Exam UpdateShiksha

NTA AIAPGET Admit Card 2026 : लिंक एक्टिव , 22 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा, यहाँ से करें हॉल टिकट डाउनलोड

Last Updated on 19/08/2026 6:17 PM by Prashant Shahi

NTA AIAPGET Admit Card 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त 2026 को ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित की जाएगी

यह परीक्षा AYUSH के पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम व अन्य निर्देशों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

NTA AIAPGET Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

एंटीए ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 18 अगस्त 2026 को अधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या एवं पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। NTA के आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। परीक्षा CBT मोड में दो शिफ्ट में होगी।

इससे पहले NTA द्वारा 13 अगस्त 2026 को सिटी स्लिप जारी करके परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है, कि वे परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए व्यक्तिगत वं परीक्षा निर्देशों को जरूर पढ़ें और परीक्षा संबंधी तैयारी पूरी रखें।

NTA AIAPGET Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2026
आयोजन संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एडमिट कार्ड जारी18 अगस्त 2026
सिटी स्लिप जारी13 अगस्त 2026
परीक्षा की तिथि22 अगस्त 2026
परीक्षा मोडकंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.nic.in/aiapget/

AIAPGET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले NTA AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर AIAPGET 2026 Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन पेज में अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड को दर्ज करें।
  4. अब स्क्रीन पर दिए सिक्युरिटी को दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका NTA AIAPGET Admit Card 2026 दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, केंद्र, तारीख और अन्य जानकारी ध्यान से जांचें।
  7. अब हॉल टिकट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  8. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

NTA की ओर से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।

एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना जरूरी हैं।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर & एप्लीकेशन नंबर
  • अभ्यर्थी का जन्म तिथि
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख
  • शिफ्ट एवं समय
  • केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
  • केंद्र का नाम पूरा पता
  • परीक्षा केंद्र से संबंधित कोड
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या किसी अन्य विवरण में गलती दिखाई देती है, तो उसे परीक्षा से पहले NTA के संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करके समस्या की सूचना देनी चाहिए।

AIAPGET 2026 परीक्षा तिथि, शिफ्ट और टाइमिंग

NTA के आधिकारिक कार्यक्रम अनुसार AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगी। परीक्षा अलग-अलग विषयों के लिए दो शिफ्ट में निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड से जरूर मिलाएं।

परीक्षा तिथि22 अगस्त 2026
परीक्षा मोडCBT
पहली शिफ्ट10:00 AM–12:00 PM
विषयआयुर्वेद
दूसरी शिफ्ट3:00 PM–5:00 PM
विषयसिद्धा, यूनानी एवं होमियोपैथी

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

AIAPGET 2026 परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ पहचान संबंधी दस्तावेज और आवश्यक सामग्री ले जाना अनिवार्य हैं।

  • AIAPGET 2026 Admit Card की प्रिंट कॉपी
  • एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र
  • NTA के निर्देशानुसार आवश्यक घोषणा पत्र
  • अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
  • एडमिट कार्ड में निर्देशित अन्य आवश्यक दस्तावेज।

किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से लगभग 60 मिनट पहले पहुंचें
  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
  • एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं।
  • परीक्षा कक्ष में NTA द्वारा अनुमानित सामग्री को ही अपने साथ रखें।
  • एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा तिथि, केंद्र और शिफ्ट पहले ही जांच लें।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं को अपने साथ लेकर न जाएं।
  • परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि करने से बचें।
  • एडमिट कार्ड में दिए सभी परीक्षा निर्देशों को पढ़ें और उनका पालन करें।

NTA AIAPGET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

NTA AIAPGET Admit Card 2026 : FAQs

Q1. AIAPGET 2026 की परीक्षा कब आयोजित होगी ?
उत्तर : AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

Q2. NTA AIAPGET Admit Card 2026 कहां से डाउनलोड करें ?
उत्तर : उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक AIAPGET पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाना होगा ?
उत्तर : उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

Q4. NTA AIAPGET Admit Card डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?
उत्तर : अगर तकनीकी समस्या के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *