Admit CardNaukari

BSF HCM Admit Card 2026 : हॉल टिकट जारी। परीक्षा 01 सितंबर 2026 से होगी, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

Last Updated on 20/08/2026 4:33 PM by Prashant Shahi

BSF HCM Admit Card 2026 : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में हेड कांस्टेबल (मंत्रालय) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) भर्ती परीक्षा के लिए फेज 02 का ई-एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब इस भर्ती के पहले चरणों में सफल उम्मीदवार अपना CBT हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 01 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

BSF की ओर से जारी सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा 01 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना अभी अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके उसमें दर्ज परीक्षा तिथि, समय, केंद्र, और अन्य निर्देशों को ध्यान से जांच लें।

बीएसएफ एचसीएम एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव

सीमा सुरक्षा बल ने 19 अगस्त 2026 को सहायक सब-इंस्पेक्टर (स्टेनो) एवं हेड कांस्टेबल (मंत्रालय) पदों के लिए 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा का एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया है। अधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना के अनुसार रोल नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करके अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार यात्रा की योजना बनाना जरूरी है। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्तावेज हैं।

BSF HCM Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
पद का नामसहायक सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मंत्रालय)
परीक्षा का नामबीएसएफ फेज 02 लिखित परीक्षा 2026
कुल पद1,752
एडमिट कार्ड जारी19 अगस्त 2026
परीक्षा की तिथि01 सितंबर 2026
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित (सीबीटी)
अधिकारिक वेबसाइटrectt.bsf.gov.in

BSF HCM Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. पहले BSF के अधिकारिक भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर BSF Exam Admit Card से संबंधित लिंक खोजें।
  3. HC Ministerial & ASI Steno Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन पेज खुलने के बाद अपना बीएसएफ रोल नंबर दर्ज करें।
  5. अब लॉगिन करते समय मांगी गई पासवर्ड संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  6. कैप्चा या अन्य आवश्यक विवरण भरकर Login बटन पर क्लिक करें।
  7. अब आपके स्क्रीन पर आपका ई-एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसकी प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे केवल प्रिंट करके न रखें। परीक्षा से पहले उसमें दर्ज निम्नलिखित जानकारी को जरूर जांचें।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • बीएसएफ रोल नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख
  • शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

अगर आपके हॉल टिकट में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या किसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में गंभीर त्रुटि दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित BSF प्राधिकरण/हेल्पडेस्क से संपर्क करना बेहतर होगा। हेल्पडेस्क नंबर : 8929790183

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को सबसे पहले पढ़ना चाहिए। सामान्यत हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र रखना महत्वपूर्ण है।

  • BSF HCM Admit Card 2026 की प्रिंट कॉपी
  • एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र
  • अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
  • हॉल टिकट में निर्देशित अन्य आवश्यक दस्तावेज।

परीक्षा केंद्र पर कौन-से दस्तावेज और वस्तुएं स्वीकार की जाएंगी, इसका निर्णय एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार होगा।

परीक्षा वाले दिन इन गलतियों से बचें

परीक्षा के दिन देरी से पहुंचना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की योजना बनानी चाहिए। एडमिट कार्ड में दिए गए पते को पहले से Google Maps या किसी विश्वसनीय माध्यम से जांच लेना उपयोगी रहेगा। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचें।

उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी सलाह

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी जांचें।
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रूट एक दिन पहले जरूर देख लें।
  • निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की योजना बनाएं।
  • एडमिट कार्ड के साथ मांगा गया वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें।
  • परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट व टाइम मैनेजमेंट की नियमित प्रैक्टिस करें।
  • अंतिम दिनों में नए टॉपिक के बजाय महत्वपूर्ण प्रश्नों रिवीजन करें।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्टवॉच या प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर न जाएं।
  • परीक्षा केंद्र से जुड़े सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।

BSF HCM Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

BSF HCM Admit Card 2026 : FAQs

Q1. BSF HCM Admit Card 2026 कब और कहाँ जारी हुआ है ?
उत्तर : इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 अगस्त 2026 को अधिकारिक पोर्टल पर जारी किया गया है।

Q2. BSF HCM और ASI Steno की परीक्षा कब होगी ?
उत्तर : BSF HCM और ASI Steno भर्ती की सीबीटी परीक्षा 1 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

Q3. BSF HCM Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए ?
उत्तर : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आवेदन के बाद प्राप्त रोल नंबर और पासवर्ड की जरुरत पड़ेगी।

Q4. क्या BSF परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन या घडी ले जा सकते हैं ?
उत्तर : परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाना प्रतिबंधित हैं।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *