Bihar Police SI Result 2026 : प्री रिजल्ट घोषित, कटऑफ, मेरिट लिस्ट और आगे की प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ

Last Updated on 17/03/2026 2:23 PM by Prashant Shahi

Bihar Police SI Result 2026 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग नें विज्ञापन सँख्या 05/2025 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज 16 मार्च को घोषित कर दिया गया हैं। बिहार दरोगा भर्ती की प्री परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बीपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से अपने परिणाम की जाँच कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीऍफ़ में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रॉल नंबर शामिल हैं। इस भर्ती के तहत बिहार पुलिस में दारोगा के कुल 1799 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Bihar Police Daroga Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट

बीपीएसएसएससी द्वारा बिहार पुलिस दरोगा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची PDF फॉर्मेट में जारी की है, जिसमें क्वालिफाई अभ्यर्थियों के रोल नंबर को शामिल किया गया है। 18 एवं 21 फरवरी 2026 को आयोजित बिहार एसआई भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 726231 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से लगभग 35,857 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। परीक्षा में भाग लिए अभ्यर्थी अब पीडीएफ लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Bihar Police SI Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामबिहार पुलिस दरोगा प्रारंभिक परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाबिहार पुलिस अवर सेवा आयोग
कुल पद1799
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा चरणप्रारंभिक परीक्षा
 परीक्षा की तिथि18 एवं 21 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि16 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in

Bihar Police SI Result 2026 : कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवारों नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके बिहार पुलिस दरोगा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • पहले बीपीएसएसएससी की ऑफिसियल पोर्टल bpssc.bihar.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए “बिहार पुलिस” सेक्शन में Advt No – 05/2025“ लिंक खोजें
  • अब “बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्री परीक्षा रिजल्ट 2026 ” लिंक पर क्लिक करें
  • रिजल्ट लिंक क्लिक करने के बाद आपके सामने रिजल्ट PDF ओपन हो जाएगा
  • स्क्रीन पर ओपन रिजल्ट PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट सेव कर लें।

रिजल्ट पीडीऍफ़ में दर्ज विवरण

बीपीएसएसएससी द्वारा जारी बिहार पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा रिजल्ट पीडीऍफ़ में निम्नलिखित जानकरी शामिल हैं।

  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या
  • कुल चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
  • श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
  • श्रेणी अनुसार कटऑफ अंक
  • सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट

बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स कटऑफ 2026

बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स 2026 की कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल अभ्यर्थियों की संख्या और उपलब्ध पदों के आधार पर तय की गई है। सामान्य (UR) वर्ग की कटऑफ सबसे अधिक रही हैं, जिससे इस श्रेणी में ज्यादा प्रतिस्पर्धा दिखती है। वहीं SC/ST में कटऑफ कम है। लगभग हर श्रेणी में महिलाओं की कटऑफ पुरुषों से कम रही हैं। वहीं EBC और OBC की कटऑफ मध्यम स्तर की रही है, जिससे संतुलित प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती हैं।

श्रेणीपुरुषमहिलाFFW पुरुषFFW महिला
सामान्य130.67106.8477.3678.31
EWS124.3398.3078.1578.02
अनुसुचित जाति113.5579.8485.0678.31
अनुसुचित जनजाति111.4988.01
ईबीसी124.4094.4077.6178.18
ओबीसी126.2499.7078.1579.02
बीसी महिला96.44
ट्रांसजेंडर60.18

प्रीलिम्स क्वालिफाई करने के बाद आगे की प्रक्रिया

बिहार दरोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसके बाद मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से गुजरना होगा। शारीरिक गतिविधि की परीक्षा में अहर्ता प्राप्त अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परिक्षण से जुडी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रत्येक चरण में अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

Bihar Police SI Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top