Assam LRA Recruitment 2026 : आवेदन शुरू, पात्रता, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और वेतनमान यहाँ जानें।

Last Updated on 16/03/2026 5:24 PM by Prashant Shahi

Assam LRA Recruitment 2026 : असम सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूमि अभिलेख सहायक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के तहत भूमि अभिलेख सहायक पदों से जुड़े कुल 552 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। असम सर्वेक्षण एवं निपटान प्रशिक्षण केंद्र से रिकॉर्डर सर्टिफिकेट क्लास कोर्स प्रशिक्षण पूरा किए हुए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल sebaonline.org के माध्यम से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

डीएलआरएस असम भूमि अभिलेख सहायक नोटिफिकेशन 2026

भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय, असम द्वारा सहायक भूमि अभिलेख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। असम भूमि अभिलेख सहायक भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आज 15 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भूमि अभिलेख सहायक की भूमिका राजस्व विभाग में रिकॉर्ड अपडेट करने, भूमि से जुड़े दस्तावेजों की रख रखाव और प्रशासनिक कार्यों में होती हैं। इस भर्ती से जुडी पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकरी जानें।

Assam LRA Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाभूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय
पद का नामभूमि अभिलेख सहायक
कुल पद552
आयु सीमा21 – 40 वर्ष
योग्यता10वीं, ITI
आवेदन प्रारंभ की तिथि12 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाईटwww.sebaonline.org

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना होगा। अभ्यर्थी पात्रता मानदंड से जुडी विस्तृत जानकरी अधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।

शैक्षणिक योग्यता

असम भूमि अभिलेख सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य बोर्ड से एचएसएलसी (HSLC) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही भूमि अभिलेख निदेशक कार्यालय द्वारा जारी आरसीसीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी आवश्यक है।

  • असम सर्वेक्षण एवं निपटान प्रशिक्षण केंद्र, दिखिंगांव/गुवाहाटी से रिकॉर्ड सर्टिफिकेट क्लास (RCC) प्रशिक्षण पास
  • कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना अनिवार्य
  • असमिया/बंगाली यूनिकोड टाइपिंग में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति होना आवश्यक

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आयु सीमा के भीतर होना जरूरी है। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के अनुसार उम्मीदवारों के कक्षा 10वीं के सर्टिफिकेट में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईबीसी₹00/- रूपये
अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति₹00/- रूपये
दिव्यांग₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

Assam LRA Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले डीएलआरएस की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • होमपेज पर Recruitment या Latest Notification सेक्शन खोलें।
  • अब Assam LRA Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • मांगा गया आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
  • भरे हुए फॉर्म की जानकारी को एक बार जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

असम भूमि अभिलेख सहायक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को पहले पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षा में टाइपिंग या संबंधित कार्यों की जांच की जाएगी। दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

असम भूमि अभिलेख सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा में कुल 80 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न मुख्य रूप से गणित (कक्षा 10 स्तर), पारंपरिक सर्वेक्षण और आधुनिक सर्वेक्षण से संबंधित होंगे। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की विषय से जुड़ी समझ और तकनीकी ज्ञान का आकलन करना है। साथ ही परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

विषयअंक
गणित (कक्षा 10)10
पारंपरिक सर्वेक्षण50
आधुनिक सर्वेक्षण20
कुल80

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है। इन दस्तावेजों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान निर्धारित फॉर्मेट अपलोड करना अनिवार्य होगा।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

वेतनमान

भूमि अभिलेख सहायक पद पर चयनित उम्मीदवारों को असम सरकार के वेतन नियमों के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। इस पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को निर्धारित वेतनमान के साथ विभिन्न सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। वेतन संरचना सरकारी नियमों के अनुसार तय की जाती है, जिससे उम्मीदवारों को स्थिर और सुरक्षित नौकरी का लाभ मिलता है।

  • वेतनमान : Pay Band – 2
  • वेतन सीमा : 14,000/- से 70,000/- रुपये प्रति माह
  • ग्रेड पे : 6,200 रुपये

Assam LRA Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top