Bihar DElEd Answer Key 2026 : जारी, 05 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति, कितने नंबर चाहिए पास होने के लिए ? पूरी डिटेल

Last Updated on 04/07/2026 5:07 PM by Prashant Shahi

Bihar DElEd Answer Key 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 08 जून से 22 जून 2026 के बीच आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवारों को कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आप्ति दर्ज कर सकते हैं। यह आंसर की उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगी।

Bihar DElEd Answer Key 2026 : डाउनलोड लिंक एक्टिव

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 02 जुलाई 2026 को Bihar DElEd Answer Key 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 08 जून से 22 जून 2026 के बीच आयोजित डीएलएड प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ऑनलाइन अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ आपत्ति विंडो भी सक्रिय कर दी है, जिससे अभ्यर्थी किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि मिलने पर 05 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही रिजल्ट और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

Bihar DElEd Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामBihar DElEd Joint Entrance Examination 2026
बोर्डBihar School Examination Board (BSEB)
परीक्षा तिथि08 जून – 22 जून 2026
आंसर की जारी02 जुलाई 2026
आपत्ति की अंतिम तिथि05 जुलाई 2026
मोडOnline (CBT)
ऑफिशियल वेबसाइटbsebdeled.com

Bihar DElEd Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आप बिहार डीएलएड आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट BSEB DElEd Portal पर जाएं।
  2. होमपेज पर Bihar DElEd Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Login ID / Application Number दर्ज करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरकर Submit करें।
  5. आपकी स्क्रीन पर Answer Key खुल जाएगी।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

उतर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने सभी उत्तरों का मिलान अवश्य करें ताकि संभावित अंक का अंदाजा लगाया जा सके।

Bihar DElEd 2026 पासिंग मार्क्स और अंक गणना

Bihar DElEd Entrance Exam 2026 में उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करना जरूरी है। General / UR, EWS और OBC/BC/EBC वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 35% (42 अंक) लाने होंगे, जबकि SC, ST और दिव्यांग (PH) श्रेणी के लिए न्यूनतम 30% (36 अंक) निर्धारित है। हालांकि यह प्रवेश परीक्षा मेरिट आधारित होती है, फिर भी अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को बेहतर कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाती है। उम्मीदवार Answer Key की मदद से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

  • प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा।
  • गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग है।
  • अनुत्तरित प्रश्न पर 0 अंक मिलेंगे।
  • कुल सही उत्तर जोड़कर अपना अनुमानित स्कोर निकालें।

Bihar DElEd Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत प्रतीत होता है, तो उम्मीदवार ऑनलाइन objection दर्ज कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल bsebdeled.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर Bihar DElEd 2026 आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड / लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद आपत्ति संबंधित Question ID का चयन करें।
  5. आंसर की में जिस उत्तर पर आपत्ति है, उसे सिलेक्ट करें।
  6. अपने दावे के समर्थन में वैध प्रमाण / दस्तावेज अपलोड करें।
  7. यदि शुल्क निर्धारित हो, तो Objection Fee ऑनलाइन जमा करें।
  8. सभी जानकारी जांचकर Final Submit करें और रसीद सेव कर लें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रति प्रश्न objection fee ₹50 रखी गई है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2026 है। समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई objection स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Bihar DElEd Result 2026 कब आएगा ?

Bihar DElEd Answer Key 2026 जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर है। फिलहाल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Result Date की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, प्रोविजनल Answer Key पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा और Final Answer Key जारी होने के बाद जुलाई 2026 के मध्य या अंत तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Bihar DElEd Admission Process 2026

Bihar DElEd Result 2026 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में प्रवेश पूरा करना होगा।

  • रिजल्ट/मेरिट लिस्ट जारी
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन
  • कॉलेज चॉइस फिलिंग
  • सीट अल्लोत्मेंट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • एडमिशन फी जमा कर सीट कन्फर्म

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

जरूरी सलाह उम्मीदवारों के लिए

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Bihar DElEd Answer Key 2026 ध्यानपूर्वक जांचें और अपने उत्तरों का मिलान अवश्य करें। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखे, तो 05 जुलाई 2026 से पहले आपत्ति दर्ज करें। साथ ही, Final Answer Key, Result और Counselling अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

Bihar DElEd Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ अप्लाई करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top