AIIMS NORCET 10th Prelims Result 2026 : जारी, यहाँ से देखें रिजल्ट, कटऑफ, मेरिट लिस्ट और आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 17/04/2026 12:08 PM by Prashant Shahi

AIIMS NORCET 10th Prelims Result 2026 : ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस द्वारा AIIMS NORCET 10th Prelims Exam 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 92,026 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए यह एक महत्वपूर्ण चरण है, जो उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर देता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से यह जान सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए पात्र हैं या नहीं।

ताज़ा अपडेट

ऐइम्स ने 16 अप्रैल 2026 को NORCET 10th Prelims Result 2026 जारी करते हुए 14,525 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। चयनित उम्मीदवारों के लिए अब अगला और सबसे निर्णायक चरण मुख्य परीक्षा होगा, जो 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस बार रिजल्ट अपेक्षाकृत जल्दी जारी किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए सीमित लेकिन फोकस्ड समय मिल रहा है। ऐसे में क्वालिफाई उम्मीदवारों को अब बिना समय गंवाए अपनी रणनीति को मुख्य परीक्षा के अनुसार अपडेट करना बेहद जरूरी है।

AIIMS NORCET 10th Prelims Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामएम्स नर्शिंग ऑफिसर सामान्य पात्रता परीक्षा-10 2026
आयोजन संस्थाअखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान
कुल पद2779
परीक्षा तिथि11 अप्रैल 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन
रिजल्ट जारी की तिथि16 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटaiimsexams.ac.in

AIIMS NORCET 10th Prelims Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं :

  1. सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “NORCET 10th Prelims Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. क्लिक करते ही रिजल्ट PDF फाइल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी
  4. PDF में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें
  5. अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई हैं
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके सेव या प्रिंट जरूर कर लें

सलाह : अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप Prelims में सफल माने जाएंगे।

रिजल्ट में दर्ज विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन आईडी
  • उम्मीदवार की कैटेगरी
  • परीक्षा का नाम
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • प्राप्त अंक
  • कटऑफ मार्क्स
  • आगे की प्रक्रिया से संबंधित निर्देश
  • अन्य विवरण

AIIMS NORCET 10th Prelims Cut Off 2026 : कटऑफ परसेंटाइल

AIIMS द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NORCET 10th Prelims 2026 के साथ कटऑफ परसेंटाइल भी जारी कर दी गई है। यह कटऑफ यह तय करती है कि कौन-से उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र होंगे। केवल वही अभ्यर्थी अगले चरण में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ परसेंटाइल बराबर या उससे अधिक प्राप्त किया है।

श्रेणीकटऑफ परसेंटाइलदिव्यांग कटऑफ परसेंटाइल
UR93.588768345.5621237
EWS78.983113449.6272792
OBC84.207723940.6645947
SC81.960532835.7768456
ST74.474605039.8463477

AIIMS NORCET 10 Result 2026 के बाद आगे क्या होगा ?

AIIMS द्वारा प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो चुका है। प्रीलिम्स केवल एक क्वालिफाइंग स्टेज है, जिसके आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों के नर्सिंग विषय से जुड़े गहन ज्ञान और प्रैक्टिकल समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट तय होगी।

मेंस में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है
  • किसी भी ऑफलाइन माध्यम से रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा
  • रोल नंबर सही तरीके से चेक करें
  • Mains परीक्षा की तैयारी तुरंत शुरू करें
  • आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें
  • किसी भी फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें
  • एडमिट कार्ड और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखें
  • आगे की प्रक्रिया (DV आदि) के लिए तैयार रहें

AIIMS NORCET 10th Prelims Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top