Last Updated on 13/02/2026 9:52 AM by Prashant Shahi
AISSEE Answer Key 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे, वे अब अपनी उत्तर कुंजी अधिकारिक वेबसाइट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही छात्र को किसी गलत उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं।
AISSEE Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती आयोग का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी |
| परीक्षा का नाम | सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 18 जनवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 11 फरवरी 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 14 फरवरी 2026 तक |
| अधिकारिक वेबसाइट | exams.nta.nic.in |
AISSEE Answer Key 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर “AISSEE Answer Key 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवार लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
- छात्र अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड सही-सही दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी प्रश्न-पत्र की आंसर की खुल जाएगी।
- अब सभी प्रश्नों के उत्तर अपने रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें।
- आंसर की को डाउनलोड करके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आंसर की का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ऐसे करें स्कोर कैलकुलेशन
उत्तर कुंजी की मदद से अंक कैलकुलेशन करने के लिए सबसे पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट को आंसर की से मिलाएं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक जोड़ें। यदि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, तो गलत उत्तर पर कोई अंक न घटाएं। जिन प्रश्नों को आपने छोड़ा है, उनके लिए शून्य अंक ही गिने जाएंगे। सभी सही उत्तरों के अंकों को जोड़कर कुल प्राप्तांक निकाल लें। इसी स्कोर से आप अपना संभावित रिजल्ट और कट-ऑफ के अनुसार प्रवेश की संभावना का अनुमान लगा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी समय रहते नीचे बताए स्टेप को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करें।
- सबसे पहले AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Challenge Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद संबंधित प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपत्ति है।
- अपने सही उत्तर के समर्थन में उचित प्रमाण (डॉक्यूमेंट/रेफरेंस) अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए सबमिशन स्लिप या रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
फाइनल आंसर की व रिजल्ट कब होगा जारी ?
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की उत्तर कुंजी पर दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा फाइनल आंसर की जारी किया जायेगा। आपत्ति विंडो बंद होने के 7 से 10 दिनों के भीतर फाइनल आंसर की प्रकाशित कर दी जाती है। इसके बाद उसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। फाइनल आंसर की जारी होने के 2 से 3 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
AISSEE Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| आंसर की डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Disclaimer : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आंसर की से जुडी यह जानकारी आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे AISSEE से संबंधित नवीनतम और सटीक अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और निर्देशों को ही अंतिम रूप से प्रामाणिक मानें।
AISSEE Answer Key 2026 : FAQs
Q1. क्या कक्षा 6 और कक्षा 9 की आंसर की अलग-अलग जारी की गई है ?
उत्तर : हाँ, कक्षा 6 और कक्षा 9 की आंसर की अलग-अलग प्रश्नपत्र कोड के अनुसार जारी की गई है।
Q2. क्या लॉगिन किए बिना आंसर की डाउनलोड की जा सकती है ?
उत्तर : नहीं, आंसर की डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करना अनिवार्य है।
Q3. आपत्ति दर्ज करते समय कौन सा प्रमाण मान्य माना जाएगा ?
उत्तर : उम्मीदवार को NCERT पुस्तक, मानक रेफरेंस बुक प्रमाण के रूप में अपलोड करना होगा।
Q4. फाइनल आंसर की के बाद क्या दोबारा आपत्ति करने का मौका मिलेगा ?
उत्तर : नहीं, फाइनल आंसर की जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
