Last Updated on 19/07/2026 8:55 पूर्वाह्न by Prashant Shahi
Bihar ITI Seat Allotment Result 2026 : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने सेकेंड राउंड सीट आवंटन का परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम चरण के बाद अपग्रेडेशन और दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लिया था, वे अब अपना सेकेंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। और आवंटित कॉलेज का अल्लोत्मेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस राउंड में चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन, प्रवेश शुल्क जमा करने और संबंधित आईटीआई संस्थान में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई उम्मीदवार तय समय तक रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द की जा सकती है। इसलिए सभी अभ्यार्थी बिना देरी किए अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे की प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी करें।
बिहार आईटीआई सीट अल्लोत्मेंट रिजल्ट 2026 : हुआ घोषित
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने 18 जुलाई 2026 को Bihar ITI CAT 2nd Seat Allotment Result 2026 के साथ-साथ दूसरे राउंड का ओपनिंग & क्लोजिंग रैंक भी जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक और अपनी चयन स्थिति का बेहतर विश्लेषण कर सकते हैं।
सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, भरे गए कॉलेज एवं ट्रेड विकल्प और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है। जिन अभ्यर्थियों को इस राउंड में सीट मिली है, उन्हें निर्धारित तिथियों के भीतर दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Bihar ITI Seat Allotment Result 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | Bihar ITI CAT 2026 |
| बोर्ड | बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) |
| रिजल्ट | Second Seat Allotment Result |
| रिजल्ट जारी | 18 जुलाई 2026 |
| मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | bceceboard.bihar.gov.in |
| स्टेटस | जारी |
Bihar ITI CAT 2nd Seat Allotment Result 2026 क्या है ?
बिहार आईटीआई काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है। पहले राउंड के बाद जिन अभ्यर्थियों को सीट नहीं मिली थी या जिन्होंने बेहतर कॉलेज एवं ट्रेड के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुना था, उनके लिए दूसरे चरण का सीट अलॉटमेंट जारी किया गया है।
इस अलॉटमेंट में उम्मीदवारों की रैंक, श्रेणी (Category), सीट उपलब्धता तथा चॉइस फिलिंग के आधार पर कॉलेज और ट्रेड आवंटित किए जाते हैं। 18 जुलाई 2026 को BCECEB ने दूसरे राउंड का परिणाम जारी कर दिया है और अब चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Bihar ITI Seat Allotment Result 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर ITICAT-2026 सेक्शन खोलें।
- Second Round Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- सीट अलॉटमेंट PDF या उपलब्ध लिंक खोलें।
- अपना Roll Number या संबंधित विवरण खोजें।
- यदि सीट आवंटित हुई है तो Allotment Order डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
सेकेंड सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करना होगा ?
यदि आपको दूसरे राउंड में सीट आवंटित हुई है तो निम्नलिखित कार्य समय पर पूरा करना आवश्यक है।
- सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करें।
- निर्धारित तिथि पर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करें।
- सभी मूल दस्तावेज लेकर जाएँ।
- दस्तावेज सत्यापन कराएं।
- प्रवेश शुल्क जमा करें।
- एडमिशन की अंतिम प्रक्रिया पूरी करें।
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दूसरे राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन प्रक्रिया 21 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज में रिपोर्ट करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेज साथ रखें।
- Bihar ITI CAT Admit Card
- Rank Card
- Second Seat Allotment Letter
- 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Character Certificate
- Migration Certificate (यदि आवश्यक हो)
- अन्य बोर्ड द्वारा मांगे गए दस्तावेज
अंतिम सूची संबंधित संस्थान या BCECEB के निर्देशों के अनुसार मान्य होगी।
यदि सीट नहीं मिली तो क्या करें ?
जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में भी सीट आवंटित नहीं हुई है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यदि बोर्ड द्वारा आगे Mop-Up Round या रिक्त सीटों के लिए अतिरिक्त काउंसलिंग आयोजित की जाती है, तो वे उसमें भाग ले सकते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखते रहना चाहिए।
Bihar ITI CAT 2026 Counselling का महत्व
बिहार आईटीआई काउंसलिंग तकनीकी शिक्षा में प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी एवं निजी आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों की सीटें आवंटित की जाती हैं। हर राउंड में सीटों की उपलब्धता बदलती रहती है, इसलिए जिन उम्मीदवारों की अच्छी रैंक है लेकिन पहले राउंड में मनपसंद ट्रेड नहीं मिला, उन्हें दूसरे राउंड में बेहतर विकल्प मिलने की संभावना रहती है।
महत्वपूर्ण सलाह
- केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करें।
- निर्धारित तिथि के भीतर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
- दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- अभ्यार्थी अब अपना प्रवेश शुल्क समय पर जमा करें।
- किसी भी फर्जी वेबसाइट या अफवाह पर भरोसा न करें।
- भविष्य की सभी काउंसलिंग अपडेट के लिए BCECEB की आधिकारिक सूचनाएं नियमित रूप से देखें।
Bihar ITI Seat Allotment Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| ओपनिंग & क्लोजिंग सूची | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
