UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 : आउट, अभी करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि एवं दस्तावेज यहाँ से देखें
Last Updated on 17/09/2026 2:08 PM by Prashant Shahi
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आ गया हैं। आयोग ने विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता हासिल की है, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज नाम, अनुक्रमांक, परीक्षा केंद्र और परीक्षा संबंधी निर्देशों की जांच कर लें। कुल 820 पदों वाली इस भर्ती की मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2026 को निर्धारित है, इसलिए अंतिम दिनों में दस्तावेज और परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से तैयार रखना उपयोगी रहेगा।
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही प्रवेश पत्र 2026 : लेटेस्ट अपडेट
यूपीएसएसएससी ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 सितंबर 2026 को उपलब्ध करा दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि की सहायता से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 20 सितंबर 2026 को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए PET 2025 के आधार पर कुल 32,891 अभ्यर्थियों को चुना गया है।
अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति और वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए प्रवेश पत्र अभी जांचकर सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी
| मुख्य जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती कराने वाला आयोग | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
| पद का नाम | आबकारी सिपाही |
| विज्ञापन संख्या | 08-परीक्षा/2026 |
| कुल पद | 820 |
| मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी | 32,891 |
| प्रवेश पत्र जारी की तिथि | 16 सितंबर 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 20 सितंबर 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- PAHLE यूपीएसएसएससी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- मुख्य पृष्ठ पर प्रवेश पत्र से संबंधित उपलब्ध विकल्प पर जाएं।
- वि. सं. 08-परीक्षा/2026 आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा विकल्प को चुनें।
- अब अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि को दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी लिंग का चयन कर स्क्रीन पर दिए सत्यापन कोड को भरें।
- अब UPSSSC Excise Constable Admit Card दिखाई देगा।
- हॉल टिकट डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारी जांचें।
- अब परीक्षा के लिए इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों द्वारा अपनी पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, लिंग और सत्यापन कोड का उपयोग किए जाने की जानकारी आवश्यक होगी।
प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी क्या-क्या जांचें ?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद केवल फोटो, नाम और परीक्षा तिथि देखकर उसे सुरक्षित न रखें। परीक्षा से पहले इन महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच करना बेहद जरूरी है।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/अनुक्रमांक
- रजिस्ट्रेशन/आवेदन संख्या
- फ़ोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- पहचान पत्र से संबंधित जानकारी
- परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश
यदि प्रवेश पत्र में कोई गंभीर त्रुटि दिखाई देती है, तो परीक्षा से ठीक पहले तक इंतजार करने के बजाय आयोग की ओर से उपलब्ध संपर्क माध्यम से समय रहते जानकारी लेना बेहतर रहेगा।
20 सितंबर को होगी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा
आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए केंद्र, रिपोर्टिंग समय और निर्देशों को जांच लें। और अब तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है। इस समय नई अध्ययन सामग्री जोड़ने के बजाय पढ़े हुए विषयों का रिवीजन, प्रश्नों का अभ्यास और समय प्रबंधन अधिक होगा है।
अंतिम दिनों में तैयारी का तरीका
- पहले से पढ़े हुए महत्वपूर्ण विषयों का दोहराव करें।
- पुराने प्रश्नों को समय सीमा में हल करें।
- जिन विषयों में बार-बार गलती हो रही है, उन्हें दोबारा पढ़ें।
- परीक्षा से एक दिन पहले बहुत अधिक नया विषय शुरू न करें।
- परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का मार्ग पहले से देख लें।
- प्रवेश पत्र और पहचान पत्र रात में ही तैयार करके रखें।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखना बेहतर रहेगा। प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों को अंतिम मानें।
- आबकारी सिपाही प्रवेश पत्र की कॉपी
- आधार कार्ड/वैध मूल पहचान पत्र।
- पासपोर्ट आकार का फोटो, (यदि आवश्यक हो)
- आयोग द्वारा निर्देशित अन्य आवश्यक दस्तावेज, (यदि लागू हों)
सलाह : परीक्षा से एक दिन पहले सभी दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि केंद्र पर पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें ?
कई बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के आने के कारण पृष्ठ खुलने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। निम्न उपाय करें –
- पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि सही भरें।
- सत्यापन कोड ध्यान से दर्ज करें।
- इंटरनेट और ब्राउज़र बदलकर प्रयास करें।
- वेबसाइट पर अधिक भार हो तो कुछ समय बाद पुनः खोलें।
यदि विवरण सही होने के बावजूद भी प्रवेश पत्र नहीं खुल रहा है, तो आयोग की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें। अनधिकृत वेबसाइट या किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा भेजे गए प्रवेश पत्र पर निर्भर न रहें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रखें, अंतिम दिन का इंतजार न करें।
- हॉल टिकट में निर्देशित वैध पहचान पत्र को अपने साथ रखें।
- एडमिट कार्ड पर दिए समय और परीक्षा केंद्र को विशेष रूप से नोट करें।
- परीक्षा से पहले अपने केंद्र तक पहुंचने की योजना अवश्य बना लें।
- परीक्षा केंद्र में हमेश समय प्रबंधन एवं दिशा निर्देशों पर विशेष ध्यान दें।
- परीक्षा केंद्र पर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अपने साथ लेकर न जाएं।
- किसी भी नई जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस को प्राथमिकता दें।
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| एडमिट कार्ड नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
