Latest JobsNaukari

JSSC Para Teacher Vacancy 2026 : आवेदन शुरू; योग्यता, आयु सीमा और फॉर्म भरने की पूरी जानकारी

Last Updated on 30/09/2026 5:12 PM by Prashant Shahi

JSSC Para Teacher Vacancy 2026 : झारखंड में पारा टीचर के रूप में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JTAACCE-2026 के तहत प्रशिक्षित सहायक आचार्य के कुल 7,299 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 स्तर के पद शामिल हैं।

इस भर्ती की पात्रता सामान्य शिक्षक भर्ती से अलग है और इसमें निर्धारित पारा टीचर सेवा अनुभव के साथ शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण तथा TET से जुड़ी शर्तें लागू हैं। इसलिए केवल पदों की संख्या देखकर आवेदन करना उचित नहीं होगा। बल्कि अपने स्तर, विषय, अनुभव और पात्रता के अनुसार भर्ती की शर्तों को समझने के बाद ही आगे बढ़ना होगा।

झारखण्ड पारा टीचर भर्ती 2026 : रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2026 से सक्रिय है और अभ्यर्थी 18 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित है, जबकि आवेदन में सुधार 23 और 24 अक्टूबर 2026 को किया जा सकेगा।

आधिकारिक पोर्टल के अनुसार भर्ती में विज्ञापन संख्या. 04/2026 (रेगुलर) और 05/2026 (बैक्लॉग) शामिल हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी पारा टीचर सेवा, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता और TET संबंधी पात्रता जरूर जांचनी चाहिए। विशेष रूप से नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाईल नंबर जैसे विवरण भरते समय सावधानी जरूरी है।

JSSC Para Teacher Recruitment 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षाJTAACCE-2026
पद का नामप्रशिक्षित सहायक आचार्य
विज्ञापन संख्या04/2026 एवं 05/2026
कुल पद7,299
कक्षा स्तर1–5 तथा 6–8
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू की तिथि29 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.in

JSSC Para Teacher Bharti 2026 में कितने पद हैं ?

इस प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती में रेगुलर और बैकलॉग के कुल 7,299 पद शामिल हैं। ये पद कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग शिक्षण श्रेणियों में हैं। भर्ती विवरण के अनुसार रिक्तियों का प्रमुख विभाजन इस प्रकार है —

पदकक्षापदों की संख्या
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य1–52,756
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – भाषा6–81,887
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – सामाजिक विज्ञान6–8908
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – गणित एवं विज्ञान6–81,748
कुल1–87,299

वास्तविक पद, जिले और श्रेणी के अनुसार सीटों का विवरण भर्ती अधिसूचना में दिया गया है। इसलिए केवल कुल पद देखकर आवेदन करने के बजाय अभ्यर्थी को अपने विषय, जिले और श्रेणी के अनुसार उपलब्ध पद देखना चाहिए।

JSSC Para Teacher Eligibility 2026 : शैक्षणिक योग्यता

जेएसएससी के अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक योग्यता कक्षा 1–5 और कक्षा 6–8 के पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित है। उम्मीदवार के पास संबंधित योग्यता के साथ निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण और संबंधित स्तर का TET होना चाहिए।

कक्षा 1 से 5 के लिए

  • 12वीं में निर्धारित न्यूनतम अंक के साथ 2 वर्षीय डी.एल.एड
  • 12वीं में निर्धारित अंकों के साथ 4 वर्षीय B.El.Ed.
  • 12वीं में निर्धारित अंकों के साथ 2 वर्षीय विशेष शिक्षा डिप्लोमा।
  • ग्रेजुएशन + 2 वर्षीय डी.एल.एड
  • संबंधित स्तर के लिए JTET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कक्षा 6 से 8 के लिए

  • ग्रेजुएशन + 2 वर्षीय डी.एल.एड
  • निर्धारित अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पीजी + बीएड
  • 12वीं के बाद 4 वर्षीय बी.एल.एड./बी.ए.-बी.एड./बी.एससी.-बी.एड.
  • निर्धारित अंकों के साथ ग्रेजुएशन + बी.एड (विशेष शिक्षा)
  • संबंधित स्तर का JTET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

ध्यान दें : न्यूनतम अंकों की शर्त सामान्यतः 50% या NCTE नियमों के अनुसार 45% मार्ग के अनुसार बदल सकती है। इसलिए आवेदन से पहले अपने पद के लिए विज्ञापन में दी गई सटीक योग्यता जरूर मिलाएं।

उम्र सीमा क्या होनी चाहिए ?

इस भर्ती में आयु की गणना के लिए 1 अगस्त 2026 को कटऑफ डेट माना गया है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि सामान्य रूप से अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।

श्रेणीअधिकतम आयु
सामान्य/ईडब्लूएस35 वर्ष
EBC-I / BC-II पुरुष37 वर्ष
UR/EWS/EBC-I/BC-II महिला38 वर्ष
एससी/एसटी पुरुष एवं महिला40 वर्ष

पारा टीचर उम्मीदवारों के लिए सेवा अवधि के आधार पर अधिकतम उम्र में 58 वर्ष तक की विशेष आयु छूट दिया जाता है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट और भूतपूर्व सैनिक के लिए अतिरिक्त 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।

प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती से जुड़ी तिथियां

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक JTAACCE-2026 आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार भर्ती की प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं। परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

गतिविधिमहत्वपूर्ण तिथि
अधिसूचना जारी22 जुलाई 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू29 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अक्टूबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथितिथि पोर्टल पर अभी अपडेट नहीं
फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड की तिथि22 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार की अवधि23–24 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथिबाद में घोषित होगी

आवेदन शुल्क कितना लगेगा ?

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी (झारखंड राज्य)₹50/- रूपये
दिव्यांग (40% या उससे अधिक)नि:शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद पर चयन कैसे होगा ?

जेएसएससी JTAACCE-2026 में चयन मुख्य परीक्षा, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार प्रक्रिया को इस प्रकार समझें।

  • मुख्य लिखित परीक्षा : अभ्यर्थियों को पद के अनुसार निर्धारित पेपरों की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित परीक्षा देनी होगी।
  • क्वालिफाइंग पेपर : निर्धारित क्वालिफाइंग पेपर में अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी होगा।
  • मेरिट सूची : मेरिट के लिए निर्धारित पेपरों के प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणी एवं पदवार मेरिट तैयार की जाएगी।
  • सामान्यीकरण : परीक्षा कई पालियों में होने पर नियमों के अनुसार अंकों का सामान्यीकरण किया जा सकता है।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक, प्रशिक्षण, TET और अन्य प्रमाण-पत्रों की जांच होगी।
  • अंतिम चयन: पात्रता, मेरिट, पद, आरक्षण नियम और सफल दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

ध्यान दें : उपलब्ध आधिकारिक आवेदन पोर्टल में फिलहाल परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए परीक्षा संबंधी आगे के निर्देश JSSC की आधिकारिक सूचना से ही मानें।

JSSC Para Teacher Form 2026 कैसे भरें ?

जेएसएससी के आधिकारिक आवेदन पोर्टल के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन से पहले पात्रता और अधिसूचना की शर्तें जांचना जरूरी है।

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाकर JTAACCE-2026 लिंक खोलें।
  2. अब अभ्यार्थी “नए पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. नाम, नंबर, ई-मेल, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  4. अब प्राप्त अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी को दर्ज करें।
  6. आवश्यक फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण-पत्र को अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर आवेदन की जानकारी जांचें।
  8. फॉर्म फाइनल सबमिट करके आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सलाह : आवेदन अंतिम रूप से जमा करने से पहले पद, शैक्षणिक योग्यता, TET, प्रशिक्षित सहायक आचार्य अनुभव और व्यक्तिगत विवरण ध्यानपूर्वक जांचें। आवेदन संख्या और रसीद सुरक्षित रखें।

आवेदन में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ?

आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता, पहचान और पात्रता से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। सामान्यतः आवेदन के लिए ये दस्तावेज उपयोगी रहेंगे :

  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट
  • शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र
  • JTET/CTET प्रमाण-पत्र
  • पारा टीचर अनुभव प्रमाण-पत्र
  • जाति/EWS प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • आधार/अन्य पहचान-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी

आवेदन से पहले योग्यता, पारा टीचर अनुभव और TET प्रमाण-पत्र की जानकारी अधिसूचना से मिलाएं, फिर ही फॉर्म भरें।

यह भर्ती किन उम्मीदवारों के लिए है ?

यहाँ अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आधिकारिक JTAACCE आवेदन पोर्टल के अनुसार ये पद झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC), रांची के तहत काम कर रहे पात्र सहायक आचार्य (पारा टीचर) के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार के पास कम से कम 2 वर्ष की निरंतर पारा टीचर सेवा का अनुभव होना चाहिए।

साथ ही संबंधित स्तर का JTET उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसलिए केवल D.El.Ed., B.Ed. या TET पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए स्वतः पात्र नहीं माने जाएंगे। अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले अनुभव और पदवार योग्यता जरूर जांचें।

JSSC Para Teacher Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनRegural – Backlog
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *