Bihar Board Compartment Result 2026 : मैट्रिक-इंटर विशेष एवं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, यहां देखें पास प्रतिशत और रिजल्ट लिंक

Last Updated on 25/05/2026 9:28 AM by Prashant Shahi

Bihar Board Compartment Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं और 12वीं स्पेशल एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने स्पेशल वं कंपार्टमेंट में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए थे।। जिन्हें मुख्य परीक्षा के बाद दोबारा अपने अंक सुधारने का अवसर दिया जाता है। रिजल्ट के बाद छात्रों की मार्कशीट और पास स्टेटस उपलब्ध हैं।

लेटेस्ट अपडेट : बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट घोषित

बिहार बोर्ड ने 23 मई 2026 को शाम 04 बजे 10वीं और 12वीं स्पेशल एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में कुल 55.31% अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में कुल 57.18% विद्यार्थी सफल रहे, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 02 से 11 मई, 2026 तक और कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा 02 से 06 मई, 2026 तक आयोजित की गईं।

Bihar Board Compartment Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
परीक्षा का नामबिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि02 – 11 मई 2026
10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि02 – 06 मई 2026
रिजल्ट जारी की तिथि23 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटcompartment.biharboardonline.org

Bihar Board Compartment Result 2026 : कैसे चेक करें

रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

  1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Compartment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल कोड दर्ज करें।
  4. रोल नंबर भरें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  7. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी ?

ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को निम्न जानकारी जांचनी चाहिए :

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • विद्यालय का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास / फेल स्टेटस
  • डिवीजन
  • परीक्षा वर्ष
  • बोर्ड का नाम

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो छात्र संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

कम्पार्टमेंट परीक्षा क्यों आयोजित होती है ?

बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों को दूसरा अवसर देती है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में सफलता प्राप्त नहीं कर पाए थे। इससे छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष बच जाता है और उन्हें दोबारा पूरे वर्ष का इंतजार नहीं करना पड़ता। यही कारण है कि बिहार बोर्ड की स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा हजारों विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है। इस प्रक्रिया से छात्रों को बिना पूरा वर्ष दोहराए अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलता है। यही कारण है कि कंपार्टमेंट परीक्षा लाखों विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

रिजल्ट के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए ?

यदि छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल हो गए हैं, तो उन्हें आगे की पढ़ाई से जुड़े अगले चरण पूरे करने चाहिए।

10वीं पास छात्रों के लिए :

  • इंटरमीडिएट (11वीं) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करें।
  • स्ट्रीम चयन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

12वीं पास छात्रों के लिए :

  • कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया शुरू करें।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें।
  • आवश्यक प्रमाणपत्र अपडेट रखें।

यदि कोई छात्र असंतुष्ट है, तो बोर्ड द्वारा जारी आगे की सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Bihar Board Compartment Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट रिजल्टयहाँ क्लिक करें
मैट्रिक कम्पार्टमेंट रिजल्टयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top