BPSC Auditor Admit Card 2026 : जारी, 102 पदों की भर्ती परीक्षा 05 जुलाई को होगी आयोजित, ऐसे करें हॉल टिकट चेक

Last Updated on 28/06/2026 4:36 PM by Prashant Shahi

BPSC Auditor Admit Card 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत लेखा परीक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह परीक्षा बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कुल 102 पदों को भरने के लिए 05 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों के लिए यह एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि बिना वैध हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड 2026 : लिंक ऐक्टिव

बीपीएससी द्वारा जारी सूचना अनुसार ऑडिटर परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 28 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आयोग द्वारा लेखा परीक्षक की भर्ती परीक्षा 05 जुलाई 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य रहेगा। अभ्यार्थी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जाँच कर लें। ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की समस्या न हो।

BPSC Auditor Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाबिहार लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामबीपीएससी लेखा परीक्षक भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या09/2026
कुल पद102
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी28 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि05 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

BPSC Auditor Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रोसेस

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Latest Notifications / Admit Card सेक्शन खोलें।
  • BPSC Auditor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Registration Number / Username दर्ज करें।
  • इसके बाद Password या Date of Birth भरें और Captcha सत्यापित करें।
  • Login करने के बाद आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी विवरण ध्यान से जांचें और PDF डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए कम से कम 2 प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

बीपीएससी लेखा परीक्षक हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा तिथि और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश

यदि इनमें कोई गलती हो, तो तुरंत आयोग को सूचित करें।

परीक्षा केंद्र पर किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लेकर जाने होंगे।

  • बीपीएससी ऑडिटर प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड/अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • आवश्यक दस्तावेजों की अतिरिक्त कॉपी

बिना हॉल टिकट व पहचान पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन करें:

  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी अवश्य लेकर जाएं।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच प्रतिबंधित हो सकते हैं।
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें।
  • OMR शीट / उत्तर पुस्तिका सावधानी से भरें।
  • ड्रेस कोड या अन्य विशेष निर्देश एडमिट कार्ड से पढ़ लें।
  • सभी अभ्यार्थी परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र न छोड़ें।

BPSC Auditor Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top