Last Updated on 16/02/2026 3:28 PM by Prashant Shahi
BOB Office Assistant Pre Admit Card 2026 : बैंक ऑफ़ बड़ौदा नें ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने कार्यालय सहायक की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के लिए एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्री परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी और इसमें सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
BOB Office Assistant Pre Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
| परीक्षा का नाम | बीओबी ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 14 फरवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 22 – 23 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bankofbaroda.in |
बीओबी ऑफिस असिस्टेंट प्री एडमिट कार्ड 2026 : लेटेस्ट अपडेट
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कार्यालय सहायक पदों पर भर्ती के लिए 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्री एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
BOB Office Assistant Pre Admit Card 2026 में निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं, यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी प्रकार की गलती हो, तो उम्मीदवार को तुरंत आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संपर्क माध्यम से सुधार कराना चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
BOB Office Assistant Pre Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “BOB Office Assistant Pre Admit Card 2026” लिंक खोलें।
- लॉगिन पेज पर अपना
- रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर
- पासवर्ड या जन्मतिथि
दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र से जुड़े जरूरी निर्देश
- परीक्षा की तिथि और समय एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से दिया गया है।
- उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले पहुंचना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र वही मान्य होगा जो एडमिट कार्ड में अंकित है।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा पैटर्न
BOB चपरासी (Office Assistant) परीक्षा पैटर्न 2026 हाल ही में संशोधित किया गया है। यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है और ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू होगी। कुल परीक्षा अवधि 60 मिनट की होगी और इसमें तीन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
एग्जाम पैटर्न :
- कुल प्रश्न : 75
- कुल समय : 60 मिनट
- प्रश्न प्रकार : ऑनलाइन
- नकारात्मक अंकन : 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
- विषय :
- अंग्रेजी भाषा – 25 प्रश्न (20 मिनट)
- प्रारंभिक अंकगणित – 25 प्रश्न (20 मिनट)
- मानसिक योग्यता (तर्क) – 25 प्रश्न (20 मिनट)
परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे:
- Office Assistant Pre Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि एडमिट कार्ड निर्देशों में उल्लेख हो)
चयन प्रक्रिया
Bank of Baroda Office Assistant भर्ती की चयन प्रक्रिया आमतौर पर चार चरणों में पूरी की जाती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)
Prelims परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Mains परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी एक से अधिक कॉपी सुरक्षित रखें।
- परीक्षा से पहले अपने परीक्षा केंद्र का लोकेशन जांच लें ताकि देरी न हो।
- सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
- अंतिम समय में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें।
BOB Office Assistant Pre Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
