AFCAT Admit Card 2026 : जारी, डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देश यहाँ जानें

Last Updated on 23/01/2026 11:48 AM by Prashant Shahi

AFCAT Admit Card 2026 : भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 01/2026 के लिए एडमिट कार्ड 22 जनवरी 2026 को अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। AFCAT 01/2026 परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब इंडियन एयरफोर्स की अधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य है, बिना इसके कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं पा सकेंगे।

AFCAT Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाभारतीय वायु सेना
परीक्षा का नामएयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी22 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि31 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटafcat.cdac.in

AFCAT Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

AFCAT 01/2026 बैच की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले AFCAT की अधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “AFCAT Admit Card 2026” डाउनलोड लिंक क्लिक करें
  3. अभ्यर्थी अब अपना लॉगिन विवरण ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करे
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल और कैप्चा भरने के बाद सबमिट बटन को दबाए
  5. लॉगिन करने के बाद अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
  6. एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा सम्बंधित जानकारी को ध्यान से जांचे
  7. अब अपने एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें
  8. आगे की प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें

एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा सम्बंधित जानकारी

अभ्यार्थी एडमिट कार्ड में दी गयी सभी निम्नलिखित जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि एडमिट कार्ड या हॉल टिकट में दर्ज किसी भी जानकारी में कोई गलती हो तो तुरंत भारतीय वायुसेना की संबंधित हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

  • उम्मीदवार का नाम व श्रेणी
  • अभिभावक का नाम
  • रोल नंबर व जन्मतिथि
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि, शिफ्ट और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा तिथि और समय की जानकरी

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी सूचना के अनुसार AFCAT 01/2026 की परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

  • रिपोर्टिंग टाइम : सुबह 08 : 00 बजे
  • गेट बंद होने का समय : सुबह 09 : 30 बजे
  • दस्तावेज सत्यापन – सुबह 8:00 से 9:45 बजे तक
  • परीक्षा का समय : सुबह 10 : 00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

AFCAT 01/2026 परीक्षा पैटर्न

AFCAT 01/2026 की परीक्षा भारतीय वायुसेना द्वारा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तार्किक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा में स्नातक स्तर के वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। और कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा की अवधि 02 घंटे की होगी।

  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 300
  • सही उत्तर के लिए  : 03 अंक
  • गलत उत्तर के लिए : 01 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
  • खाली छोड़े प्रश्न : 00 अंक
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटे

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के दिन नीचे बताए निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखें। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • AFCAT 01/2026 Admit Card (एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी)
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, अन्य)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (फॉर्म में अपलोड की गई फोटो जैसी ही)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (एडमिट कार्ड में निर्देशित प्रमाण पत्र)

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित है।
  • प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा, इसलिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले कंप्यूटर स्क्रीन पर दिए गए दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ें।
  • निर्धारित समय के भीतर ही सभी प्रश्नों का उत्तर दें और समय प्रबंधन पर ध्यान रखें।

AFCAT Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख केवल अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। इसमें दी गई सभी जानकारियां आधिकारिक सूचनाओं पर आधारित हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की तिथि, नियम या प्रक्रिया में बदलाव संभव है। उम्मीदवार अंतिम और सही जानकारी के लिए केवल भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही मान्य मानें।

यें भी पढ़ें..

UPSSSC Stenographer Answer Key 2026 : ऐसे अभी करें डाउनलोड, आपत्ति दर्ज प्रक्रिया और अंक गणना

BPSC Special School Teacher Admit Card 2026 : जारी, परीक्षा तिथि व डाउनलोड लिंक यहां देखें

AFCAT Admit Card 2026 : FAQs

Q1. AFCAT 01/2026 का एडमिट कार्ड किस लॉगिन से डाउनलोड होगा ?
उत्तर : उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, रोल नंबर से नहीं।

Q2. क्या AFCAT 01/2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा शहर बदला जा सकता है ?
उत्तर : नहीं, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा शहर या सेंटर में कोई बदलाव संभव नहीं।

Q3. क्या मोबाइल में दिखाया गया AFCAT Admit Card 2026 मान्य होगा ?
उत्तर : नहीं, उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड हार्ड कॉपी ही लेकर जाना अनिवार्य है।

Q4. अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय वेबसाइट खुल नहीं रही हो तो क्या करें ?
उत्तर : ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को ऑफ-पीक समय (सुबह या देर रात) में दोबारा प्रयास करना चाहिए या दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करना चाहिए।

Scroll to Top