Admit CardNaukari

RRB Section Controller Admit Card 2026 : जारी : परीक्षा तिथि और डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहाँ जानें

Last Updated on 09/10/2026 5:26 PM by Prashant Shahi

RRB Section Controller Admit Card 2026 : रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट है। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी हो गया हैं। यह एडमिट कार्ड कुल 119 पदों पर आयोजित होने वाली सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज है।

उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के माध्यम से परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। अभ्यर्थियों के लिए अब अपनी तैयारी के साथ परीक्षा संबंधी निर्देशों को समझना भी जरूरी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज व्यक्तिगत विवरणों की जांच अवश्य करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

Latest Update : RRB Section Controller Admit Card 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड नें सेक्शन कंट्रोलर भर्ती (CEN 03/2026) के लिए परीक्षा का हॉल टिकट 8 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध करा दिया है। आरआरबी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कुल 119 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित होनी हैं। प्रवेश पत्र में परीक्षा की तारीख, केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम ध्यान से जांचें।

उम्मीदवार RRB की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉगिन जानकारी की मदद से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले आधिकारिक निर्देशों को पढ़ें और हॉल टिकट का प्रिंटआउट तैयार रखें एवं किसी भी बदलाव की स्थिति में RRB की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।

RRB Section Controller Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नाम आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या(CEN 03/2026)
पद का नामसेक्शन कंट्रोलर
कुल पद119
परीक्षा की तिथि12–13 अक्टूबर 2026
प्रवेश पत्र जारी08 अक्टूबर 2026
परीक्षा का प्रकारऑनलाइन (सीबीटी)
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

RRB Section Controller Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें। नीचे दिए गए निम्न चरणों का पालन करें।

  1. संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. होमपेज पर सीईएन 03/2026 से संबंधित भर्ती सूचना लिंक खोजें।
  3. आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती से जुड़ा प्रवेश पत्र लिंक चुनें।
  4. अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  5. मांगी गई अन्य लॉगिन जानकारी भरकर सबमिट बटन क्लिक करें।
  6. अब स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें।
  7. प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके स्पष्ट प्रति निकालकर सुरक्षित रख लें।

सलाह : केवल कॉल लेटर डाउनलोड करना पर्याप्त नहीं है। उसमें दर्ज परीक्षा संबधित विवरणों की जांच करना भी जरूरी हैं ।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर पर उपलब्ध सभी विवरणों को ध्यान से जाँचना होगा।

  • अभ्यर्थी का पूरा नाम
  • अनुक्रमांक/रॉल नंबर
  • पंजीकरण क्रमांक
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा की पाली
  • रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • पहचान संबंधी जानकारी
  • परीक्षा केंद्र पर लागू निर्देश

इनमें से किसी भी जानकारी में अंतर होने पर स्वयं से एडमिट कार्ड में बदलाव करने की कोशिश न करें। परीक्षा से पहले संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड से संपर्क करके त्रुटि को सुधार करवाना अनिवार्य रहेगा।

RRB Section Controller Exam Date 2026 : परीक्षा कब होगी ?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा शिफ्ट एवं टाइमिंग उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी।

विवरणतारीख
परीक्षा का पहला दिन12 अक्टूबर 2026
परीक्षा का दूसरा दिन13 अक्टूबर 2026

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि परीक्षा की तारीख और परीक्षा-शिफ्ट अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए केवल सामान्य परीक्षा कार्यक्रम देखकर यात्रा की योजना न बनाएं। अपने ई-कॉल लेटर में दी गई तारीख और केंद्र के पते को ही आधार बनाएं।

परीक्षा के दिन कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं ?

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेजों को एक जगह व्यवस्थित कर लेना चाहिए। इससे अंतिम समय में जल्दबाजी और अनावश्यक तनाव से बचा जा सकता है। उम्मीदवार निम्नलिखित तैयारियां करें :

  • एडमिट कार्ड या ई-कॉल लेटर का प्रिंटआउट।
  • मूल और वैध फोटो पहचान पत्र।
  • पासपोर्ट आकार का फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार अन्य दस्तावेज।
  • यदि लागू हो, तो निर्धारित प्रारूप में आवश्यक प्रमाणपत्र।
  • परीक्षा केंद्र और यात्रा से संबंधित जानकारी।

सलाह : कौन-सा पहचान पत्र मान्य होगा और फोटो या अन्य दस्तावेजों की क्या आवश्यकताएं हैं, यह संबंधित परीक्षा के आधिकारिक निर्देशों से जांचें। किसी दूसरे रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के नियमों को बिना पुष्टि के अपनी परीक्षा पर लागू न मानें।

परीक्षा वाले दिन किन गलतियों से बचें ?

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी की सबसे बड़ी समस्या अक्सर तैयारी की कमी नहीं, बल्कि जल्दबाजी होती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन इन गलतियों से जरूर बचना चाहिए —

  • परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचना।
  • प्रवेश पत्र घर पर भूल जाना।
  • मूल पहचान पत्र नहीं ले जाना।
  • परीक्षा केंद्र का पता पहले से नहीं देखना।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं साथ ले जाना।
  • कठिन प्रश्न पर बहुत अधिक समय लगाना।
  • बिना सोचे अनुमान लगाकर उत्तर देना।
  • परीक्षा से एक रात पहले पर्याप्त नींद नहीं लेना।

अभ्यर्थियों द्वारा इनमें से अधिकांश गलतियों को परीक्षा से पहले थोड़ी सी तैयारी करके आसानी से रोका जा सकता है।

अगर आपका हॉल टिकट डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

कभी-कभी वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक, गलत लॉगिन विवरण या तकनीकी समस्या के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप निम्नलिखित कदम उठाएं।

  • अपने फोन या डेक्सटॉप की इंटरनेट कनेक्शन और ब्राउजर की जांच करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन विवरण को दोबारा जांचें।
  • सुनिश्चित करें कि आप सही क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर हैं, या नहीं
  • कुछ समय बाद दोबारा से लॉगिन करने का प्रयास करें।
  • यदि लॉगिन जानकारी भूल गए हैं, तो आधिकारिक रिकवरी विकल्प देखें।
  • समस्या बनी रहने पर संबंधित RRB की आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

यदि परीक्षा में केवल कुछ दिन बाकी हों, तो समस्या को अंतिम समय तक टालने के बजाय तुरंत समाधान खोजें।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा की तारीख नजदीक होने पर उम्मीदवारों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि परीक्षा की व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से पहलें निम्न निर्देशों का पालन करें।

  • अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का रास्ता पहले से अवश्य जांच लें।
  • संभव हो तो परीक्षा से एक दिन पहले यात्रा की योजना बना लें।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर बईकुल न जाएं।
  • मोबाइल, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लें जाए।
  • परीक्षा के दिन आवश्यक पहचान पत्र और ई-कॉल लेटर साथ रखें।
  • प्रश्न हल करते टाइम समय प्रबंधन और सटीकता पर ध्यान दें।
  • किसी भी अनधिकृत सूचना के आधार पर परीक्षा संबंधी निर्णय न लें।

परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करना उतना ही जरूरी है, जितना परीक्षा की तैयारी करना। इसलिए परीक्षा से पहले हॉल टिकट में दर्ज निर्देशों को एक बार पूरा पढ़ लें।

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 :  महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *