Last Updated on 22/07/2026 8:39 पूर्वाह्न by Prashant Shahi
PNB Bank LBO Vacancy 2026 : पंजाब नेशनल बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी के 545 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 09 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के अंतर्गत की जा रही है और चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतनमान के साथ बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का मौका मिलेगा।
इस लेख में PNB LBO Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, कुल पद, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
PNB Bank LBO Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | Punjab National Bank (PNB) |
| पद का नाम | Local Bank Officer (LBO) |
| कुल पद | 545 |
| आवेदन प्रारंभ | 20 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 09 अगस्त 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| नौकरी का स्थान | राज्यवार |
| वेतनमान | JMGS-I Pay Scale |
PNB Bank LBO Vacancy 2026 : अधिसूचना
पंजाब नेशनल बैंक ने HRP 2026-27 के तहत Local Bank Officer भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न राज्यों में कुल 545 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि पात्रता, अनुभव और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
इसके साथ ही अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी के पास किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में क्लेरिकल या ऑफिसर कैडर में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस | ₹1180/- रूपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग | ₹59/- रूपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई |
चयन प्रक्रिया
PNB Local Bank Officer (LBO) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पास करना आवश्यक है।
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा : सबसे पहले सीबीटी परीक्षा होगी। इसमें रीजनिंग, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, बैंकिंग एवं प्रोफेशनल नॉलेज जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- स्क्रीनिंग : परीक्षा के बाद बैंक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आवेदन में दी गई जानकारी की जांच करेगा। केवल पात्र उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- स्थानीय भाषा दक्षता : उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन किया है, उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए। इसके माध्यम से भाषा दक्षता की जांच की जाएगी।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार : व्यक्तिगत इंटरव्यू में उम्मीदवार के बैंकिंग ज्ञान, संचार कौशल, व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और पद के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाएगा।
नोट : अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन तथा बैंक द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य होगा।
PNB LBO Salary 2026 : वेतन
PNB Local Bank Officer (LBO) पद पर चयनित उम्मीदवारों को Junior Management Grade Scale-I (JMGS-I) के तहत आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। बेसिक सैलरी के साथ कई सरकारी बैंकिंग भत्तों का लाभ भी मिलेगा, जिससे कुल मासिक आय काफी बेहतर हो जाती है।
- पे स्केल : ₹48,480 – ₹85,920
- बेसिक सैलरी : ₹48,480 से शुरुआत
- अतिरिक्त भत्ते : महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) एवं अन्य बैंक भत्ते
- अन्य सुविधाएं : मेडिकल सुविधा, लीव बेनिफिट, पेंशन/एनपीएस, प्रमोशन के अवसर और नौकरी की सुरक्षा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- स्नातक की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
- पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग)
- अनुभव प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
- सक्रिय मोबाइल नंबर & ईमेल आईडी
PNB LBO Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें ?
यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—
- आधिकारिक PNB वेबसाइट पर जाकर Recruitment सेक्शन खोलें।
- PNB LBO Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- न्यू पंजीकरण करके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
- पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म में भरे गए की सभी विवरण जांचकर फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखें।
किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सबसे बेहतर है ?
यदि आपने बैंकिंग सेक्टर में पहले से कार्य किया है और सरकारी बैंक में अधिकारी स्तर की नौकरी चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर है। Local Bank Officer पद पर चयन होने के बाद आपको अपने चयनित राज्य में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय भाषा और क्षेत्रीय बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा।
तैयारी कैसे करें ?
- बैंकिंग एवं फाइनेंशियल अवेयरनेस पर विशेष ध्यान दें।
- रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की नियमित प्रैक्टिस करें।
- इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्यूटर ज्ञान मजबूत रखें।
- पिछले वर्षों के बैंकिंग प्रश्नपत्र हल करें।
- स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा के लिए भी तैयारी करें।
PNB Bank LBO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
