RBI Grade B Phase 2 Result 2026 : घोषित, अभी करें सामान्य कैडर रिजल्ट PDF डाउनलोड, आगे की प्रक्रिया देखें
Last Updated on 23/08/2026 7:07 AM by Prashant Shahi
RBI Grade B Phase 2 Result 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती की फेज 2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट RBI की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं। फेज 02 में शामिल अभ्यार्थी अब यह जांच सकते हैं कि उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।
इस भर्ती के तहत ग्रेड बी (DR) सामान्य के लिए परीक्षा 25 जुलाई को जबकि DEPR/DSIM के लिए 26 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं और शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण इंटरव्यू के लिए आगे बढ़ना होगा।
RBI Grade B Phase 2 Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट
आरबीआई द्वारा 22 अगस्त 2026 को ऑफिसर ग्रेड-बी DR (सामान्य) कैडर की फेज 02 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए RBI की अधिकारिक पोर्टल के “रिजल्ट” सेक्शन में दिए गए संबंधित रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
इसलिए जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची में मौजूद है, उन्हें इंटरव्यू से संबंधित आधिकारिक सूचना का इंतजार करने के साथ अपनी तैयारी शुरू कर देनी होगी, इंटरव्यू प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी RBI द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
RBI Grade B Phase 2 Result 2026 : मुख्य जानकारी
| भर्ती बोर्ड | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) |
| परीक्षा का नाम | आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा 2026 |
| कैडर | General, DEPR और DSIM |
| कुल पद | 60 |
| General परीक्षा तिथि | 25 जुलाई 2026 |
| DEPR/DSIM परीक्षा तिथि | 26 जुलाई 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 22 अगस्त 2026 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन PDF |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rbi.org.in |
RBI Officer Grade B Phase 02 Result 2026 : Direct Link
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट संबंधित आधिकारिक पेज पर सीधे जा सकते हैं। RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती और रिजल्ट से जुड़े अपडेट उपलब्ध कराए जाते हैं।
RBI Grade B Phase 02 Result 2026 : डाउनलोड लिंक
रिजल्ट PDF में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?
Phase 2 Result PDF मुख्य रूप से उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जानकारी देता है। इसमें अभ्यर्थी को विशेष रूप से अपना रोल नंबर देखना चाहिए। रिजल्ट चेक करते समय इन बातों पर ध्यान दें।
- अभ्यार्थी का रॉल नंबर
- संबंधित Grade B कैडर
- परीक्षा से संबंधित परिणाम
- इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग स्थिति
- रिजल्ट/सूचना की तारीख
- आगे की प्रक्रिया से संबंधित निर्देश
यदि रिजल्ट PDF में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो इसका अर्थ है कि आप अगली चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। Phase 2 के बाद इंटरव्यू चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।
RBI Grade B Phase 2 Result 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
जिन अभ्यर्थियों ने Phase 2 परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Opportunities या Results” सेक्शन खोलें।
- RBI Grade B Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने संबंधित कैडर के रिजल्ट PDF लिंक को खोलें।
- रिजल्ट डाउनलोड करके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
- PDF में अपना रॉल नंबर खोजें। अपनी शॉर्टलिस्टिंग कन्फर्म करें।
- आगे के लिए रिजल्ट PDF का प्रिंटआउट कॉपी सुरक्षित रखें।
फेज 02 परीक्षा में सफल होने के बाद आगे क्या होगा ?
RBI Officer Grade B Phase 2 Result 2026 में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। RBI की ओर से इंटरव्यू की तारीख, समय, स्थान और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित सूचना अलग से जारी की जाएगी। अंतिम चयन फेज 2 एवं साक्षत्कार में प्रदर्शन तथा RBI द्वारा निर्धारित चयन नियमों के अनुसार होगा।
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट चेक करते रहना होगा। इस बीच इंटरव्यू की तैयारी शुरू करना बेहतर रहेगा। RBI, बैंकिंग, अर्थव्यवस्था, मौद्रिक नीति और करेंट अफेयर्स जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दें।
RBI Grade B Scorecard और Cut Off कब जारी होंगे ?
RBI Grade B Phase 2 Result 2026 जारी हो चुका है, लेकिन स्कोरकार्ड और श्रेणी अनुसार कटऑफ की अलग जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। RBI सामान्यतः रिजल्ट के बाद परीक्षा के अंक और कटऑफ अलग से उपलब्ध कराता है।
RBI की 2026 भर्ती अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि Grade B General के Phase 2 और इंटरव्यू के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। DEPR/DSIM के अंकों से संबंधित जानकारी भी अंतिम रिजल्ट के बाद उपलब्ध कराई जाएगी
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- रिजल्ट डाउनलोड कर अपना रॉल नंबर ध्यानपूर्वक चेक करें।
- चयनित उम्मीदवार साक्षत्कार की तैयारी तुरंत शुरू करें।
- RBI, बैंकिंग, अर्थव्यवस्था और मौद्रिक नीति से जुड़े विषय पढ़ें।
- करंट अफेयर्स और आर्थिक घटनाक्रम पर विशेष ध्यान दें।
- जरूरी शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें।
- इंटरव्यू कार्यक्रम के लिए RBI पोर्टल नियमित रूप से चेक करते रहें।
RBI Grade B Phase 2 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
