Bihar Inter Admission 2026 : शुरू, 10वीं पास छात्र तुरंत करें अप्लाई, कॉलेज चॉइस भरने से पहले जानें ये बातें

Last Updated on 08/04/2026 3:32 PM by Prashant Shahi

Bihar Inter Admission 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति नें इंटरमीडिएट में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। ऐसे छात्र जो 10वीं पास कर चुके हैं और बिहार बोर्ड के माध्यम से कक्षा 11वीं में नामांकन लेना चाहते हैं। उनके लिए यह प्रवेश प्रक्रिया महत्वपूर्ण हैं। इस एडमिशन के तहत छात्र साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम में अपने पसंद अनुसार कॉलेज का चयन कर सकते हैं। इस लेख में बिहार इंटर एडमिशन 2026 से जुडी पूरी प्रक्रिया जानें।

बिहार इंटरमीडिएट प्रवेश 2026

बीएसईबी द्वारा 11वीं में प्रवेश के लिए OFSS पोर्टल के माध्यम से 08 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू हो गया हैं। उम्मीदवार 18 अप्रैल 2026 तक अधिकारिक पोर्टल www.ofssbihar.net पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी चॉइस फिलिंग में अपने पसंद के आधार पर बिहार के सरकारी, निजी इंटर कॉलेजों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट और नामांकन की प्रक्रिया आवेदन समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।

Bihar Inter Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
कक्षा, वर्ष11th, 2026-28
स्ट्रीमसाइंस, आर्ट्स, कॉमर्स व वोकेशनल
कुल सीट17.50 लाख +
कॉलेज की संख्या900+
आवेदन प्रारंभ की तिथि 08 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.ofssbihar.net

किन छात्रों को आवेदन करना चाहिए ?

यह एडमिशन उन छात्रों के लिए उपयोगी है जिन्होंने हाल ही में 10वीं कक्षा पास की है और बिहार बोर्ड से 11वीं में नियमित पढ़ाई शुरू करना चाहते हैं। अगर छात्र विज्ञानं, कला, वाणिज्य एवं वोकेशनल स्ट्रीम में आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उन्हें इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहिए। जिन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है, दस्तावेज तैयार नहीं है, या वे किसी दूसरे बोर्ड में प्रवेश लेने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें फॉर्म भरने से पहले उन्हें पात्रता और स्कूल परेफरेंस चेक कर लेनी चाहिए।

प्रवेश से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुरू होने की तिथि 08 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अप्रैल 2026
सुधार की तिथिजल्द होगा जारी
मेरिट लिस्ट जारी की तिथिजल्द होगा जारी
काउंसलिंग की तिथिजल्द होगा जारी
एडमिशन की तिथिजल्द होगा जारी

बिहार इंटर एडमिशन पात्रता मानदंड

  • आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matric) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • BSEB, CBSE, ICSE या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्र साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम में रुचि और अंकों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करते समय 10वीं की मार्कशीट में दर्ज विवरण ही भरना चाहिए, ताकि बाद में त्रुटि न हो।
  • कुछ स्कूल/कॉलेज में उच्च अंकों के आधार पर मेरिट बन सकती है, इसलिए अंक महत्वपूर्ण रहेंगे।
  • आयु सीमा सामान्यतः निर्धारित नहीं होती, क्योंकि यह इंटरमीडिएट (11वीं) में नामांकन प्रक्रिया है।
  • हालांकि, छात्र की जन्मतिथि 10वीं प्रमाणपत्र/मार्कशीट के अनुसार मान्य होगी।
  • आवेदन से पहले छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज/स्कूल की विशेष पात्रता शर्तें भी जरूर देख लें।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्लूएस 350/- रुपये
ओबीसी/एससी/एसटी 350/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

अभ्यर्थी जो बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। उनके पास नीचे बताए निम्नलिखित जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के बिना छात्र 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। साथ आवेदन के समय उपयोग किए हुए दस्तावेजों का प्रवेश के समय जरुरत पड़ेगी।

  • कक्षा 10वीं का रोल नंबर व रोल कोड
  • कक्षा 10वीं का मार्कशीट और रिजल्ट विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी & मोबाइल नंबर
  • अभ्यर्थी का स्थाई पता
  • पहचान पत्र (आधार, पैन कार्ड या अन्य)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (सीएलसी/टीसी)
  • जाति व निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (EWS/अन्य के लिए, यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

बिहार इंटर प्रवेश प्रक्रिया 2026

बिहार इंटर एडमिशन में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से पूरी की जाती है। छात्रों का चयन मुख्य रूप से 10वीं के प्राप्तांक, उनके द्वारा भरे गए कॉलेज/स्कूल विकल्प और संबंधित संस्थान में उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।

OFSS पोर्टल के जरिए छात्रों को आवेदन करने, कॉलेज चुनने और मेरिट लिस्ट के माध्यम से सीट आवंटन की सुविधा दी जाती है। एडमिशन के लिए मेरिट सूची जारी की जाती है। यदि छात्र को पहली सूची में पसंदीदा कॉलेज नहीं मिलता, तो वह स्लाइड अप प्रोसेस के जरिए अगले राउंड में बेहतर विकल्प प्राप्त कर सकता है। वहीं सभी मेरिट लिस्ट के बाद खाली सीटों पर छात्रो को स्पॉट एडमिशन का भी मौका दिया जाता है।

Bihar Inter Admission 2026 : आवेदन प्रक्रिया

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए इच्छुक छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करने अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले OFSS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर कॉमन आवेदन फॉर्म (CAF) लिंक खोलकर आवेदन शुरू करें।
  3. अपने बोर्ड, रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि व जरुरी शैक्षणिक जानकारी भरें।
  4. अब पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड और स्कूल व मार्क्स संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  5. अपनी पर्सनल डिटेल्स, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैटेगरी सही भरें।
  6. जिला का चयन करने के बाद अपनी पसंद के कॉलेज और स्ट्रीम का चयन करें।
  7. आवेदन में कम से कम 10 और अधिकतम 20 कॉलेज विकल्प चुनना जरूरी है।
  8. आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू देखकर सभी जानकारी को जांचें, फिर OTP सत्यापन करें।
  9. बोर्ड द्वारा निर्धारित किये आवेदन शुल्क ₹350 का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें
  10. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकलकर सुरक्षित रखें।

सलाह : कॉलेज विकल्प भरते समय केवल नाम देखकर चयन न करें। अपनी 10वीं के अंक, कॉलेज की पिछली कटऑफ, लोकेशन, स्ट्रीम उपलब्धता और सीटों को ध्यान में रखें। शुरुआत में टॉप चॉइस, बीच में सेफ कॉलेज और अंत में बैकअप ऑप्शन रखें। कम से कम 10 और बेहतर होगा कि 15–20 कॉलेज भरें, ताकि सीट मिलने की संभावना अधिक रहे।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद आगे की प्रक्रिया

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद छात्र को एप्लीकेशन स्लिप सुरक्षित रखना चाहिए। इसके बाद OFSS द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें चयनित कॉलेज/स्कूल की जानकारी मिलेगी। यदि नाम मेरिट लिस्ट में आता है, तो छात्र को इंटिमेशन लेटर डाउनलोड कर निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन फीस जमा करनी होगी। पसंदीदा कॉलेज न मिलने पर स्लाइड अप प्रोसेस और बाद में स्पॉट एडमिशन का मौका भी मिल सकता है।

Bihar Inter Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। Bihar Inter Admission 2026 से जुड़ी तिथियां, शुल्क, पात्रता, मेरिट लिस्ट और आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकती है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले OFSS Bihar या BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिस और दिशा-निर्देश अवश्य जांच लें।

Scroll to Top