Latest JobsNaukari

Indian Army AOC Recruitment 2026 : कुल 2615 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया

Last Updated on 24/08/2026 1:16 PM by Prashant Shahi

Indian Army AOC Recruitment 2026 : भारतीय सेना नें आर्मी ऑर्डनेन्स कॉर्प्स के तहत “ग्रुप सी” सिविलियन के पदों पर कुल 2615 रिक्तियों के लिए भर्ती की घोषणा की हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक AOC के भर्ती पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। इसमें ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, एमटीएस और मटेरियल असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

खास बात यह है, कि 10वीं से लेकर स्नातक और संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों पर अवसर उपलब्ध हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को यह समझना जरूरी है, कि उनकी योग्यता किस पद से मेल खाती है, एवं उस पद की चयन प्रक्रिया क्या है।

Indian Army AOC Vacancy 2026 : आवेदन लिंक एक्टिव

आर्मी ऑर्डनेन्स कॉर्प्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक आज 24 अगस्त 2026 से एक्टिव हो गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ अभ्यर्थियों के लिए अगला कदम अपनी पद अनुसार योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता की जांचकर करके आवेदन पूरा करना है। यह Indian Army AOC Recruitment 2026 भारतीय सेना में ग्रुप सी के कुल 2615 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही हैं।

इच्छुक अभ्यार्थी 23 सितंबर 2026 तक अधिकारिक पोर्टल से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या आवेदन संबंधी जल्दबाजी से बचने के लिए फॉर्म समय से पहले जमा करना बेहतर रहेगा।

Indian Army AOC Recruitment 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संगठन का नामआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स (AOC)
मंत्रालयरक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
विज्ञापन संख्याAOC/CRC/2026/AUG
भर्ती का प्रकार“ग्रुप सी” सिविलियन
कुल पद2,615
पद का नामट्रेड्समैन मेट, फायरमैन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, एमटीएस और मटेरियल असिस्टेंट
आवेदन शुरू की तिथि24 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 सितंबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक भर्ती पोर्टलaocrecruitment.gov.in

Army AOC Vacancy 2026 : रिक्तियों का विवरण

इस Army Ordanance Corps भर्ती में कुल 2,615 “ग्रुप सी” पद शामिल हैं। नीचे विभिन्न श्रेणी सामान्य, ईडब्लूएस, ओबीसी, एससी और एसटी के अनुसार रिक्तियों का ब्रेकडाउन निम्नप्रकार दिया गया है।

पदसामान्य ईडब्लूएसओबीसीएससीएसटीकुल
ट्रेड्समैन मेट7281834832701351,799
फायरमैन210521407840520
जेओए421028168104
एमटीएस5814382111142
मटेरियल असिस्टेंट205148350
कुल1,0582647033931972,615

Army AOC Education Qualification 2026 : शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी शैक्षणिक योग्यता अधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य जांचें।

  • ट्रेड्समैन मेट : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक पास और संबंधित पद की अन्य पात्रता पूरा करना आवश्यक।
  • फायरमैन : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक पास होना एवं निर्धारित फिजिकल टेस्ट को पूरा करना होगा।
  • जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना चाहिए।
    • अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति आवश्यक।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक/10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • मटेरियल असिस्टेंट : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
    • मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन मटेरियल मैनेजमेंट या किसी भी विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।

Army AOC Age Limit 2026 : आयु सीमा

इस भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। उम्मीदवार की आयु सीमा अधिसूचना में निर्धारित कटऑफ तारीख के आधार पर मानी जाएगी। साथ ही आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिल सकता है।

  • ट्रेड्समैन मेट : 18 से 25 वर्ष
  • फायरमैन : 18 से 25 वर्ष
  • एमटीएस : 18 से 25 वर्ष
  • जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : 18 से 27 वर्ष
  • सामग्री सहायक : 18 से 27 वर्ष

सलाह : उम्मीदवार आयु की गणना के लिए आधिकारिक अधिसूचना में दी गई कटऑफ तारीख को ही अंतिम मानें।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/एमबीसी
ओबीसी/ईडब्लूएस/एससी/एसटी
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Army AOC Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

Army AOC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के आधार पर चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण निम्नप्रकार प्रकार हैं।

  • लिखित परीक्षा : उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें संबंधित विषयों से जुड़े अब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • फिज़िकल टेस्ट : विभिन्न पदों के लिए लागू होने पर उम्मीदवारों को शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण पूरा करना जरूरी होगा।
  • स्किल/टायपिंग टेस्ट : जेओए के लिए परीक्षा के बाद अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग की निर्धारित गति के साथ टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज की जांच जाएगी।
  • चिकित्सा परीक्षण : अंतिम चयन से पहले अभ्यार्थी को मेडिकल फिटनेस टेस्ट में निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करना होगा।
  • अंतिम चयन : सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को मेरिट, पदवार रिक्तियों के आधार पर अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

Indian Army AOC Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू24 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि23 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड जारीअक्टूबर 2026 (संभावित)
लिखित परीक्षा की तिथिनवंबर 2026 (संभावित)
परीक्षा परिणामबाद में घोषित होगा

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखना आवश्यक हैं।

  • फोटो & हस्ताक्षर
  • 10वीं का प्रमाण-पत्र/मार्कशीट
  • 12वीं का प्रमाण-पत्र/मार्कशीट
  • स्नातक/डिप्लोमा
  • पहचान प्रमाण-पत्र
  • जाति/EWS प्रमाण-पत्र
  • PwBD प्रमाण-पत्र
  • मोबाईल नंबर & ईमेल आईडी

Indian Army AOC Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार Army AOC Recruitment 2026 में निम्न चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले AOC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट को खोलें।
  • “Army AOC Recruitment 2026 Apply Online लिंक चुनें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी को भरें।
  • अब अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद का चयन करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • भरे गए फॉर्म की सभी जानकारी जांचकर फाइनल सबमिट करें।

Army AOC Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार के होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 100 अंकों के होंगे और चार विषयों से समान संख्या में प्रश्न पूछे जाएंगे। उपलब्ध परीक्षा विवरण के अनुसार परीक्षा की अवधि 120 मिनट है, तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

विषयप्रश्नअंक
General Intelligence & Reasoning2525
General Awareness2525
Numerical Aptitude2525
English Language2525
कुल100100
  • परीक्षा का प्रकार : बहुविकल्पीय
  • परीक्षा का तरीका – ऑफलाइन
  • कुल प्रश्न : 100, कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 120 मिनट
  • प्रत्येक सही उत्तर : 01 अंक
  • गलत उत्तर : 0.25 अंक की कटौती

सलाह : चारों विषयों का वेटेज बराबर है, इसलिए किसी एक विषय को छोड़ना उम्मीदवार के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर नेगेटिव मार्किंग को देखते हुए केवल वही प्रश्न Attempt करना बेहतर रहेगा जिनके उत्तर पर पर्याप्त भरोसा हो।

Army AOC Salary 2026 : वेतन और पे स्केल

आर्मी ऑर्डनेन्स कॉर्प्स ग्रुप सी सिविलियन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। पद के अनुसार पे लेवल अलग-अलग है। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लागू भत्ते और अन्य सरकारी लाभ भी मिल सकते हैं।

पदPay LevelPay Scale
Tradesman MateLevel-1₹18,000 – ₹56,900
FiremanLevel-2₹19,900 – ₹63,200
Junior Office Assistant (JOA)Level-2₹19,900 – ₹63,200
Multi-Tasking Staff (MTS)Level-1₹18,000 – ₹56,900
Material AssistantLevel-5₹29,200 – ₹92,300

उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती क्यों खास हैं ?

Army AOC Vacancy 2026 इसलिए खास है, क्योंकि इसमें कुल 2615 ग्रुप-सी सिविलियन पदों के जरिए रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आर्मी ऑर्डनेन्स कॉर्प्स में सरकारी नौकरी का अवसर मिल रहा है। यह भर्ती 10वीं, 12वीं एवं ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए बेहतर अवसर है। चयनित कर्मचारी सैनिक नहीं, बल्कि AOC में सिविलियन कर्मचारी के रूप में कार्य करेंगे।

जिसमें ट्रेड्समैन मेट का काम स्टोर एवं सामग्री संभालना, फायरमैन का अग्निशमन/आपातकालीन कार्य, एमटीएस का सहायक कार्य, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का कार्यालयी काम और मटेरियल असिस्टेंट का स्टोर व सामग्री प्रबंधन से जुड़ा काम होता है।

Indian Army AOC Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Indian Army AOC Recruitment 2026 : FAQ

Q1. Indian Army AOC Bharti 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है ?
उत्तर : आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से शुरू है। इच्छुक अभ्यार्थी 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q2. क्या 10वीं पास अभ्यर्थी AOC Vacancy 2026 में आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : हां, कुछ पदों जैसे ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन और एमटीएस के लिए 10वीं पास उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं।

Q3. Indian Army AOC Vacancy 2026 में फिजिकल देना जरुरी होगा ?
उत्तर : हां, फायरमैन और ट्रेड्समैन मेट जैसे उपयुक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का फिजिकल परीक्षा टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

Q4. Indian Army AOC Recruitment 2026 में कुल कितनी सैलरी मिलेगी ?
उत्तर : पद के अनुसार पे लेवल अलग-अलग है। उपलब्ध वेतन संरचना के अनुसार पे लेवल-1 से पे लेवल-5 तक के वेतन दिए जाएंगे।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *