BHU CHS SET 2026 : कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानें सीएचएस प्रवेश की पूरी विवरण

Last Updated on 22/02/2026 8:49 AM by Prashant Shahi

BHU CHS SET 2026 : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए बीएचयू एसईटी/सीएचएस प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा सेंट्रल हिन्दू स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाती हैं। जिसे बीएचयू द्वारा संचालित किया जाता है। आइए बीएचयू सीएचएस प्रवेश से जुडी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण जानें।

BHU CHS SET 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामबीएचयू एसईटी/सीएचएस प्रवेश परीक्षा 2026
संचालन निकायबनारस हिंदू विश्वविद्यालय
पाठ्यक्रम प्रवेशकक्षा 6, 9 व 11
आवेदन मोडऑनलाइन
योग्यताकक्षा 5, 8 व 10वीं पास
आवेदन प्रारंभ की तिथि20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटhttps://bhuonline.in/

पात्रता मानदंड

कक्षा 6 के लिए :

  • छात्र ने कक्षा 5 उत्तीर्ण की हो या वर्तमान में अध्ययनरत हो।
  • न्यूनतम आयु 10 वर्ष – अधिकतम आयु 12 वर्ष तक

कक्षा 9 के लिए :

  • छात्र ने कक्षा 8 पास की हो।
  • न्यूनतम आयु 13 वर्ष – अधिकतम आयु 15 वर्ष तक

कक्षा 11 के लिए :

  • छात्र ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा पास की हो।
  • स्ट्रीम चयन (Science/Arts/Commerce) छात्र की योग्यता के अनुसार होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणीकक्षा 06कक्षा 09 & 11
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹750/- रूपये₹800/- रूपये
एससी/एसटी₹500/- रूपये₹550/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

BHU CHS SET Online Form 2026 : ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:

  1. BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “CHS SET 2026 Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें)।
  4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  5. व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  6. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए। सभी दस्तावेज स्पष्ट और निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड किए जाने चाहिए।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

परीक्षा पैटर्न

BHU CHS SET परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित होती है।

कक्षा 6 के लिए :

  • विषय: गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • समय : 2 घंटे

कक्षा 9 के लिए :

  • विषय : गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान
  • कुल प्रश्न : 100
  • समय : 2 घंटे

कक्षा 11 के लिए :

  • स्ट्रीम अनुसार विषय
    • साइंस : फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स
    • कॉमर्स : अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी, मैथ्स
    • आर्ट्स : जनरल स्टडीज
  • समय : 2 घंटे

चयन प्रक्रिया

BHU CHS SET 2026 में चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। सबसे पहले लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा। प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर अंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा।

  1. प्रवेश परीक्षा
  2. मेरिट लिस्ट जारी
  3. काउंसलिंग / डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. अंतिम प्रवेश

BHU CHS SET 2026 का महत्व

BHU के सेंट्रल हिन्दू स्कूल में पढ़ाई करना छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर माना जाता है। यहां का शैक्षणिक वातावरण अनुशासित होता है और शिक्षक अनुभवी होते हैं। फीस अन्य निजी स्कूलों की तुलना में काफी कम होती है। साथ ही यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को आगे चलकर BHU में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी लाभ मिलता है। इसलिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेते हैं।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

  • आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही भरें।
  • फोटो और सिग्नेचर निर्धारित साइज में ही अपलोड करें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा की तैयारी सिलेबस के अनुसार करें।

BHU CHS SET 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन (कक्षा LKG – 06)यहाँ अप्लाई करें
ऑनलाइन आवेदन (कक्षा 09 – 11)यहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन(कक्षा LKG – 06) (कक्षा 09 – 11)
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top