Latest JobsNaukari

India Post GDS Vacancy 2026 : ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, आवेदन 31 अगस्त से शुरू

Last Updated on 30/08/2026 4:14 PM by Prashant Shahi

India Post GDS Vacancy 2026 : भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का अधिसूचना प्रकाशित कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के विभिन्न डाक सर्किलों में बीपीएम, एबीपीएम एवं डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 02 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

GDS भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए खास है, जो बिना लिखित परीक्षा के भी डाक विभाग में सेवा का अवसर तलाश रहे हैं। ऐसे में अभ्यार्थी को इस भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता, संबंधित पद अनुसार उपलब्ध रिक्तियाँ, मेरिट प्रक्रिया और अन्य जानकारी को जानना जरूरी है। यहाँ भारतीय डाक सेवक भर्ती 2026 से जुडी पूरी जानकारी आगे पढ़ें।

India Post GDS Vacancy 2026 : लेटेस्ट अपडेट

संचार मंत्रालय (भारत सरकार) के अंतर्गत डाक विभाग ने GDS अनुसूची-II, जुलाई 2026 के तहत ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अधिकारिक कार्यक्रम अनुसार पंजीकरण (ओटीआर) प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू कर दी है, जो 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं, इच्छुक अभ्यर्थी 02 सितंबर से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन अलग – अलग चरण हैं। केवल रजिस्ट्रेशन कर लेने से आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। पहले OTR करना होगा और फिर निर्धारित अवधि में लॉगिन करके संबंधित डिवीजन तथा उपलब्ध जीडीएस पदों के लिए आवेदन करना होगा।

India Post GDS Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती विभागडाक विभाग, भारत सरकार
भर्ती का नामGDS Schedule-II, July-2026
विज्ञापन संख्या17-12/2026-GDS
कुल पद23,757
पद का नामBPM, ABPM, Dak Sevak
न्यूनतम योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
आवेदन शुरू की तिथि02 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलindiapostgdsonline.gov.in

श्रेणी अनुसार GDS पदों का विवरण

Post Office Vacancy 2026 में कुल 23,757 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। पदों का आवंटन विभिन्न सर्किल और डिवीजन के अनुसार किया गया है। श्रेणी वार रिक्तियों का विवरण निम्नप्रकार हैं।

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य10,640
अन्य पिछड़ा वर्ग4,433
अनुसूचित जाति3,082
अनुसूचित जनजाति2,773
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग2,160
PwBD-A192
PwBD-B227
PwBD-C178
PwBD-DE72
कुल पद23,757

सलाह : इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विभिन्न डिवीजन, सर्कल एवं स्थानीय भाषा अनुसार रिक्तियों का विवरण अधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य देखें।

किन पदों पर भर्ती होगी ?

भारतीय ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में मुख्य रूप से तीन पद शामिल हैं। बीपीएम (BPM) को संबंधित पोस्ट ऑफिस ब्रांच के संचालन, डाक सेवाओं और ग्राहकों से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी होती है। एबीपीएम (ABPM) को BPM की सहायता करते हुए डाक-पार्सल वितरण, टिकट-स्टेशनरी बिक्री और IPPB संबंधी कार्य करता है।

वही, डाक सेवक को संबंधित दैनिक डाक सेवाओं में सहयोग करना, डाक की प्राप्ति, छंटाई, वितरण, पार्सल तथा अन्य विभागीय कार्य सौंपे जा सकते हैं।

India Post GDS Bharti 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रियामहत्वपूर्ण तिथि
रजिस्ट्रेशन (OTR) शुरू की तिथि31 अगस्त 2026
OTR की अंतिम तिथि19 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक
ऑनलाइन आवेदन शुरू02 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026, शाम 05 बजे तक
आवेदन में सुधार शुरू23 सितंबर 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि24 सितंबर 2026, शाम 05 बजे तक

उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि OTR और ऑनलाइन आवेदन की तारीखें अलग-अलग हैं। पहले OTR पूरा करना होगा, जिसके बाद निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

India Post GDS Vacancy 2026 के लिए पात्रता क्या है ?

शैक्षणिक योग्यता

India Post GDS भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ निर्धारित विषयों और स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता भी पूरी करनी होगी।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य।
  • 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषयों में पास होना जरूरी है।
  • संबंधित पोस्टल सर्कल की निर्धारित स्थानीय भाषा 10वीं कक्षा तक पढ़ी होनी चाहिए
  • उम्मीदवार को कंप्युटर का ज्ञान होना चाहिए।
  • साथ ही साइकिल चलाने का ज्ञान भी आवश्यक है।
  • आवेदन के लिए निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना अधिसूचना में निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
    • SC/ST : 05 वर्ष की छूट
    • OBC : 03 वर्ष की छूट
    • PwBD : 10 वर्ष की छूट
    • PwBD + OBC : 13 वर्ष की छूट
    • PwBD + SC/ST : 15 वर्ष की छूट
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आयु सीमा में अलग से छूट नहीं।

GDS Vacancy 2026 : आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांगकोई आवेदन शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

GDS Recruitment 2026 Salary कितनी होगी ?

India Post GDS में नियमित सरकारी कर्मचारियों की तरह बेसिक पे के बजाय TRCA दिया जाता है। इसके अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA) और कुछ अन्य लाभ भी मिलते हैं। TRCA में पात्रता की शर्तों के अनुसार 3% वार्षिक वृद्धि का प्रावधान है।

पदTRCA Salary Slab
Branch Postmaster (BPM)₹12,000 – ₹29,380 प्रति माह
Assistant Branch Postmaster (ABPM)₹10,000 – ₹24,470 प्रति माह
Dak Sevak₹10,000 – ₹24,470 प्रति माह

महत्वपूर्ण : यह TRCA स्लैब है, इसे सीधे हाथ में मिलने वाली मासिक सैलरी न समझें। GDS पद नियमित केंद्रीय कर्मचारियों के समान नहीं हैं, इसलिए इनके वेतन एवं सेवा लाभ नियमित केंद्रीय कर्मचारियों से अलग हैं।

India Post GDS 2026 Selection Process : चयन प्रक्रिया

India Post GDS भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन मुख्य रूप से 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से होगा।

  • आवेदन : उम्मीदवार पहले OTR करके निर्धारित अवधि में आवेदन फॉर्म जमा करेंगे। आवेदन में दी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी।
  • मेरिट लिस्ट : अभ्यर्थियों के 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार होगी। निर्धारित नियमों के अनुसार अंक प्रतिशत में लेकर मेरिट बनाई जाएगी।
  • शॉर्टलिस्टिंग : मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यार्थी को उपलब्ध पद, केटेगरी और अन्य निर्धारित मानदंडों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को संबंधित कार्यालय में पहुंचकर 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
  • प्रोविजनल सूची : सभी दस्तावेज सही पाए जाने और अन्य निर्धारित शर्तें पूरी होने पर उम्मीदवार को संबंधित GDS पद के लिए प्रोविजनल इंगेजमेंट ऑफर दिया जाएगा।
  • अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया — आवश्यक सत्यापन और निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उम्मीदवार की GDS के रूप में नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी के अनुसार आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन से पहले सभी जानकारी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार जांचना उचित है।

  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड/पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर & ई-मेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाणपत्र (जहाँ लागू हो)
  • EWS प्रमाण-पत्र
  • PwBD प्रमाण-पत्र
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र

India Post GDS Vacancy 2026 Online Apply : आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों का पालन करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. अभ्यार्थी सबसे पहले भारतीय डाक की अधिकारिक पोर्टल पर जाए।
  2. अब आवश्यक जानकारी दर्ज करके OTR प्रक्रिया को पूरा करें।
  3. मोबाइल नंबर और Email ID को OTP के माध्यम से वेरीफाई करें।
  4. अब प्राप्त पंजीकरण नंबर एवं पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा संबंधित Circle/Division को चुने।
  6. अब उपलब्ध GDS पोस्ट और डिवीजन परेफरेंस का चयन करें।
  7. दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अब फॉर्म में भरे गए सभी जानकारी को जाँचकर फाइनल सबमिट करें।

भारतीय डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक उम्मीदवार को केवल एक रजिस्ट्रेशन ही करना है। फर्जी या अधिक आवेदन फॉर्म मिलने पर उम्मीदवारी रद की जा सकती है।

यह भर्ती किसके लिए महत्वपूर्ण हैं ?

यह Post Office भर्ती अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। यह भर्ती खासतौर पर 10वीं में अच्छे अंक वाले, निर्धारित स्थानीय भाषा की पात्रता रखने वाले और संबंधित क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

India Post GDS Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

India Post GDS Vacancy 2026 : FAQs

Q1. India Post GDS Vacancy 2026 में कितने कुल पद हैं ?
उत्तर : डाक सेवक भर्ती 2026 में कुल 23,757 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें BPM, ABPM और Dak Sevak के पद शामिल हैं।

Q4. क्या India Post Office Bharti 2026 में लिखित परीक्षा होगी ?
उत्तर : नहीं। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।

Q8. India Post GDS 2026 में आवेदन शुल्क कितना है ?
उत्तर : सामान्य अभ्यर्थियों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क निर्धारित है। महिला, SC, ST, PwBD और थर्ड जेंडर को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

Q9. India Post GDS Vacancy 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी ?
उत्तर : जीडीएस भर्ती में BPM के लिए TRCA slab ₹12,000 – ₹29,380 और ABPM/Dak Sevak के लिए ₹10,000 – ₹24,470 निर्धारित है।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *