Bihar ITI CAT Admit Card 2026 : जारी, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें एग्जाम पैटर्न व जरुरी निर्देश

Last Updated on 12/05/2026 2:48 PM by Prashant Shahi

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने Bihar ITI CAT Admit Card 2026 को 10 मई 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कॉम्पिटिटिव एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 17 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बिहार ITI प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। ऐसे में एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा तिथि से पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

Bihar ITI CAT Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने ITI CAT 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 17 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अगर उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे तुरंत बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

Bihar ITI CAT Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद
परीक्षा का नामऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी10 मई 2026
परीक्षा की तिथि 17 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटbceceboard.bihar.gov.in

Bihar ITI CAT Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Bihar ITI CAT Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Registration Number और Password दर्ज करें।
  4. Login बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. सभी जानकारी जांचने के बाद Admit Card डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज महत्वपूर्ण जानकारी

Bihar ITI CAT Admit Card 2026 में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होती हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र जाने से पहले इन सभी डिटेल्स को जांच लेना चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता
  • परीक्षा तिथि और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश

यदि इनमें किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो तुरंत BCECEB से संपर्क करना जरूरी है।

Bihar ITI CAT 2026 : परीक्षा पैटर्न

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा में Physics, Chemistry और Mathematics विषयों से जुड़े कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 02 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा का कुल पूर्णांक 300 अंक होगा। परीक्षा में सभी प्रश्न माध्यमिक (10वीं स्तर) के होंगे और परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विषयप्रश्नअंक
गणित50100
सामान्य विज्ञान50100
सामान्य ज्ञान50100
कुल150300

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

  • Bihar ITI CAT Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ब्लू या ब्लैक बॉल पेन

बिना एडमिट कार्ड या पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा के दिन जरूरी दिशा-निर्देश

परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित है।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • OMR शीट भरते समय सावधानी रखें।
  • परीक्षा केंद्र में अनुशासन बनाए रखें।

Bihar ITI CAT Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top