Bihar BTSC Pharmacist Result 2026 : 2473 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड और मेरिट लिस्ट चेक

Last Updated on 16/06/2026 10:53 AM by Prashant Shahi

Bihar BTSC Pharmacist Result 2026 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 22/2025 के अंतर्गत फार्मासिस्ट भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 04 जून 2025 को किया गया था, जबकि सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन 06 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक संपन्न हुई थी। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना चयन स्टेटस और रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में कुल 2473 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

बीटीएससी फार्मासिस्ट : जारी हुआ फाइनल रिजल्ट

बीटीएससी ने 15 जून 2026 को फार्मासिस्ट भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट अधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है। अंतिम परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है। फाइनल रिजल्ट में कुल 872 उम्मीदवारों को फार्मासिस्ट पद के लिए चयनित किया गया हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डाक्यमेन्ट वेरीफिकेशन प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब अपना रोल नंबर और नाम फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीऍफ़ में चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति और पोस्टिंग से संबंधित अगली सूचना जारी की जाएगी।

Bihar BTSC Pharmacist Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामबीटीएससी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 2025
आयोजन संस्थाबिहार तकनीकी सेवा आयोग
विज्ञापन संख्या22/2025
कुल पद2473
परीक्षा की तिथि04 जून 2025
दस्तावेज सत्यापन की तिथि06 फरवरी – 10 फरवरी 2026 तक
फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि15 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटbtsc.bihar.gov.in

Bihar BTSC Pharmacist Result 2026 : ऐसे डाउनलोड करें

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा और DV प्रक्रिया में भाग लिया था, वे निम्नलिखित चरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं :

  1. सबसे पहले बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Advt. No. 22/2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “BTSC Pharmacist Final Result 2026” लिंक खोले।
  4. इसके बाद आपकी रिजल्ट PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज करके सर्च करें।
  6. यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आपका चयन हो चुका है।
  7. डाउनलोड की गई PDF को मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
  8. उम्मीदवार भविष्य के लिए रिजल्ट PDF की एक प्रति सुरक्षित रख लें।

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की गई ?

BTSC Pharmacist Merit List 2026 अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है। आयोग ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद पात्र उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया था। जिन अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज सही पाए गए और जिन्होंने अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किए, उन्हें अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है। मेरिट सूची तैयार करते समय आरक्षण नियमों, श्रेणीवार रिक्तियों और पात्रता मानदंडों का भी पालन किया गया है।

BTSC Pharmacist Result 2026 में क्या-क्या विवरण होंगे ?

बीटीएससी फार्मासिस्ट फाइनल रिजल्ट PDF में निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • आवेदन संख्या/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • माता/पिता का नाम
  • जन्मतिथि की जानकारी
  • चयन स्थिति
  • मेरिट क्रमांक
  • श्रेणी / लिंग का विवरण
  • गृह जिला का जानकारी
  • चयनित/प्रतीक्षा सूची की स्थिति

यदि किसी उम्मीदवार को रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह आयोग के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकता है।

चयनित उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा ?

चयनित उम्मीदवारों को अब आयोग और बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की जाने वाली अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके साथ ही मेडिकल परीक्षण, मूल दस्तावेजों का अंतिम सत्यापन और जिला/संस्थान आवंटन प्रक्रियाएं भी पूरी करनी पड़ सकती हैं। उम्मीदवार आगे की अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहे।

Bihar BTSC Pharmacist Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top