Bihar Prohibition Constable Admit Card 2026 : हॉल टिकट जारी, अभी करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइम

Last Updated on 08/06/2026 4:00 PM by Prashant Shahi

Bihar Prohibition Constable Admit Card 2026 : केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार ने मध निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलन दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4236 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर और अन्य निर्देश दिए गए हैं।

बिहार पुलिस निषेध कांस्टेबल भर्ती 2026 : प्रवेश पत्र जारी

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) द्वारा 08 जून 2026 से Bihar Prohibition Constable Admit Card 2026 को डाउनलोड के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें लें। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज नाम, फोटो ओर अन्य परीक्षा विवरणों का मिलान कर लें।

Bihar Prohibition Constable Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाकेंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी)
परीक्षा का नामबिहार पुलिस निषेध कांस्टेबल भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या03/2025
कुल पद4236
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी08 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि14 व 17 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज निम्नलिखित विवरण की जांच अवश्य कर लें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

यदि प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो अभ्यर्थी को तुरंत CSBC से संपर्क करना चाहिए।

Bihar Prohibition Constable Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

  1. अभ्यार्थी पहले सीएसबीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. होमपेज पर उपलब्ध विज्ञापन संख्या 03/2025 लिंक को खोले।
  3. “Advt 03/2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड” लिंक क्लिक करें
  4. अब डाउनलोड लिंक क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  5. जिसमें पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  6. कैंडिडेट विवरण लॉगिन सेक्शन में भरने के बाद सबमिट दबाएँ।
  7. अब बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा कब और कैसे आयोजित होगी ?

केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस मध निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलन दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन राज्य के 38 जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 और 17 जून 2026 को ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में किया जाएगा। परीक्षा कुल 02 घंटे की होगी तथा प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो-दो शिफ्ट आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय के भीतर ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइम

परीक्षा तिथिशिफ्टपरीक्षा समयरिपोर्टिंग समय
14 जून 2026प्रथम10:00 AM – 12:00 PM08:00 AM – 09:00 AM
14 जून 2026द्वितीय03:00 PM – 05:00 PM01:00 PM – 02:00 PM
17 जून 2026प्रथम10:00 AM – 12:00 PM08:00 AM – 09:00 AM
17 जून 2026द्वितीय03:00 PM – 05:00 PM01:00 PM – 02:00 PM

परीक्षा केंद्र पर कौन से दस्तावेज साथ ले जाने होंगे ?

लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपने साथ लेकर जाना होगा।

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र

अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र व ऐड्मिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यार्थी निम्नलिखित निर्देशों का पालन अवश्य करें।

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ ले जाना अनिवार्य है।
  • अभ्यार्थी एक वैध फोटो पहचान पत्र अपने अवश्य साथ रखें।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाएं।
  • प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच प्रक्रिया का पालन करें।
  • उम्मीदवार OMR शीट पर उत्तर सावधानीपूर्वक भरें।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें और निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।

Bihar Prohibition Constable Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
प्रवेश पत्र व परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top