Latest JobsNaukari

Rajasthan Junior Engineer Vacancy 2026 : 874 पदों पर भर्ती, 14 सितंबर तक करें आवेदन, योग्यता, फीस, सैलरी और चयन प्रक्रिया की जानकारी

Last Updated on 20/08/2026 9:10 AM by Prashant Shahi

Rajasthan Junior Engineer Vacancy 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने विज्ञापन संख्या 10/2026 कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (JE) के 874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त 2026 से स्वीकार किए जा रहे हैं और इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों के लिए खास अवसर है जो राजस्थान सरकार के लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जेई के रूप में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे देखें।

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन शुरू

आरएसएसबी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद 16 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। कुल 874 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार राजस्थान SSO/ भर्ती पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा फरवरी 2027 में संभावित है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करें और फाइनल सबमिट के बाद आवेदन आईडी एवं फॉर्म की प्रति सुरक्षित रखें। आवेदन करने से पहले विभाग, ब्रांच व पात्रता से संबंधित शर्तों को आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार जरूर जांच लें।

Rajasthan Junior Engineer Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती बोर्ड का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
भर्ती का नामकनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026
विज्ञापन संख्या10/2026
पद का नाम जूनियर इंजीनियर (JE/JEN)
कुल पद874
आवेदन शुरू की तिथि16 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 सितंबर 2026
आयु सीमा18 – 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यताडिग्री/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

किस विभाग में कितनी वैकेंसी ?

Rajasthan Junior Engineer Vacancy 2026 में कुल 874 जूनियर इंजीनियर के पद तीन प्रमुख विभागों में बांटे गए हैं।। इनमें PWD, जल संसाधन विभाग (WRD) और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) शामिल हैं। अभ्यर्थी को आवेदन के समय अपनी योग्यता और संबंधित पद-संवर्ग को ध्यान में रखकर विकल्प भरना होगा।

विभागपद/शाखागैर-अनुसूचित क्षेत्रअनुसूचित क्षेत्रकुल पद
PWDJE Civil – डिग्री32922351
PWDJE Civil – डिप्लोमा41142
WRDJE Civil – डिग्री72072
WRDJE Civil – डिप्लोमा14435179
PHEDJE Civil – डिग्री44347
PHEDJE Civil – डिप्लोमा13318151
PHEDJE Mechanical/Electrical – डिप्लोमा30232
कुल79381874

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

Rajasthan Junior Engineer Recruitment 2026 में आवेदन की विंडो लगभग एक महीने तक खुली है, लेकिन अंतिम दिनों में तकनीकी समस्या से बचने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पहले पूरा करना बेहतर रहेगा।

कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू16 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख14 सितंबर 2026
संभावित परीक्षा तिथिफरवरी 2027

शैक्षणिक योग्यता

Rajasthan JE Recruitment 2026 में पद अनुसार इंजीनियरिंग की संबंधित डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही हिंदी व राजस्थान की संस्कृति से संबंधित योग्यता भी लागू है। उम्मीदवार आवेदन से पहले अपनी शाखा और योग्यता संबंधित जानकारी की जांच कर लें।

  • JE Civil (Degree) : मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता।
  • JE Civil (Diploma) : मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • JE Mechanical/Electrical (Diploma) : मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मान्य डिप्लोमा।
  • अन्य अनिवार्यता : देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।

आयु सीमा

Rajasthan Junior Engineer भर्ती 2026 में उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर निर्धारित की जाएगी। सामान्य रूप से अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग, महिला, दिव्यांग और अन्य पात्र श्रेणियों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष।
  • आयु की गणना : 1 जनवरी 2027 के आधार पर।
  • आरक्षित वर्ग : नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट।
    • SC/ST पुरुष अभ्यर्थी : 5 वर्ष की छूट।
    • OBC/MBC/EWS पुरुष अभ्यर्थी : राजस्थान के मूल निवासी होने पर 5 वर्ष की छूट।
    • सामान्य वर्ग की महिला : अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट।
    • SC/ST/OBC/MBC/EWS महिला : राजस्थान की मूल निवासी होने पर 10 वर्ष की छूट।
    • PwBD अभ्यर्थी : अतिरिक्त 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट।
  • विशेष ध्यान: आयु सीमा में छूट के लिए संबंधित श्रेणी का वैध प्रमाणपत्र आवश्यक हो सकता है।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/एमबीसी₹600/- रुपये
ओबीसी/ईडब्लूएस/एससी/एसटी
(राजस्थान निवासी)
₹400/- रुपये
PwBD अभ्यर्थी₹400/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Rajasthan Junior Engineer Salary 2026 : कितनी सैलरी मिलेगी ?

Rajasthan Junior Engineer पद Pay Matrix Level-10 में आता है। परिवीक्षा अवधि में सरकार के नियमों के अनुसार निश्चित पारिश्रमिक मिलता है, इसके बाद नियमित वेतन के साथ लागू भत्ते मिलते हैं।

  • वेतन स्तर : Pay Matrix Level-10।
  • बेसिक पे : ₹33,800 प्रति माह।
  • भत्ते : नियमानुसार DA, HRA सहित अन्य लाभ।
  • करियर ग्रोथ : अनुभव, सेवा अवधि और विभागीय नियम अनुसार उच्च तकनीकी जिम्मेदारियों की ओर बढ़ने का अवसर।
  • नौकरी लाभ : सरकारी सेवा की स्थिरता और निर्धारित सेवा लाभ।

Rajasthan JE Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

Rajasthan JE Recruitment 2026 में चयन मुख्य रूप से भर्ती परीक्षा के प्रदर्शन, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर आगे बढ़ेगा। राजस्थान भर्ती पोर्टल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और परिणाम जैसे चरण शामिल होते हैं।

  • लिखित परीक्षा : उम्मीदवारों का चयन निर्धारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आगे किया जाएगा। तकनीकी विषय और राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान की तैयारी महत्वपूर्ण रहेगी।
  • मेरिट/शॉर्टलिस्टिंग : परीक्षा प्रदर्शन के आधार पर कटऑफ और मेरिट तैयार होगी। निर्धारित मानकों के अनुसार सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु, जाति/आरक्षण, निवास और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच भर्ती आयोग द्वारा की जाएगी।
  • अंतिम परिणाम : सभी आवश्यक पात्रताओं और दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम मेरिट/परिणाम जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Rajasthan JE Recruitment 2026 : परीक्षा पैटर्न

Rajasthan Junior Engineer भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। उपलब्ध परीक्षा पैटर्न के अनुसार पेपर में राजस्थान सामान्य ज्ञान और संबंधित इंजीनियरिंग विषय को शामिल किया गया है।

  • कुल प्रश्न: 120, कुल अंक: 120
  • समय अवधि : 2 घंटे (120 मिनट)
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती।
  • न्यूनतम आहर्ता अंक : 40% अंक।
विषयप्रश्नअंक
राजस्थान सामान्य ज्ञान4040
संबंधित तकनीकी विषय8080
120120

Rajasthan Junior Engineer Vacancy 2026 : में आवेदन कैसे करें ?

अभ्यर्थी आवेदन के लिए राजस्थान के SSO पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाए।

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. ओटीआर में मांगी गई व्यक्तिगत व श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
  3. पजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाएं।
  4. अब अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरें।
  5. अपनी संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच और सम्बंधित पद का चयन करें।
  6. निर्धारित साइज में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क पूरी करके फॉर्म फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  8. आवेदन संख्या व फॉर्म की प्रिंट/पीडीएफ कॉपी को सुरक्षित रख लें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी के प्रमाण तैयार रखने चाहिए।

  • आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • EWS प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • मूल निवास/डोमिसाइल प्रमाणपत्र,
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • मोबाईल नंबर & ईमेल आईडी
  • अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र

सलाह : आवेदन से पहले दस्तावेजों का सही प्रारूप, आकार और वैधता RSSB के आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार जरूर जांच लें।

किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सबसे महत्वपूर्ण है ?

Rajasthan Junior Engineer Vacancy खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो इंजीनियरिंग योग्यता के आधार पर राजस्थान सरकार में तकनीकी पद पर नौकरी चाहते हैं। भर्ती में सिविल इंजीनियरिंग के डिग्री और डिप्लोमा धारकों के साथ PHED के मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए भी अवसर है।

Rajasthan Junior Engineer Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Rajasthan Junior Engineer Vacancy 2026 : FAQs

Q1. Rajasthan Junior Engineer Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं ?
उत्तर : राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के तहत PWD, WRD और PHED विभागों में कुल 874 पदों पर भर्ती की जा रही है।

Q2. Rajasthan JE Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब तक होगा ?
उत्तर : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से हो रहा हैं।

Q3. Rajasthan Junior Engineer की सैलरी कितनी है ?
उत्तर : जूनियर इंजीनियर पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-10 निर्धारित है। नियुक्ति के बाद Basic Pay के साथ अन्य लागू भत्ते मिलते हैं।

Q4. Rajasthan JE Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?
उत्तर : चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *