Latest JobsNaukari

UPSSSC Senior Instructor Vacancy 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, 132 पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले देखें पूरी जानकारी

Last Updated on 13/09/2026 11:53 AM by Prashant Shahi

UPSSSC Senior Instructor Vacancy 2026 : कृषि, बागवानी, पशुपालन, कृषि अभियंत्रण एवं अन्य विषयों की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ज्येष्ठ अनुदेशक (सीनियर इंस्ट्रक्टर) के 132 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और 05 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जिन अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 दी है और संबंधित पद की योग्यता पूरी करते हैं, उनके लिए यह भर्ती खास महत्व रखती है। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता समझना जरूरी है, ताकि बाद में आवेदन निरस्त होने की स्थिति न आए।

यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 : अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य ग्राम्य विकास विभाग में सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 21-परीक्षा/2026 के तहत नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 132 पदों के लिए आवेदन 14 सितंबर से 05 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जा सकेंगे। आवेदन में सुधार और शुल्क संबंधी प्रक्रिया के लिए 12 अक्टूबर तक अवसर रहेगा।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 का निर्धारित वैध अंकपत्र होना आवश्यक है। PET अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए छांटा जाएगा।। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन शुरू होने से पहले अपने अंकपत्र, शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।

UPSSSC Senior Instructor Vacancy 2026 : मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामज्येष्ठ अनुदेशक
कुल पद132
विज्ञापन संख्या21-परीक्षा/2026
विभागराज्य ग्राम्य विकास संस्थान
आवेदन शुरू की तिथि14 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
आयु सीमा21 से 40 वर्ष
आवश्यक पात्रताप्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

कुल 132 पदों का विषयवार विवरण

इस भर्ती में रिक्तियों को अलग-अलग कार्यक्षेत्रों और श्रेणी के अनुसार बांटा गया है। पद अनुसार रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।

पद का नामकुल
कृषि अभियंत्रण30
पौध संरक्षण16
उद्यान विज्ञान16
पशुपालन14
शस्य विज्ञान12
महिला कल्याण9
सहकारिता8
पंचायत8
मृदा विज्ञान8
कृषि1
कृषि प्रसार5
सार्वजनिक स्वास्थ्य3
उत्पादन2
132

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

अभ्यर्थियों के लिए तारीखों को लेकर किसी तरह की गलती न हो, इसलिए आवेदन से पहले पूरा कार्यक्रम समझ लेना जरूरी है।

भर्ती प्रक्रियानिर्धारित तिथि
अधिसूचना जारी10 सितंबर 2026
आवेदन शुरू14 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
आवेदन संशोधन एवं शुल्क समायोजन12 अक्टूबर 2026

सलाह : आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर है। इसलिए अंतिम दिन तक आवेदन टालना समझदारी नहीं होगी। वेबसाइट पर अधिक भीड़ या किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी को परेशानी हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

ज्येष्ठ अनुदेशक के सभी 13 पदों के लिए पद से संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। पदवार योग्यता में मुख्य रूप से स्नातक, स्नातकोत्तर, अभियंत्रण डिग्री तथा कुछ पदों पर निर्धारित अनुभव शामिल है।

  • कृषि व संबंधित पदों के लिए विषयानुसार स्नातक या स्नातकोत्तर योग्यता।
  • कृषि अभियंत्रण व उत्पादन के लिए संबंधित अभियंत्रण डिग्री।
  • पशुपालन के लिए संबंधित विषय की निर्धारित डिग्री।
  • महिला कल्याण, सहकारिता, पंचायत व सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए निर्धारित विषयगत योग्यता।
  • कुछ पदों पर संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक है।
  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 का वैध अंकपत्र अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह : आवेदन करने से पहले केवल सामान्य पात्रता देखकर फॉर्म न भरें। जिस पद को प्राथमिकता दे रहे हैं, उसके सामने दी गई शैक्षणिक योग्यता को आधिकारिक अधिसूचना में जरूर मिलाएं।

ज्येष्ठ अनुदेशक भर्ती के लिए आवश्यक आयु सीमा और छूट

इस भर्ती में अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य रूप से न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आयु की गणना में किसी तरह की गलती से बचने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि और संबंधित श्रेणी की आयु छूट की पात्रता जांचनी चाहिए। जन्मतिथि प्रमाण या आयु छूट का लाभ लेने के लिए मान्य प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।

आवेदन शुल्क कितना है ?

इस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क एक सामान निर्धारित हैं। जो निम्नप्रकार हैं :

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग/अन्य₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया कैसे होगी ?

ज्येष्ठ अनुदेशक भर्ती में चयन प्रक्रिया को समझना ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का अंक मुख्य परीक्षा तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बाद मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 : वैध अंकपत्र वाले अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए छंटनी होगी।
  • मुख्य लिखित परीक्षा : चयन प्रक्रिया का प्रमुख चरण होगा, जिसमें निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अभिलेख सत्यापन : मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, आयु और श्रेणी संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच होगी।
  • चिकित्सकीय परीक्षण : अंतिम चयन से पहले निर्धारित सरकारी नियमों के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाएगी।
  • अंतिम चयन : आयोग द्वारा निर्धारित सभी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

सलाह : यदि आपका प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का सामान्यीकृत अंक कमजोर है, तो मुख्य परीक्षा के लिए चयन की संभावना को लेकर केवल अनुमान पर निर्भर न रहें। आयोग द्वारा जारी शॉर्टलिस्टिंग संबंधी सूचना का इंतजार करना अधिक उचित होगा।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

मुख्य परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। और प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित है। और प्रश्नपत्र हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर देने पर निर्धारित अंक का एक-चौथाई भाग काटा जाएगा।

विषयप्रश्न/अंक
विषयगत ज्ञान, ग्रामीण विकास, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं आंकड़ा व्याख्या65
संगणक एवं सूचना प्रौद्योगिकी15
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी20
कुल100

यह पैटर्न अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में मदद करता है। सबसे अधिक प्रश्न विषयगत ज्ञान, ग्रामीण विकास, विश्लेषण क्षमता और आंकड़ा व्याख्या से जुड़े हैं। इसलिए तैयारी करते समय केवल एक विषय पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होगा।

वेतन कितना मिलेगा ?

ज्येष्ठ अनुदेशक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पद और सरकारी नियमों के अनुसार लागू भत्ते और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं।

  • वेतन स्तर : स्तर-6
  • वेतनमान : ₹35,400 से ₹1,12,400
  • महंगाई भत्ता : नियमानुसार
  • अन्य भत्ते : शासन के लागू नियमों के अनुसार
  • वास्तविक वेतन : पदस्थापन और लागू कटौतियों के अनुसार अलग हो सकता है।

यह वेतनमान उन अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती को आकर्षक बनाता है, जो अपने संबंधित विषय में शैक्षणिक योग्यता के साथ उत्तर प्रदेश में स्थायी सरकारी सेवा का अवसर तलाश रहे हैं।

UPSSSC Senior Instructor Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय जल्दबाजी के बजाय प्रत्येक विवरण को प्रमाणपत्रों के अनुसार भरना बेहतर रहेगा।

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ज्येष्ठ अनुदेशक भर्ती विज्ञापन संख्या 21-परीक्षा/2026 को चुनें।
  3. PET 2025 के पंजीकरण विवरण से आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  4. अब व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी सही-सही भरें।
  5. अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित पद/विषय का चयन करें।
  6. आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों से संबंधित विवरण दर्ज करें।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन जमा करें।
  8. अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें ?

सरकारी भर्ती का आवेदन केवल शुल्क जमा करके पूरा नहीं माना जाना चाहिए। सबसे पहले पात्रता सुनिश्चित करना जरूरी है।

  • अपने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के अंकपत्र की जांच करें।
  • अपनी जन्मतिथि और आयु सीमा की पुष्टि करें।
  • चुने गए पद की शैक्षणिक योग्यता को जरूर मिलाएं।
  • प्रमाणपत्रों में दर्ज नाम और विवरण के अनुसार जानकारी भरें।
  • श्रेणी प्रमाणपत्र वैध और निर्धारित प्रारूप में ही रखें।
  • आवेदन जमा करने से पहले पूरा विवरण दोबारा जांचें।
  • अंतिम आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें।

क्या यह भर्ती आपके लिए सही है ?

यदि आपके पास PET 2025 का वैध अंकपत्र है और संबंधित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं, तो इस भर्ती में आवेदन करना आपके लिए उचित हो सकता है। खासकर संबंधित विषय में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को इसे गंभीर अवसर मानना चाहिए। हालांकि, केवल 132 पद देखकर आवेदन न करें। पहले पदवार योग्यता और अपनी पात्रता को अवश्य जांचें।

UPSSSC Senior Instructor Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *