Bihar ITI Admission 2026 : आईटीआईसीएटी प्रवेश नोटिफिकेशन जारी, आवेदन तिथि, योग्यता, फीस और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 16/03/2026 9:10 AM by Prashant Shahi

Bihar ITI Admission 2026 : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITI-CAT 2026) का अधिसूचना जारी कर दिया हैं। विभिन्न आईटीआई ट्रेडों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन 16 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे। इच्छुक छात्र अधिकारिक पोर्टल bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें बिहार आईटीआई प्रवेश 2026 से जुडी पूरी जानकारी।

Bihar ITI Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा 2026
संचालन निकायबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड
न्यूनतम आयु14 वर्ष
आवेदन मोडऑनलाइन
पाठ्यक्रम प्रवेशआईटीआई
आवेदन प्रारंभ की तिथि16 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटbceceboard.bihar.gov.in

Bihar ITI Admission 2026 Eligibility Criteria : पात्रता मानदंड

बिहार ITI में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यता पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
  • कुछ ट्रेड के लिए गणित और विज्ञान विषय अनिवार्य हो सकते हैं।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 14 वर्ष
  • अधिकतम आयु : कोई सीमा नहीं

Bihar ITI Admission 2026 : आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईबीसी₹750/- रूपये
अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति₹100/- रूपये
दिव्यांग₹430/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

Bihar ITI Admission Required Documents 2026 : आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी होंगे।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

Bihar ITI Admission Process 2026 : चयन प्रक्रिया

बिहार ITI में उम्मीदवारों का प्रवेश मुख्य रूप से ITICAT प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है। सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को ITICAT लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा परिणाम और रैंक कार्ड जारी किया जाता है।

प्राप्त रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना होता है, जहाँ वे अपनी पसंद के ITI कॉलेज और ट्रेड चुनते हैं। काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन होता है। अंत में उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करके संबंधित संस्थान में एडमिशन लेना होता है।

  1. ITICAT Entrance Exam
  2. Result / Rank Card
  3. Online Counseling
  4. Seat Allotment
  5. Document Verification
  6. College Admission

परीक्षा पैटर्न

बिहार आईटीआई प्रवेश के लिए ITICAT प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा का कुल पूर्णांक 300 अंक होगा। परीक्षा में सभी प्रश्न माध्यमिक (10वीं स्तर) के होंगे और परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विषयप्रश्नअंक
गणित50100
सामान्य विज्ञान50100
सामान्य ज्ञान50100
कुल150300

बिहार आईटीआई प्रवेश 2026 से जुडी तिथियाँ

अधिसूचना जारी की तिथि15 मार्च 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि16 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अप्रैल 2026
सुधार की तिथि16 – 17 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी की तिथि08 मई 2026
प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि17 मई 2026
रिजल्ट जारी की तिथिअभी जारी नहीं

Bihar ITI Admission 2026 : आवेदन प्रक्रिया

Bihar ITI Admission 2026 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

  1. सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. ITICAT 2026 / Bihar ITI Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. “New Registration” करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट सुरक्षित रखें।

आईटीआई कोर्स करने के बाद करियर के अवसर

आईटीआई कोर्स उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम समय में तकनीकी कौशल सीखकर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। ITI कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कई सरकारी विभाग जैसे रेलवे, बिजली विभाग, सार्वजनिक उपक्रम और रक्षा क्षेत्र में ITI पास उम्मीदवारों के लिए नियमित रूप से भर्ती निकाली जाती है। इसके अलावा प्राइवेट कंपनियों और उद्योगों में भी तकनीकी कर्मचारियों की मांग रहती है।

इसके अलावा ITI पास उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में भी शामिल हो सकते हैं, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव मिलता है और नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कई छात्र ITI के बाद अपना छोटा व्यवसाय या तकनीकी सर्विस सेंटर भी शुरू करते हैं।

Bihar ITI Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top