AdmissionShiksha

Bihar Paramedical Counseling 2026 : शुरू, 6 अगस्त तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग, जानें पूरा प्रोसेस

Last Updated on 31/07/2026 5:25 अपराह्न by Prashant Shahi

Bihar Paramedical Counseling 2026 : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने बिहार सरकार के सरकारी अस्पतालों और सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों में विभिन्न पारा मेडिकल पाठ्यकर्मो में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी ऑफिसियल पोर्टल bceceboard.bihar.gov.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन, कॉलेज चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यह काउंसलिंग उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने DCECE 2026 के पारा मेडिकल इंटरमीडिएट स्तरीय (PM) और माध्यमिक स्तरीय (PMM) समूह में परीक्षा 2026 उत्तीर्ण की है। इसके बाद उम्मीदवारों की मेरिट रैंक, आरक्षण श्रेणी, सीटों की उपलब्ध और भरे गए विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट : बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026 लिंक सक्रीय

बी.सी.ई.सी.ई.बी द्वारा विभिन्न पारा मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए DCECE PM/PMM 2026 की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी हैं, अभ्यर्थी 06 अगस्त 2026 तक अपनी पसंद के कॉलेज एवं कोर्स का चयन कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय सीमा से पहले ही रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी नए विकल्प स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Bihar Paramedical Counseling 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामDCECE PM/PMM 2026
आयोजन संस्थाबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद
कोर्सपारा मेडिकल (PM/PMM)
काउंसलिंग शुरू की तिथि30 जुलाई 2026
अंतिम तिथि06 अगस्त 2026
काउंसलिंग प्रक्रिया मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbceceboard.bihar.gov.in

कौन-कौन उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं ?

Bihar Paramedical Counseling 2026 में केवल वही अभ्यर्थी भाग लेने के पात्र हैं, जिन्होंने DCECE 2026 के PM (Para Medical) या PMM (Para Medical Matric) समूह की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इसके अलावा उम्मीदवार का नाम आधिकारिक मेरिट सूची में होना चाहिए। काउंसलिंग के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना भी अनिवार्य होगा।

निम्नलिखित उम्मीदवार काउंसलिंग के पात्र हैं –

  • DCECE PM 2026 परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार।
  • DCECE PMM 2026 परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार।
  • आधिकारिक मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी।
  • ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले उम्मीदवार।

Bihar Paramedical (PM/PMM) Counselling 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन चॉइस फिलिंग शुरू30 जुलाई 2026
चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की अंतिम तिथि06 अगस्त 2026
प्रथम चरण सीट आवंटन परिणाम जारी11 अगस्त 2026
प्रथम चरण का अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड11 अगस्त से 22 अगस्त 2026
प्रथम चरण दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन16 अगस्त से 22 अगस्त 2026
द्वितीय चरण सीट आवंटन परिणाम जारी31 अगस्त 2026
द्वितीय चरण का अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड31 अगस्त से 09 सितंबर 2026
द्वितीय चरण दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन03 सितंबर से 09 सितंबर 2026

Bihar Paramedical Counseling 2026 : काउंसलिंग प्रक्रिया

अभ्यार्थी नीचे दिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार लॉगिन करें।
  • होमपेज पर “DCECE PM/PMM Counselling” लिंक को खोलें।
  • अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करें।
  • अभ्यार्थी अपना आवश्यक व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • निर्धारित काउंसलिंग शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अब अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का क्रमवार चयन करें।
  • सभी विकल्पों की जांच कर चॉइस लॉक और फाइनल सबमिटकरें।
  • फाइनल सबमिट करके काउंसलिंग फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

चॉइस फिलिंग करते समय किन बातों का रखें ध्यान ?

कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरना काउंसलिंग का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। कई उम्मीदवार चॉइस फिलिंग में छोटी गलती कर देते हैं, जिससे अच्छी रैंक होने के बावजूद पसंदीदा कॉलेज नहीं मिल पाता। इसलिए विकल्प भरते समय जल्दबाजी न करें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

  • सबसे पसंदीदा कॉलेज व कोर्स को सबसे ऊपर रखें।
  • अधिक से अधिक कॉलेज विकल्प भरने का प्रयास करें।
  • केवल उन्हीं विकल्पों का चयन करें, जहां प्रवेश लेना हैं।
  • संस्थान की सीट मैट्रिक्स देखकर ही चॉइस को भरें।
  • चॉइस फिलिंग में सभी विकल्पों की दोबारा जांच करें।
  • अंतिम तिथि से पहले चॉइस लॉक करना बिल्कुल न भूलें।
  • काउंसलिंग के लिए अंतिम समय तक इंतजार करने से बचें।
  • सबमिट करने के बाद रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

सीट अलॉटमेंट कैसे होगा ?

Bihar Paramedical Counseling 2026 में सीट आवंटन पूरी तरह मेरिट आधारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। BCECEB उम्मीदवार की DCECE 2026 रैंक, आरक्षण श्रेणी, कॉलेज एवं कोर्स की उपलब्ध सीटें, तथा चॉइस फिलिंग के दौरान भरे गए विकल्पों के आधार पर सीट आवंटित करेगा। यदि किसी उम्मीदवार को प्रथम चरण में पसंदीदा सीट नहीं मिलती है, तो वह अगले राउंड में बेहतर विकल्प प्राप्त कर सकता है।

सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर निर्धारित तिथि के भीतर रिपोर्टिंग सेंटर पर दस्तावेज सत्यापन और नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।

आवश्यक दस्तावेज

काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन के समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • DCECE PM/PMM 2026 का एडमिट कार्ड
  • रैंक कार्ड
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन स्लिप
  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट (कोर्स अनुसार)
  • स्कूल/कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

PM और PMM कोर्स में क्या अंतर है ?

DCECE के अंतर्गत PM (पारा मेडिकल) और PMM (पारा मेडिकल मैट्रिक) दो अलग-अलग समूह हैं। PM ग्रुप उन उम्मीदवारों के लिए होता है जिन्होंने 12वीं (इंटरमीडिएट) पास की है और वे लैब टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन जैसे पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं।

वहीं PMM ग्रुप 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें विभिन्न डिप्लोमा स्तर के पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। दोनों की पात्रता, उपलब्ध कोर्स और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग होती है, जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया लगभग समान रहती है।

काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद आगे क्या होगा ?

Bihar Paramedical Counseling 2026 और चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद BCECEB निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीट अल्लोत्मेंट रिजल्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें पोर्टल से अल्लोत्मेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद निर्धारित तिथि और संस्थान में उपस्थित होकर सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा तथा प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

दस्तावेज सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद उम्मीदवार का नामांकन पूरा किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द की जा सकती है और आगे की प्रक्रिया बोर्ड के नियमों के अनुसार संचालित होगी।

काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही काउंसलिंग करें।
  • अंतिम तिथि से पहले रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी करें।
  • अभ्यार्थी अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें।
  • कॉलेज विकल्प ध्यान से व प्राथमिकता के अनुसार भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट की सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Bihar Paramedical Counseling 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *