ResultNaukari

UP Home Guard Final Result 2026 : कुल 41,424 अभ्यर्थियों का हुआ अंतिम चयन, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Last Updated on 05/10/2026 5:58 PM by Prashant Shahi

UP Home Guard Final Result 2026 : उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अब चयन की स्थिति स्पष्ट हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की अंतिम चयन परिणाम की सूचना प्रकाशित कर दिया है। इस भर्ती के तहत प्रदेश के 75 जनपदों में 41,424 पदों पर अंतिम चयन किया गया है।

अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ जनपदवार अंतिम चयन सूची और अंतिम कटऑफ से संबंधित जानकारी भी जारी की है। इसलिए केवल अपना परिणाम देखना ही पर्याप्त नहीं है; अभ्यर्थियों को अपनी जनपद और श्रेणी के अनुसार चयन स्थिति भी जांचनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स फाइनल रिजल्ट 2026 : हुआ घोषित

यूपीपीआरपीबी द्वारा 03 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत फाइनल रिजल्ट जारी की गई हैं। अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत परिणाम तथा जनपदवार अंतिम चयन सूची देखने के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध कराए गए। अंतिम चयन में कुल 41,424 अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें 8,290 महिला अभ्यर्थी हैं।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए 25,32,196 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें अंतिम मेरिट तैयार करते समय लिखित परीक्षा अंक, अधिमानी योग्यता अंक, जनपदवार मेरिट और लागू आरक्षण नियमों को आधार बनाया गया है। अभ्यार्थी श्रेणीवार एवं संबंधित जनपद की सूची और अंतिम कटऑफ देखकर अपनी चयन स्थिति को समझ सकते हैं।

UP Home Guard Final Result 2026 : मुख्य जानकारी

आयोग का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
भर्ती का नामउत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025
विज्ञापन संख्या02/2025
कुल पद41,424
कुल जनपद75
कुल चयनित पुरुष33,134
महिला चयनित अभ्यर्थी8,290
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP Home Guard Final Result 2026 : कैसे चेक करें ?

अंतिम परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। बोर्ड की वेबसाइट पर अंतिम चयन परिणाम और जनपदवार सूची के लिंक अलग-अलग उपलब्ध हैं।

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर विज्ञापन संख्या 02/2025 से जुड़ी रिजल्ट लिंक खोलें।
  3. अब यूपी होम गार्ड अंतिम परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भरें।
  5. अब स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
  6. चयन स्थिति और उपलब्ध जनपद संबंधी विवरण की जांच करें।
  7. अब भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

यदि वेबसाइट पर एक साथ अधिक अभ्यर्थी परिणाम देखने का प्रयास कर रहे हों और पेज खुलने में समस्या आए, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करना बेहतर रहेगा। परिणाम के लिए किसी संदिग्ध लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से बचें।

यूपी होमगार्ड भर्ती की फाइनल मेरिट सूची कैसे तैयार हुई ?

अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार अंतिम मेरिट सामान्यीकृत लिखित परीक्षा के अंकों, दस्तावेजों से प्रमाणित अधिमानी योग्यता के अंकों और जनपदवार मेरिट के आधार पर तैयार की गई।

इसमें निर्धारित आरक्षण नियमों को भी लागू किया गया। अलग-अलग श्रेणियों—UR, EWS, OBC, SC और ST—के लिए चयन सूची जारी की गई। समान अंक होने पर निर्धारित टाई-ब्रेकिंग नियम के अनुसार अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी गई।

सलाह : केवल अपने लिखित परीक्षा के अंक देखकर चयन का अनुमान न लगाएं; अपनी श्रेणी, जनपदवार कटऑफ और अंतिम चयन सूची को साथ में देखकर स्थिति समझें।

कटऑफ अंक की जानकारी

भर्ती बोर्ड द्वारा अंतिम परिणाम के साथ जनपदवार और श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी किए हैं। कटऑफ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक समान नहीं है, बल्कि संबंधित जनपद की रिक्तियों, श्रेणी और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग निर्धारित हुई है। आधिकारिक सूची में अंतिम चयनित अभ्यर्थी के अंक दिए गए हैं।

श्रेणीलगभग औसत
UR / General67.29 अंक
EWS63.01 अंक
OBC64.66 अंक
SC59.26 अंक
ST48.00 अंक

इस भर्ती में औसत कटऑफ देखकर अपनी स्थिति तय करना पर्याप्त नहीं है। क्योंकि अंतिम चयन जनपदवार मेरिट के आधार पर हुआ है, इसलिए अभ्यर्थी को अपनी संबंधित जनपद की चयन सूची और कटऑफ को देखना चाहिए।

सलाह : केवल कटऑफ से कुछ अंक अधिक या कम होने के आधार पर अनुमान लगाने के बजाय अंतिम चयन सूची में अपना नाम या पंजीकरण विवरण जांचना सबसे विश्वसनीय तरीका है।

फाइनल रिजल्ट के बाद चयनित अभ्यर्थी क्या करें ?

UP Home Guard Final Result 2026 के बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल जांच और पुलिस/चरित्र सत्यापन अगला महत्वपूर्ण चरण है। साथ ही निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर अगली सूचना देखते रहें।
  • अपने जनपद के होम गार्ड जिला कामन्डैन्ट कार्यालय के संपर्क में रहें।
  • मेडिकल परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी को जांचें।
  • शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज तैयार रखें।
  • आरक्षण/अधिमानी योग्यता प्रमाणपत्र सुरक्षित रखें।
  • पुलिस/चरित्र सत्यापन के लिए आवश्यक जानकारी तैयार रखें।
  • अंतिम पुष्टि के लिए केवल आधिकारिक विभागीय निर्देशों पर भरोसा करें।

लिखित परीक्षा के अंक कब उपलब्ध होंगे ?

लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के सामान्यीकृत अंक, कुल अंक और अधिमानी योग्यता के अंक अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। अंकों की जांच की प्रक्रिया के लिए बोर्ड अलग सूचना जारी करेगा।

इसलिए जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है, उनके लिए भी स्कोर से जुड़ी आगामी जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है। इससे वे अपनी वास्तविक प्रदर्शन स्थिति समझ सकेंगे और भविष्य की भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर निर्णय ले सकेंगे।

फाइनल रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी ?

फाइनल रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों को अब विभाग की ओर से जारी होने वाली मेडिकल जांच, दस्तावेज सत्यापन और चरित्र सत्यापन से संबंधित सूचनाओं का इंतजार करना होगा। संबंधित प्रक्रिया की तारीख और स्थान बोर्ड द्वारा बताए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। साथ ही, समय-समय पर UPPRPB और होमगार्ड विभाग की वेबसाइट देखते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना या निर्धारित तारीख छूट न जाए।

UP Home Guard Final Result 2026 :  महत्वपूर्ण लिंक

फाइनल रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
फाइनल रिजल्ट नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *