CG SET Admit Card 2026 : जारी, 04 अक्टूबर को होगा एग्जाम, यहां देखें पेपर 1 और 2 की परीक्षा टाइमिंग
Last Updated on 29/09/2026 9:00 AM by Prashant Shahi
CG SET Admit Card 2026 : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सीजी सेट एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित की जाती है। अभ्यर्थियों को हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा समय और व्यक्तिगत विवरण को ध्यान से जांच लेना चाहिए, ताकि परीक्षा वाले दिन अंतिम समय पर किसी तरह की परेशानी न हो।
सीजी सेट एडमिट कार्ड 2026 : लेटेस्ट अपडेट
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र 28 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 04 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज विवरण मिलाने, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना बनाने और अंतिम दिनों की तैयारी को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए। यदि किसी विवरण में समस्या दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित आधिकारिक प्राधिकरण से संपर्क करना अधिक उचित रहेगा।
CG SET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 |
| आयोजन संस्थान | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल |
| प्रवेश पत्र का माध्यम | ऑनलाइन |
| प्रवेश पत्र जारी की तारीख | 28 सितंबर 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 04 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा का उद्देश्य | सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्रता निर्धारण |
| आधिकारिक पोर्टल | cgssb.cgstate.gov.in |
CG SET Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
आधिकारिक परीक्षा पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरण अपनाएं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए पंजीकृत विवरण की आवश्यकता होगी।
- सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “एडमिट कार्ड” से संबंधित लिंक को खोलें।
- अब सीजी सेट एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर पंजीकृत मोबाइल नंबर/लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- पासवर्ड या मांगी गई अन्य जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रवेश पत्र में नाम, केंद्र व परीक्षा समय जांचें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड कर स्पष्ट प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
निर्देश : हॉल टिकट डाउनलोड के तुरंत बाद केंद्र, परीक्षा समय और विवरण जांच लें। किसी गलती की स्थिति में परीक्षा से पहले आधिकारिक सहायता माध्यम से संपर्क करना बेहतर है।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जांचें ?
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसे केवल मोबाइल में सुरक्षित रखकर न छोड़ें। सबसे पहले उसकी पूरी जानकारी पढ़ें। अभ्यर्थी इन बिंदुओं की विशेष रूप से जांच करें —
- अपना नाम सही लिखा है या नहीं।
- अनुक्रमांक और आवेदन संबंधी जानकारी।
- फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं या नहीं।
- परीक्षा की तारीख सही है या नहीं।
- प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र का समय देखें।
- परीक्षा केंद्र का नाम ध्यान से पढ़ें।
- केंद्र का पूरा पता मोबाइल में भी सुरक्षित रखें।
- प्रवेश पत्र पर दिए गए विशेष निर्देशों को पूरा पढ़ें।
सलाह : परीक्षा केंद्र का पता परीक्षा से एक-दो दिन पहले मानचित्र पर देखकर दूरी और पहुंचने में लगने वाले समय का अनुमान लगा लें। इससे परीक्षा वाले दिन अनावश्यक भागदौड़ से बचा जा सकता है।
सीजी सेट परीक्षा 2026 कब और कितने बजे होगी ?
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को निर्धारित है। परीक्षा दो पेपर और दो पालियों में आयोजित होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पेपर-I और पेपर-II के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।
- परीक्षा तिथि : 4 अक्टूबर 2026 (रविवार)
- पेपर-I : सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक
- पेपर-II : दोपहर 02:00 से 04:15 बजे तक
- परीक्षा केंद्र : छत्तीसगढ़ के निर्धारित जिला मुख्यालय
सलाह : एडमिट कार्ड पर दर्ज केंद्र का पता और परीक्षा समय को अंतिम रूप से जांचें। दोनों पेपरों के बीच पर्याप्त अंतर है, इसलिए पहले से यह स्पष्ट कर लेना होगा कि उनके प्रवेश पत्र में कौन-से प्रश्नपत्र और विषय से संबंधित जानकारी दी गई है।
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?
वेबसाइट पर अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के आने के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में बार-बार एक ही समय पर प्रयास करने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा लॉगिन करना बेहतर है। यदि समस्या बनी रहती है तो—
- पहले अपने इंटरनेट कनेक्शन को जांचें।
- दूसरे ब्राउजर से दोबारा प्रयास करें।
- मोबाइल के बजाय कंप्यूटर से लॉगिन करें।
- सही मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना देखें।
- तकनीकी समस्या होने पर हेल्पलाइनसे संपर्क करें।
ध्यान रखें : किसी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट से प्राप्त संदिग्ध लिंक पर अपना लॉगिन विवरण साझा न करें। प्रवेश पत्र के लिए आधिकारिक परीक्षा पोर्टल को ही प्राथमिकता दें।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ पहचान संबंधी दस्तावेज और आवश्यक सामग्री ले जाना अनिवार्य हैं।
- CG SET Admit Card 2026 की प्रिंट कॉपी
- आधार कार्ड/मूल फोटो पहचान पत्र
- अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
- एडमिट कार्ड में निर्देशित अन्य दस्तावेज।
किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित निर्देशों का अवश्य पालन करें।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से 01 घंटा मिनट पहले पहुंचें
- हॉल टिकट साथ लेकर जाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
- फोटो पहचान पत्र को परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं को अपने साथ लेकर न जाएं।
- परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित गतिविधि करने से बचें।
- कॉल लेटर में दिए सभी निर्देशों को पढ़ें एवं उनका पालन करें।
CG SET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| हॉल टिकट नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
