  • मेरिट लिस्ट : उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विभिन्न यूनिट और ट्रेड के अनुसार मेरिट सूची जारी की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ITI सर्टिफिकेट, पहचान पत्र एवं आवश्यक अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट : दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों के अनुसार स्वास्थ्य संबंधित परीक्षण से गुजरना होगा।
  • फाइनल चयन : सभी चरण पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा, उन्हें संबंधित रेलवे डिवीजन में अप्रेन्टिस के रूप में प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया जाएगा।

Railway NFR Apprentice Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें?

Railway NFR Apprentice Online Form 2026 भरने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें—

  1. सबसे पहले NFR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी व्यक्तिगत व अन्य जानकारी से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  5. अन्य आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. निर्धारित श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. अब अपना फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

आवेदन से पहले रखें ये दस्तावेज तैयार

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

Railway Apprentice भर्ती क्यों है खास ?

Railway NFR अप्रेन्टिस भर्ती 2026 कई कारणों से युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण भर्ती मानी जा रही है। सबसे पहला कारण यह है कि इसमें 6777 पदों पर भर्ती की जा रही है, जो काफी बड़ी संख्या है। दूसरा, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, जिससे प्रतियोगिता केवल शैक्षणिक अंकों के आधार पर होगी। तीसरा, अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को रेलवे में कार्य करने का वास्तविक अनुभव प्राप्त होगा।

किन उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करना चाहिए ?

यदि आप रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर है। आवेदन शुरू होते ही पात्र उम्मीदवारों को बिना देरी किए फॉर्म भर देना चाहिए।

  • 10वीं में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त उम्मीदवार।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI पास अभ्यर्थी।
  • 15 से 24 वर्ष आयु सीमा वाले उम्मीदवार।
  • बिना लिखित परीक्षा मेरिट के आधार पर चयन चाहने वाले अभ्यर्थी।
  • रेलवे अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अनुभव प्राप्त कर भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर तलाशने वाले उम्मीदवार।

Railway NFR Apprentice Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top