Latest JobsNaukari

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 : पशुपालन विभाग में 1308 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Last Updated on 15/09/2026 10:38 AM by Prashant Shahi

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 : पशु चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में 1,308 पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक सक्रिय रहेगी।

यह भर्ती सामान्य भर्ती प्रक्रिया से थोड़ी अलग है, क्योंकि इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 में शामिल होना और वैध अंकपत्र होना जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और अंकों की स्थिति जांचना जरूरी है। नीचे इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

यूपीएसएसएससी पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट भर्ती 2026 : आवेदन शुरू

यूपीएसएसएससी ने पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 14 सितंबर 2026 से शुरू कर दी है। कुल 1,308 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है, जबकि आवेदन में संशोधन और शुल्क मिलान के लिए 12 अक्टूबर 2026 तक अवसर दिया गया है।

इस भर्ती में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के आधार पर अभ्यर्थियों की छंटनी की जाएगी। जिसके बाद उन्हे मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। और जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 नहीं दी है, उन्हें इस भर्ती में आवेदन करने से पहले विशेष रूप से पात्रता शर्त देखना आवश्यक हैं।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
विभागपशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश
पद का नामपशु चिकित्सा फार्मासिस्ट
विज्ञापन संख्या18-परीक्षा/2026
कुल पद1,308
पात्रताप्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025
आयु सीमा18 – 40 वर्ष
आवेदन शुरू की तिथि14 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

1308 पदों पर होगी भर्ती

उतर प्रदेश के पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के कुल 1,308 पद इस भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। उपलब्ध अधिसूचना विवरण के अनुसार पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है।

वर्गरिक्तियाँ
सामान्य576
अन्य पिछड़ा वर्ग359
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग130
अनुसूचित जाति237
अनुसूचित जनजाति06
कुल1,308

आरक्षण से जुड़े लाभ और आयु में छूट उत्तर प्रदेश सरकार के लागू नियमों के अनुसार मिलेगी। इसलिए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने प्रमाण-पत्र की वैधता और निर्धारित प्रारूप जरूर देखना चाहिए।

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू14 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा की तिथिबाद में घोषित होगी

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

उपलब्ध अधिसूचना विवरण के अनुसार अभ्यर्थी के पास निर्धारित विषय के साथ इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा तथा पशु चिकित्सा औषधि से संबंधित निर्धारित डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही इस भर्ती में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 की शर्त भी लागू है।

  • इंटरमीडिएट : जीव विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • डिप्लोमा : मान्य संस्थान से दो वर्ष तीन माह का पशु चिकित्सा औषधि संबंधी डिप्लोमा।
  • पंजीकरण : संबंधित परिषद या संस्था में निर्धारित पंजीकरण पूरी होनी आवश्यक।
  • भाषा : देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान आवश्यक है।

सलाह : केवल प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 का मान्य अंक होना पर्याप्त नहीं है; उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता भी पूरी होना जरूरी है।

आयु सीमा कितनी है ?

अधिसूचना अनुसार पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट पद के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को शासन के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु में छूट : पात्र आरक्षित वर्गों को नियमानुसार लाभ मिलेगा।

सलाह : आवेदन से पहले जन्मतिथि को प्रमाण-पत्र से मिलाकर जरूर जांचें। केवल वर्तमान उम्र नहीं, बल्कि निर्धारित तिथि के आधार पर पात्रता देखना जरूरी है। सामान्यतः निर्धारित आयु सीमा में आने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

वेतन कितना मिलेगा ?

अधिसूचना अनुसार पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट पद वेतन स्तर-5 में आता है, जिसमें मूल वेतन ₹29,200 से ₹92,300 निर्धारित है। वास्तविक वेतन नियुक्ति के बाद लागू भत्तों और सरकारी नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

  • वेतन स्तर : स्तर-5
  • मूल वेतनमान : ₹29,200–₹92,300
  • वेतन वृद्धि : सेवा अवधि और लागू नियमों के अनुसार
  • अन्य लाभ : नियमानुसार विभिन्न भत्ते और सेवा लाभ मिलेंगे।

केवल शुरुआती मूल वेतन देखकर निर्णय न लें। सरकारी सेवा में लागू भत्ते, वेतन वृद्धि और दीर्घकालिक सेवा लाभ भी नौकरी की वास्तविक उपयोगिता तय करते हैं।

आवेदन शुल्क कितना है ?

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग/अन्य₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया कैसे होगी ?

पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट भर्ती में चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के अंकों के आधार पर छंटनी और मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। सूचना अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए वर्गवार रिक्तियों की लगभग 15 गुना संख्या में अभ्यर्थियों को छांटा जाएगा।

  • पहला चरण : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के मान्य अंकों के आधार पर वर्गवार अभ्यर्थियों की छंटनी की जाएगी।
  • दूसरा चरण : वर्गवार रिक्तियों के लगभग 15 गुना तक अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • तीसरा चरण : केवल छांटे गए अभ्यर्थी के लिए पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
  • चौथा चरण : मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सलाह : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा तक पहुंचने का आधार है, इसलिए आवेदन के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी को प्राथमिकता देना आवश्यक हैं।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यक होगी ।

फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी और विवरण अपने पास तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय गलती न हो।

  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 का अंकपत्र
  • हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र
  • इंटरमीडिएट प्रमाण-पत्र
  • पशु चिकित्सा फार्मेसी डिप्लोमा प्रमाण-पत्र
  • जाति या आरक्षण प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • निवास प्रमाण-पत्र, यदि मांगा जाए
  • मूल फोटो पहचान-पत्र
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र, यदि निर्धारित हो।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें ?

ऑनलाइन आवेदन भरते समय जल्दबाजी करने के बजाय चरण-दर-चरण जानकारी जांचना बेहतर रहेगा।

  1. आयोग की आधिकारिक पोर्टल पर संबंधित भर्ती सूचना में जाएं।
  2. विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026 आवेदन विकल्प को चुनें।
  3. प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के पंजीकरण क्रमांक से प्रवेश करें।
  4. फॉर्म में पहले से भरी जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण को भरें।
  6. निर्धारित प्रारूप में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  8. आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा कर उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

आयोग की आवेदन व्यवस्था में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के पंजीकरण विवरण या उपलब्ध सत्यापन माध्यम से अभ्यर्थी की पहचान की जा सकती है। इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले अपना पुराना पात्रता परीक्षा संबंधी विवरण पास में रखना उपयोगी रहेगा।

आवेदन करते समय किन गलतियों से बचें ?

सरकारी भर्ती में छोटी गलती भी आवेदन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए फॉर्म भरते समय इन बातों को नजर अंदाज न करें।

  • जन्मतिथि प्रमाण-पत्र के अनुसार ही दर्ज करें।
  • प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का विवरण ध्यान से जांचें।
  • शैक्षणिक योग्यता में गलत जानकारी न भरें।
  • श्रेणी और आरक्षण संबंधी जानकारी सही चुनें।
  • शुल्क भुगतान के बाद की स्थिति को जरूर जांचें।
  • आवेदन जमा करने से पहले पूरा विवरण पढ़ें।
  • आवेदन प्रति एवं भुगतान संबंधी प्रमाण सुरक्षित रखें।

आवेदन भरते समय जल्दबाजी से बचें, क्योंकि गलत जानकारी आगे चयन प्रक्रिया में परेशानी पैदा कर सकती है। आवेदन जमा करने से पहले प्रत्येक विवरण को मूल प्रमाण-पत्रों से मिलाना बेहतर रहेगा।

क्या आपको इस भर्ती में आवेदन करना चाहिए ?

यह भर्ती खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी अवसर है जिनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि पशु चिकित्सा औषधि से संबंधित है और जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 में भाग लिया है। 1,308 पदों की संख्या पर्याप्त है और वेतन स्तर-5 के कारण यह दीर्घकालिक सरकारी सेवा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण अवसर है।

लेकिन निर्णय लेने से पहले अपनी तीन चीजें जरूर जांचें—पात्रता परीक्षा 2025 का मान्य अंक, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा। यदि ये तीनों शर्तें पूरी हैं, तो आवेदन करना तर्कसंगत है। इसके बाद आपकी प्राथमिकता मुख्य परीक्षा की तैयारी होनी चाहिए, क्योंकि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा तक पहुंचने का माध्यम है।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *