AdmissionShiksha

UPSSSC PET 2026 : 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 03 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता, फीस, आयु सीमा और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 02/08/2026 9:52 पूर्वाह्न by Prashant Shahi

UPSSSC PET 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग भविष्य में आने वाली ग्रुप ‘C’ की विभिन्न भर्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 तक चलेगी।

उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यदि आप लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट अकाउंटेंट सहित अन्य सरकारी पदों पर नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए PET 2026 में शामिल होना बेहद जरूरी है।

उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा 2026 : अधिसूचना जारी

UPSSSC ने PET 2026 का अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार 03 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 01 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और उम्मीदवारों को पहले अपना ओटीआर (OTR) पूरा करना होगा। PET 2026 का स्कोर भविष्य में UPSSSC द्वारा जारी होने वाली कई ग्रुप ‘C’ भर्तियों में मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता तय करने में उपयोग किया जाएगा।

UPSSSC PET 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामप्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026
आयोजित संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
परीक्षा का उद्देश्यग्रुप ‘C’ पदों पर भर्ती के लिए
ऑनलाइन आवेदन शुरू03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता10वीं (हाईस्कूल) पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
स्कोर की वैधताआयोग के नियमानुसार
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC PET 2026 क्या है ?

UPSSSC PET यानी Preliminary Eligibility Test उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्ती परीक्षाओं के मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हर भर्ती के लिए अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षा कराने की बजाय आयोग PET स्कोर का उपयोग करता है, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनती है।

कौन कर सकता है आवेदन ?

PET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी:

शैक्षणिक योग्यता

UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी ने इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है, तो वह भी इस परीक्षा के लिए पात्र है।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) पास होना अनिवार्य।
  • 12वीं, स्नातक, परास्नातक एवं उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन के समय शैक्षणिक विवरण सही एवं प्रमाणपत्र के अनुसार दर्ज करना होगा।

आयु सीमा

UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना आयोग द्वारा नोटिफिकेशन में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹185/- रूपये
एससी/एसटी₹95/- रूपये
दिव्यांग₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

किन भर्तियों में काम आएगा PET स्कोर ?

UPSSSC PET स्कोर के आधार पर कई महत्वपूर्ण भर्तियों में आवेदन किया जा सकता है, जैसे—

  • लेखपाल
  • ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
  • जूनियर असिस्टेंट
  • स्टेनोग्राफर
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट
  • ऑडिटर
  • एक्स-रे टेक्नीशियन
  • वन रक्षक (जहां लागू हो)
  • अन्य ग्रुप ‘C’ पद

आयोग समय-समय पर जारी होने वाली विभिन्न भर्तियों में PET स्कोर को अनिवार्य पात्रता के रूप में उपयोग करता है।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन से पहले निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • हाईस्कूल प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • OTR नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

UPSSSC PET 2026 : आवेदन कैसे करें ?

PET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. यदि OTR नहीं है, तो पहले One Time Registration पूरा करें।
  3. होमपेज पर उपलब्ध PET 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपने OTR नंबर से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को खोलें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी सभी जानकारी भरें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  8. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

UPSSSC PET 2026 परीक्षा पैटर्न

UPSSSC PET 2026 परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणित, रीजनिंग और समसामयिक घटनाओं सहित विभिन्न विषयों पर समझ और योग्यता का मूल्यांकन करना है। परीक्षा में समय प्रबंधन का विशेष महत्व होगा, क्योंकि निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। साथ ही, गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

  • परीक्षा का माध्यम : ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • प्रश्नों का प्रकार : बहुविकल्पीय (MCQ)
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटे (120 मिनट)
  • प्रत्येक सही उत्तर : 1 अंक
  • गलत उत्तर पर : 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग

PET स्कोर क्यों है महत्वपूर्ण?

UPSSSC PET स्कोर उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्तियों में आवेदन करने के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड है। आयोग द्वारा जारी कई भर्ती विज्ञापनों में केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET परीक्षा उत्तीर्ण की हो और आवश्यक कटऑफ स्कोर प्राप्त किया हो। लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत कई पदों की भर्ती प्रक्रिया में PET स्कोर का उपयोग किया जाता है।

UPSSSC PET 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *