BPSC ASO Mains Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, एग्जाम डेट और शिफ्ट डिटेल्स यहाँ देखें

Last Updated on 25/02/2026 10:02 AM by Prashant Shahi

BPSC ASO Mains Admit Card 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी और मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे अब अपना हॉल टिकट बीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

BPSC ASO Mains Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबिहार लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामबीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी20 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि27 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी

बीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकरी शामिल होगी। यदि एडमिट कार्ड में दर्ज किसी भी विवरण में कोई गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार तुरंत BPSC की आधिकारिक हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करें । बिना सही विवरण वाले एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो & हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि व समय
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता
  • श्रेणी & जन्म तिथि
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

BPSC ASO Mains Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “BPSC ASO Mains Admit Card 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी

बीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्टों में संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित शिफ्ट के अनुसार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। पहली शिफ्ट सुबह आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर अवश्य जांच लें और रिपोर्टिंग टाइम से पहले केंद्र पर पहुंचें।

  • शिफ्ट 01 : सुबह 10 : 00 बजे से दोपहर 12 : 15 बजे तक
  • शिफ्ट 02 : दोपहर 02 : 30 बजे से शाम 04 : 45 बजे तक

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा के दिन उम्मीदवार को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा, इनमें से कोई भी दस्तावेज न होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • BPSC ASO Mains Admit Card 2026 (प्रिंटेड कॉपी)
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

बीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026

BPSC ASO मुख्य परीक्षा सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में कुल 02 पेपर शामिल होंगे, जो वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होंगे। पहले पेपर में भाषा ज्ञान की जांच की जाएगी, जबकि दूसरे पेपर में सामान्य अध्ययन और मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को दोनों पेपर निर्धारित समय सीमा में हल करने होंगे और न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

मुख्य परीक्षा पैटर्न

  • पेपर 1 : सामान्य हिंदी
    • प्रश्न : 100 | अंक : 100 | अवधि : 2 घंटे 15 मिनट
    • केवल हिंदी भाषा में प्रश्न
    • न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य
  • पेपर 2 : सामान्य ज्ञान
    • सामान्य अध्ययन : 50 प्रश्न
    • सामान्य विज्ञान एवं गणित : 50 प्रश्न
    • मानसिक क्षमता : 50 प्रश्न
    • कुल : 150 प्रश्न | 150 अंक | अवधि : 2 घंटे 15 मिनट

परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

BPSC ने एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिनका पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा :

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
  • परीक्षा हॉल में केवल पारदर्शी पेन और जरूरी दस्तावेज ही ले जाने की अनुमति होगी।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
  • इन नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है।

BPSC ASO Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top