Bank of Baroda Peon PET Admit Card 2026 : जारी, जानें पीईटी कार्यक्रम, निर्देश और आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 12/02/2026 11:35 AM by Prashant Shahi

Bank of Baroda Peon PET Admit Card 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा नें कार्यालय सहायक भर्ती के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी प्रारंभिक परीक्षा प्रशिक्षण का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह PET उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है जो आरक्षित श्रेणियों से आते हैं और जिन्होंने आवेदन के समय PET का विकल्प चुना था।

Bank of Baroda Peon PET Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबैंक ऑफ बड़ौदा
परीक्षा का नामबीओबी ऑफिस असिस्टेंट पीईटी परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी10 फरवरी 2026
पीईटी की तिथि10 – 15 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.in

प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग की जानकारी

यह कोई चयन परीक्षा नहीं, बल्कि परीक्षा से पहले दिया जाने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को वास्तविक परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और समय प्रबंधन से परिचित कराना है। PET में सैंपल प्रश्नों का अभ्यास कराया जाता है और CBT सिस्टम की जानकारी दी जाती है। PET सुविधा मुख्य रूप से SC, ST, OBC, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए होती है, जिन्होंने आवेदन के समय PET का विकल्प चुना होता है।

पीईटी एडमिट कार्ड में कौन सी जानकारी होगी ?

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • श्रेणी
  • PET की तिथि और समय
  • PET केंद्र का नाम और पूरा पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा/प्रशिक्षण से जुड़े आवश्यक निर्देश

Bank of Baroda Peon PET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना बैंक ऑफ बड़ौदा कार्यालय सहायक पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. अब “Bank of Baroda Peon PET Admit Card 2026” लिंक खोलें
  4. लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें
  5. “सबमिट” बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. अब अपने PET एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।

PET के दिन उम्मीदवारों को क्या ले जाना होगा ?

PET केंद्र उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के उम्मीदवार को PET केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • PET Admit Card का स्पष्ट प्रिंट आउट
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • पासपोर्ट साइज हालिया फोटो (यदि एडमिट कार्ड पर उल्लेख हो)

PET के लिए जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवार PET केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • अपने साथ PET ऐड्मिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाएं।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लाने की अनुमति नहीं होगी।
  • केंद्र के अंदर अनुशासन बनाए रखें और स्टाफ के निर्देशों का पालन करें।
  • PET केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम है, इसका चयन प्रक्रिया पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • प्रशिक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों को नोट करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें, अन्यथा प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

PET के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी ?

PET कार्यक्रम पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट भर्ती की मुख्य ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। कार्यालय सहायक भर्ती परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। PET केवल प्रशिक्षण के लिए होता है, इसका चयन प्रक्रिया पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता। वास्तविक चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Bank of Baroda Peon PET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख Bank of Baroda Peon PET Admit Card 2026 और परीक्षा से जुड़ी जानकारी आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी प्रकार की त्रुटि, परिवर्तन या अपडेट के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ही अंतिम और प्रामाणिक सूचना मानें।

Bank of Baroda Peon PET Admit Card 2026 : FAQs

Q1. पीईटी में शामिल न हुए बिना भी क्या मैं मुख्य परीक्षा दे सकता हूँ ?
उत्तर : हाँ, PET केवल प्रशिक्षण है। इसमें अनुपस्थित रहने पर भी आप मुख्य ऑनलाइन परीक्षा में बैठ सकते हैं।

Q2. प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग में उपस्थिति मेरिट पर असर डालेगी क्या ?
उत्तर : नहीं, PET का स्कोर या उपस्थिति मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ी जाती।

Q3. PET एडमिट कार्ड और मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड अलग होंगे ?
उत्तर : हाँ, PET और ऑनलाइन लिखित परीक्षा दोनों के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं।

Q4. प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग में मोबाइल या नोट्स ले जा सकते हैं ?
उत्तर : नहीं, PET सेंटर में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित होता है।

Scroll to Top