AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : नर्शिंग ऑफिसर भर्ती का आवेदन शुरू ! पात्रता और सैलरी देखें

Last Updated on 26/02/2026 4:15 PM by Prashant Shahi

AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (AIIMS) द्वारा नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) – 10 के अंतर्गत नर्शिंग ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। इस भर्ती के तहत देश भर के विभिन्न AIIMS संस्थानों में कुल 2551 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। AIIMS नर्शिंग ऑफिसर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 16 मार्च 2026 तक ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस
पद का नाम नर्शिंग ऑफिसर
कुल पद2551
आयु सीमा18 – 30 वर्ष
योग्यतास्नातक या डिप्लोमा
आवेदन प्रारंभ की तिथि24 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि16 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटaiimsexams.ac.in

पद का विवरण

AIIMS NORCET-10 विज्ञापन संख्या 13/2026 के अंतर्गत नर्शिंग ऑफिसर (ग्रुप – बी) के कुल 2551 रिक्त पर भर्ती की जाएगी। नीचे श्रेणी अनुसार रिक्त पदों की जानकरी निम्नप्रकार हैं, नर्शिंग ऑफिसर भर्ती की AIIMS अनुसार पदों की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य1113
ओबीसी643
ईडब्लूएस226
एससी375
एसटी194

AIIMS NORCET-10 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

AIIMS नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) – 10 के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित में से कोई योग्यता होनी चाहिए।

  • इंडियन/स्टेट नर्शिंग कॉउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc (Hons.) Nursing / B.Sc Nursing डिग्री
  • या इंडियन/स्टेट नर्शिंग कॉउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से Post-Basic B.Sc Nursing
  • इंडियन/स्टेट नर्शिंग कॉउंसिल में नर्स या मिल्ड वाइफ के रूप में पंजीकरण अनिवार्य।
  • या मान्यता प्राप्त बोर्ड/काउंसिल से जीएनऍम (GNM) डिप्लोमा
  • जीएनऍम (GNM) वालों के लिए 50 बेड वाले अस्पताल में 2 साल का अनुभव जरूरी।
  • अनुभव केवल कोर्स पूरा होने और रजिस्ट्रेशन के बाद का ही मान्य।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट
    • ओबीसी : 03 वर्ष
    • एससी/एसटी : 05 वर्ष
    • दिव्यांग : 10 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹3000/- रुपये
एससी/एसटी/ईडब्लूएस₹2400/- रुपये
दिव्यांगनि:शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्न स्टेप्स को फॉलो करके AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 के लिए सगलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. पहले AIIMS NORCET की आधिकारिक वेबसाइट aiims norcet.ac.in पर जाए
  2. होमपेज पर विज्ञापन संख्या “13/2026 NORCET-10” अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
  3. नए अभ्यर्थी नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करके, आवेदन के लिए लॉगिन करें
  5. अब व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी सही दर्ज करके आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें
  6. आवश्यक डॉक्यूमेंट फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें
  7. श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क को ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान करें
  8. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच करके अंतिम रूप से सबमिट करें

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन प्रारंभ की तिथि24 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि16 मार्च 2026
आवेदन फॉर्म सुधार की तिथि25 मार्च – 27 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारी की तिथि08 अप्रैल 2026
सीबीटी Stage-I परीक्षा तिथि11 अप्रैल 2026
सीबीटी Stage-II परीक्षा तिथि30 अप्रैल 2026

चयन प्रक्रिया

AIIMS NORCET की चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित होती है। सबसे पहले उम्मीदवार Stage-I CBT देते हैं, जिसमें नर्सिंग विषयों, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणितीय क्षमता और अंग्रेज़ी से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। Stage-I को क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को Stage-II CBT के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है, जो अधिक गहराई वाला विषय-आधारित टेस्ट होता है।

दोनों चरणों की परीक्षाएं ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की जाती हैं। अंतिम चयन केवल Stage-II में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस जांच करके अंतिम नियुक्ति दी जाती हैं।

  1. प्रारंभिक सीबीटी परीक्षा
  2. मुख्य सीबीटी परीक्षा
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परिक्षण

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

AIIMS NORCET 10th के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार का सिग्नेचर
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी, पहचान पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS) – यदि लागू हो
  • अनुभव प्रमाणपत्र (GNM कैटेगरी के लिए अनिवार्य)
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

वेतनमान और जॉब प्रोफाइल

AIIMS में नर्शिंग ऑफिसर का मुख्य कार्य मरीजों की देखभाल, डॉक्टरों की सहायता, मेडिकल रिकॉर्ड बनाए रखना, दवाओं का प्रबंधन, वार्ड की निगरानी, आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई और अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय शामिल है। यह नर्शिंग ऑफिसर का पद ग्रुप-बी श्रेणी का होता है।

  • पे लेवल-07 के अंतर्गत वेतन
  • प्री-रिवाइज्ड पे बैंड-2 : Rs. 9300/- 34800/-
  • ग्रेड पे : 4600/- रूपये
  • DA, HRA, TA और अन्य भत्ते
  • इन-हैंड सैलरी : ₹55,000/- से ₹75,000/-

AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : AIIMS भर्ती से जुडी लेख आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर तैयार की गई है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित तिथि या अन्य नियमों में AIIMS द्वारा बदलाव किया जा सकता है। किसी भी आवेदन, तैयारी या निर्णय से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर जारी नवीनतम अपडेट अवश्य पढ़ें।

यें भी पढ़ें..

BPSC APO Vacancy 2026 : अभियोजन पदाधिकारी भर्ती सूचना जारी, पात्रता, आवेदन तिथि व सिलेबस जानें

RRC WR Apprentice Recruitment 2026 : 5000+ पदों पर भर्ती व बिना परीक्षा के चयन, पूरी जानकारी देखें

AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : FAQs

Q1. क्या NORCET-10 से एक ही बार में सभी AIIMS में चयन हो सकता है ?
उत्तर : हाँ, यह एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट है, जिसके आधार पर सभी AIIMS में पोस्टिंग मिल सकती है।

Q2. क्या 50 बेड से कम के अस्पताल में किया अनुभव मान्य होगा ?
उत्तर : नहीं, अनुभव तभी मान्य होगा जब अस्पताल में कम से कम 50 बेड हों।

Q3. क्या NORCET-10 में कोई इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होता है ?
उत्तर : नहीं, चयन सिर्फ CBT Stage-I और Stage-II के अंकों पर आधारित होता है।

Q4. क्या सभी AIIMS में नर्शिंग ऑफिसर की सैलरी समान होती है ?
उत्तर : बेसिक पे समान होता है, लेकिन HRA और अन्य भत्ते आपकी पोस्टिंग सिटी के अनुसार बदलते हैं।

Scroll to Top