Last Updated on 22/07/2026 6:03 अपराह्न by Prashant Shahi
AIIMS CRE Admit Card 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने कॉमन भर्ती परीक्षा (CRE-5) 2026 का एडमिट कार्ड 21 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कुल 1484 ग्रुप B एवं ग्रुप C पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। AIIMS द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना वैध ऐड्मिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारियों का मिलान अवश्य कर लें।
AIIMS CRE Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा | AIIMS Common Recruitment Examination (CRE-5) 2026 |
| संस्था | All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) |
| कुल पद | 1484 |
| एडमिट कार्ड जारी | 21 जुलाई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 25, 26 एवं 27 जुलाई 2026 |
| परीक्षा मोड | CBT (Computer Based Test) |
| आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
AIIMS CRE Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—
- सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CRE-5 Recruitment या Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Candidate ID/Mobile Number और Password दर्ज करें।
- अब लॉगिन सेक्शन में Captcha भरकर Login करें।
- अब स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखाई देगा।
- PDF डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?
अपना ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न विवरण अवश्य जांचें—
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा की शिफ्ट
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत AIIMS परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा ?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
- AIIMS CRE 5 Admit Card का प्रिंटआउट
- आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो)
उम्मीदवारों को बिना ऐड्मिट कार्ड ओर वैध फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
AIIMS CRE 5 परीक्षा पैटर्न
AIIMS CRE-5 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। भर्ती के अंतर्गत विभिन्न ग्रुप B एवं ग्रुप C पदों के लिए अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, संबंधित विषय (Post Specific Knowledge) तथा अन्य निर्धारित विषय शामिल हो सकते हैं। विस्तृत परीक्षा योजना संबंधित पद के अनुसार आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि साथ न ले जाएं।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा सकता है।
- अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र का स्थान पहले से देख लें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय यदि समस्या आए तो क्या करें ?
यदि लॉगिन के दौरान वेबसाइट धीमी चले या ऐड्मिट कार्ड दिखाई न दे तो—
- सही Candidate ID और Password दर्ज करें।
- Browser Cache साफ करके दोबारा प्रयास करें।
- दूसरे Browser या Device का उपयोग करें।
- कुछ समय बाद पुनः लॉगिन करें।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
AIIMS CRE Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
