Latest JobsNaukari

Assam Rifles Vacancy 2026 : कुल 354 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक आवेदन का मौका, पूरी जानकारी यहाँ

Last Updated on 29/09/2026 5:53 PM by Prashant Shahi

Assam Rifles Vacancy 2026 : असम राइफल्स, शिलांग की ओर से तकनीकी एवं ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के तहत ग्रुप सी के कुल 354 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में तकनीकी कार्यों, चिकित्सा सेवाओं और ट्रेड से जुड़े पद शामिल किए गए हैं। और ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

इस भर्ती में केवल सामान्य शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पात्रता तय नहीं होगी। संबंधित पद के अनुसार ITI, डिप्लोमा, 10वीं, 12वीं या अन्य निर्धारित योग्यता की जरूरत हो सकती है। इसलिए आवेदन करने के बजाय अभ्यर्थी को अपने ट्रेड, योग्यता और शारीरिक मानकों से जुड़ी पात्रता का मिलान संबंधित पद से करना महत्वपूर्ण है।

असम राइफल्स ग्रुप सी भर्ती 2026 : नवीनतम अपडेट

असम राइफल्स की तकनीकी एवं ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आधिकारिक भर्ती सूचना के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमा 28 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे है। भर्ती में कुल 354 ग्रुप-C रिक्तियां हैं और आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है।

इस भर्ती के लिए रैली 23 नवंबर 2026 से शुरू होना संभावित है। अभी उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी कदम आवेदन की अंतिम तिथि से पहले पात्र पद का चयन करके फॉर्म पूरा करना है। आवेदन के दौरान एक से अधिक पदों के लिए पात्रता अलग हो सकती है, इसलिए संबंधित ट्रेड की योग्यता और दस्तावेजों की शर्त पहले जांचना जरूरी है।

Assam Rifles Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थामहानिदेशालय असम राइफल्स, शिलांग
भर्ती का नामतकनीकी एवं ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026
कुल पद354
पदों का स्तरग्रुप सी
प्रमुख पदवारंट ऑफिसर, हवलदार, राइफलमैन
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू की तिथि28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटassamrifles.gov.in

354 पदों में किन पदों पर भर्ती होगी ?

असम राइफल्स की इस भर्ती में 354 पद अलग-अलग तकनीकी और ट्रेड श्रेणियों में बांटे गए हैं। उपलब्ध भर्ती विवरण में पदवार रिक्तियाँ इस प्रकार दी गई है।

पद/ट्रेडपदों की संख्या
वारंट ऑफिसर सिफर124
राइफलमैन इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल32
राइफलमैन लाइनमैन फील्ड21
राइफलमैन आर्मरर29
राइफलमैन इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक10
राइफलमैन रिकवरी व्हीकल मैकेनिक13
राइफलमैन इलेक्ट्रिशियन मोटर व्हीकल22
हवलदार इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक6
राइफलमैन मेटलस्मिथ19
राइफलमैन अपहोल्स्टर3
राइफलमैन स्टोर कीपर तकनीकी16
राइफलमैन व्हीकल मैकेनिक23
राइफलमैन वेल्डर2
वारंट ऑफिसर ड्राफ्ट्समैन2
वारंट ऑफिसर ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन1
वारंट ऑफिसर फिजियोथेरेपिस्ट2
राइफलमैन मेसन29
कुल354

केवल पदों की संख्या देखकर आवेदन न करें। जिस ट्रेड में आवेदन करना है, उसी के सामने दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और तकनीकी शर्त को मूल अधिसूचना से मिलाना जरूरी है।

आयु सीमा क्या लागू होगी ?

असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन भर्ती 2026 में आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है।

  • राइफलमैन/हवलदार : 18 से 23 वर्ष।
  • वारंट ऑफिसर : 18 से 25 वर्ष।
  • OBC : निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट।
  • SC/ST : अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट।
  • भूतपूर्व सैनिक : नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।

ध्यान दें : आयु छूट की गणना संबंधित श्रेणी और पद के नियमों के अनुसार होगी। आवेदन से पहले मूल अधिसूचना में अपनी पात्रता अवश्य जांचें।

पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता

असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन भर्ती 2026 में योग्यता पद/ट्रेड के अनुसार अलग-अलग है। आधिकारिक भर्ती विवरण के अनुसार उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, ITI, तकनीकी डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र की डिग्री होनी चाहिए।

  • वारंट ऑफिसर ( सिफर) : 12वीं विज्ञान में फिजिक्स, गणित और अंग्रेजी के साथ निर्धारित तकनीकी कोर्स अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स/ICT में स्नातक डिग्री।
  • वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) : 12वीं के साथ संबंधित ड्राफ्ट्समैन/आर्टिटेक्चरल अस्सिस्टेंटशिप डिप्लोमा।
  • वारंट ऑफिसर (ओटी तकनीशियन) : 12वीं तथा संबंधित ऑपरेशन थिएटर तकनीशियनडिप्लोमा /योग्यता।
  • वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट) : 12वीं के साथ फिजियोथेरेपी से संबंधित डिप्लोमा और निर्धारित अनुभव।
  • हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) : 10वीं के साथ संबंधित ITI/तकनीकी योग्यता।
  • राइफलमैन के तकनीकी ट्रेड : सामान्यतः 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रशिक्षण या निर्धारित अवधि का तकनीकी डिप्लोमा।
  • स्टोर कीपर टेक्निकल : पद के अनुसार 12वीं/संबंधित तकनीकी योग्यता निर्धारित है।

सलाह : केवल 10वीं या 12वीं पास होना सभी पदों के लिए पर्याप्त नहीं है। आवेदन से पहले चुने गए ट्रेड की विशिष्ट योग्यता मूल अधिसूचना से जरूर मिलाएं।

असम राइफल्स भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतारीख
अधिसूचना/भर्ती सूचना27 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026
भर्ती रैली का आयोजन23 नवंबर 2026 से संभावित
आयु गणना की तारीख01 जुलाई 2026

भर्ती रैली की तारीख संभावित है। आगे की रिपोर्टिंग तिथि, स्थान और चरणों से संबंधित सूचना के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट देखते रहना चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसी रहेगी ?

असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन भर्ती में उम्मीदवारों को हर चरण में सफल होने के बाद अगले चरण के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण से लेकर ट्रेड स्किल और मेडिकल जांच तक कई चरण शामिल हैं।

  • पीएसटी/पीईटी : शारीरिक मानक एवं दक्षता जांच की जाएगी, जिसमें दौड़ एवं अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल है।
  • दस्तावेज सत्यापन : शैक्षणिक योग्यता, पहचान, जाति, निवास और अन्य जरूरी मूल दस्तावेजों की जांच होगी।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा : कुल 100 अंकों की सीबीटी परीक्षा होगी ; निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है।
  • ट्रेड स्किल टेस्ट : संबंधित ट्रेड की प्रैक्टिकल स्किल योग्यता की जांच होगी। यह चरण क्वालीफाइंग प्रकृति का है।
  • मेडिकल परीक्षा : भर्ती बोर्ड द्वारा DME और जरूरत होने पर RME के माध्यम से चिकित्सा मानकों की जांच होगी।
  • मेरिट लिस्ट : सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवारों की ट्रेड और श्रेणीवार मेरिट बनेगी, जिसके आधार पर चयन होगा।

सलाह : केवल CBT पर फोकस न करें। शुरुआत से ही दौड़, दस्तावेज और अपने ट्रेड की प्रैक्टिकल स्किल की तैयारी साथ-साथ रखें। भर्ती के प्रत्येक चरण की मूल अधिसूचना में दी गई शर्त को अंतिम मानें।

आवेदन शुल्क कितना हैं ?

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिकनि:शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

असम राइफल्स भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी तैयार रखना जरूरी है। भर्ती विवरण के अनुसार अभ्यर्थी को अपनी पात्रता और पहचान से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र/मार्कशीट
  • जन्मतिथि संबधित का प्रमाण
  • आधार कार्ड/वैध फोटो पहचान-पत्र
  • जाति/EWS प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • ITI/डिप्लोमा/ट्रेड प्रमाणपत्र, संबंधित पदअनुसार
  • अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र, (जहां लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाईल नंबर एवं ईमेल आईडी

अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले अपने सभी दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण आपस में मिलान कर लें।

Assam Rifles Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

आवेदन भरने से पहले संबंधित पद की योग्यता और आयु सीमा जांच लेना सबसे जरूरी कदम है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया को इस तरह पूरा किया जा सकता है।

  1. पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. भर्ती या ऑनलाइन आवेदन वाले अनुभाग में जाएं।
  3. तकनीकी एवं ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 का विकल्प चुनें।
  4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं संपर्क विवरण को भरें।
  5. भर्ती में जिस पद के लिए पात्र हैं, उसका चयन करें।
  6. शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता की जानकारी दर्ज करें।
  7. मांगे गए दस्तावेज करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अंतिम रूप से फॉर्म जमा करके उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थियों को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करना चाहिए। किसी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया संदेश के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी न करें।

अभ्यार्थी आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

सरकारी भर्ती के आवेदन में छोटी गलती भी आगे परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले इन बातों की विशेष ध्यान रखें।

  • अपना नाम और जन्मतिथि प्रमाणपत्र के अनुसार भरें।
  • सही शैक्षणिक योग्यता वाले पद का ही चयन करें।
  • ITI या डिप्लोमा की जानकारी प्रमाणपत्र से मिलाएं।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आरक्षण का दावा तभी करें जब प्रमाणपत्र उपलब्ध हो।
  • आवेदन शुल्क भुगतान की स्थिति को जरूर जांचें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले दोबारा पढ़ें।
  • आवेदन की प्रति और भुगतान प्रमाण को सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण : एक ही भर्ती में एक से अधिक आवेदन करने से पहले अधिसूचना की शर्त जांचें। उपलब्ध भर्ती विवरण में एक उम्मीदवार के लिए एक आवेदन की शर्त बताई गई है।

यह भर्ती किन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है ?

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी योग्यता संबंधित तकनीकी ट्रेड से मेल खाती है और जो भर्ती में निर्धारित आयु व शारीरिक मानकों को पूरा करते हैं। खासकर ITI, डिप्लोमा, 12वीं या संबंधित तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने योग्य पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों की रुचि असम राइफल्स में तकनीकी एवं ट्रेड आधारित सरकारी सेवा में है और वे PST/PET, CBT, ट्रेड स्किल टेस्ट तथा मेडिकल के लिए तैयार हैं, वे इस अवसर पर विचार कर सकते हैं।

Assam Rifles Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *