ResultNaukari

SSC CHSL Final Result 2026 : घोषित, कुल 3,515 अभ्यर्थी हुए प्रोविजनल RECOMENDED, ऐसे चेक करें Result PDF

Last Updated on 18/08/2026 4:09 PM by Prashant Shahi

SSC CHSL Final Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) लेवल भर्ती 2025 के Tier-II परीक्षा के बाद अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यार्थी अब रिजल्ट PDF में अपने रौल नंबर के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी चेक कर सकते हैं। Tier-II परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल और 22 अप्रैल 2026 को कुल 3522 पदों पर भर्ती के लिए की गई थी।

इसके बाद 19 जून से 25 जून 2026 तक 13,395 उम्मीदवारों ने अपना पोस्ट परेफरेंस एवं डीवी प्रक्रिया पूरा किया। आयोग ने अभ्यर्थियों की Tier-II प्रदर्शन के आधार पर अब रिजल्ट घोषित किया है। जिससे कुल 3,515 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

एसएससी सीएचएसएल टियर-II रिजल्ट 2026 : हुआ घोषित

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 17 अगस्त 2026 को घोषित हो गया हैं, जिनमें कुल 3515 उम्मीदवारों को प्रथम चरण में प्रोविजनली चयनित किया गया है। अब चयनित अभ्यार्थी के लिए अगला चरण स्लाइडिंग प्रोसेस का है।

जिनमें उम्मीदवारों को 20 से 22 अगस्त 2026 के बीच अपना स्थान, तिथि एवं स्लॉट चुनना होगा। इसके बाद फिजिकल स्लाइडिंग 01 से 03 सितंबर 2026 तक संबंधित रीजनल ऑफिस के शहरों में आयोजित किया जाएगा।

SSC CHSL Tier 2 Result 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामसंयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा 2025
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
Tier-II परीक्षा10 अप्रैल और 22 अप्रैल 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन PDF
Tier-II रिजल्ट की तिथि17 अगस्त 2026
कुल रिपोर्टेड रिक्तियाँ3,522
प्रोविजनली चयनित अभ्यार्थी3,515
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC CHSL Result PDF में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

SSC CHSL Tier-II Result/FRTA PDF में उम्मीदवारों को पद और श्रेणीवार आवंटन से जुड़ी जानकारी मिलेगी। PDF में मुख्य रूप से :

  • विभाग कोड और श्रेणी
  • कुल रिक्तियां व आवंटित उम्मीदवार
  • अंतिम चयनित उम्मीदवार के अंक
  • Tier-II Section-I के अंक
  • Tier-I के अंक
  • अंतिम चयनित उम्मीदवार की जन्मतिथि
  • संबंधित पद का कटऑफ विवरण

SSC CHSL Tier 2 Result 2026 : कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट/FRTA स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in खोलें।
  2. अब होमपेज पर दिए “Result” सेक्शन में जाएं।
  3. CHSL 2025 से संबंधित FRTA Result लिंक खोलें।
  4. अब अपने परिणाम PDF को डाउनलोड करके खोलें।
  5. रिजल्ट PDF में सर्च से अपने रोल नंबर को दर्ज करें।
  6. रोल नंबर मिलने पर आवंटन की जानकारी ध्यान से जांचें।

SSC CHSL Tier 2 Result 2026 में क्या जारी हुआ ?

एसएससी ने 17 अगस्त 2026 को CHSL 2025 Tier-II के बाद पहले चरण की अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। इसमें Tier-II मेरिट और पोस्ट प्राथमिकता के आधार पर उम्मीदवार के पद/विभाग का प्रथम चरण का आवंटन किया गया है।

आयोग की आधिकारिक नोटिस अनुसार एलडीसी/जेएसए और डीईओ पदों के कुल 3,522 रिक्तियों के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों को प्रोविजनली रिकमेंड किया गया है। श्रेणी अनुसार चयन स्थिति इस प्रकार है :

केटेगरीरिक्तियाँरेकमेंडेड कैंडिडेट
ईडब्ल्यूएस 337337
अनुसूचित जाति490487
अनुसूचित जनजाति252251
ओबीसी 768766
अनारक्षित1,6751,674
Total3,5223,515

SSC CHSL Tier 2 Merit कैसे तैयार हुई ?

SSC CHSL Tier-II की मेरिट सेक्शन-I और सेक्शन-II में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई है। इसके लिए सेक्शन-III कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और सेक्शन-IV स्किल/टाइपिंग टेस्ट में निर्धारित योग्यता पूरी करना अनिवार्य था।

इसके बाद उम्मीदवारों की मेरिट और उनके द्वारा दी गई पद वरीयता के आधार पर प्रथम चरण का आवंटन किया गया। समान अंक होने पर पहले Tier-II सेक्शन-I के अंक, फिर Tier-I के अंक और अंत में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई।

न्यूनतम आहर्ता एवं कटऑफ अंक

SSC CHSL Tier-II Result में Section-I, Section-II और Section-III के लिए न्यूनतम अर्हता अंक तय हैं। वहीं कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और टाइपिंग/स्किल टेस्ट के लिए अलग कटऑफ लागू हुआ है।

श्रेणीन्यूनतम अर्हता अंकCKT कटऑफ
UR30%13.50
OBC/EWS25%11.25
अन्य श्रेणी20%9.00
  • टाइपिंग टेस्ट : UR में अधिकतम 7% गलतियां, अन्य श्रेणियों में 10% तक।
  • DEO Grade-A Skill Test : UR में 5% और अन्य श्रेणियों में 7% तक गलतियां अनुमत थीं।

SSC CHSL Tier 2 Result के बाद क्या होगा ?

SSC CHSL Tier-II रिजल्ट में प्रोविजनली रिकमेंड उम्मीदवारों के लिए स्लाइडिंग प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी। आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को 20 से 22 अगस्त 2026 के बीच निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल से वेन्यू, तारीख और स्लॉट चुनना होगा। इसके बाद 01 से 03 सितंबर 2026 तक फिजिकल स्लाइडिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

इसमें उपस्थित होना जरूरी है। किसी भी उम्मीदवार को अनुपस्थित होने पर उन्हे अंतिम परिणाम के लिए विचार नहीं किया जाएगा। आगे आयोग द्वारा अंतिम प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति से संबंधित कार्रवाई पूरी की जाएगी।

SSC CHSL Tier 2 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक कटऑफयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

SSC CHSL Final Result 2026 : FAQs

Q1. SSC CHSL Final Result 2026 कब जारी हुआ है ?
उत्तर : SSC CHSL 2025 Tier-II के बाद First Round of Tentative Allocation 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

Q2. SSC CHSL Final Result में कुल कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ है ?
उत्तर : कुल 3,522 रिपोर्टेड रिक्तियों के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों को प्रथम चरण में प्रोविजनली रिकमेंड किया गया है।

Q7. SSC CHSL FRTA के बाद अगला चरण क्या है ?
उतर : प्रोविजनली रिकमेंड अभ्यर्थी के लिए स्लाइडिंग प्रक्रिया अगला चरण है। इसके लिए वेन्यू, तारीख व स्लॉट का चयन करना होगा।

Q5. SSC CHSL Tier 2 के बाद मेरिट किस आधार पर तैयार हुई है ?
उत्तर : मेरिट मुख्य रूप से Tier-II के Section-I और Section-II में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई है।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *