Last Updated on 23/01/2026 10:42 AM by Prashant Shahi
BPSC Special School Teacher Admit Card 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने विशेष विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 22 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड बीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को अभी की पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना अनिवार्य है।
BPSC Special School Teacher Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्था | बिहार लोक सेवा आयोग |
| परीक्षा का नाम | बीपीएससी विषेश विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 22 जनवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 29 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC Special School Teacher Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
बीपीएससी विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स चरण को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी पहले बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “BPSC Special Teacher Admit Card 2026” लिंक खोलें
- अब लॉगिन पेज में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- इसके बाद अपनी जन्म तिथि या पासवर्ड सही तरीके से भरें
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट/लॉगिन बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, सभी विवरण ध्यान से जाँचे
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें
एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
अभ्यर्थियों एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए सभी निम्नलिखित विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि एडमिट कार्ड में कोई भी गलती हो, तो तुरंत बीपीएससी की आधिकारिक हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करें और विवरणों का सुधार करवाएं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के बिना और गलत जानकारी के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
- अभ्यर्थी का नाम/रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा शिफ्ट की जानकारी
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- अभ्यर्थी की फोटो व हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा तिथि और शिफ्ट डिटेल
बीपीएससी द्वारा कक्षा 1 – 5 और 6 – 8 के लिए स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2026 को दो शिफ्टों में विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा प्राइमरी स्कूल कक्षा 01 से 05 के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 : 30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा मिडिल स्कूल कक्षा 06 से 08 के लिए दोपहर 02 : 30 बजे से शाम 05 बजे तक होगी।
- प्रथम शिफ्ट : सुबह 10 : 00 – दोपहर 12 : 30 बजे तक
- द्वितीय शिफ्ट : दोपहर 02 : 30 – शाम 05 : 00 बजे तक
परीक्षा पैटर्न की जानकरी
बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती के लिए ऑफलाइन ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में हिंदी, विज्ञानं, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, सामाजिक विज्ञानं सहित सम्बंधित विषयों से जुड़े कुल 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा कुल 150 अंको का होगा और परीक्षा के लिए 02.30 घंटे की परीक्षा अवधि निर्धारित होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं लागु होगा।
- परीक्षा मोड : ओएमआर आधारित
- कुल प्रश्न : 150 (वस्तुनिष्ठ)
- सही उत्तर के लिए : 01 अंक
- नेगेटिव मार्किंग : लागू नहीं
परीक्षा के दिन साथ क्या ले जाना जरूरी है ?
परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को निम्न चीजें साथ ले जानी होंगी, बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगी गई हो)
- नीले या काले पेन (यदि परीक्षा में लिखित उत्तर देने हों)
- व्यक्तिगत सैनेटरी किट (यदि आवश्यक हो)
परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी ?
बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा सबसे पहले आंसर की जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों की सूची होगी।
परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां सभी शैक्षणिक और आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा और जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
BPSC Special School Teacher Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| एडमिट कार्ड अधिकारिक नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Disclaimer : यह लेख BPSC Special School Teacher Admit Card 2026 से संबंधित आधिकारिक सूचना के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी केवल अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु है। अंतिम, सटीक व अद्यतन जानकारी के लिए केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस व एडमिट कार्ड को ही मान्य समझें।
यें भी पढ़ें..
BPSC Special School Teacher Admit Card 2026 : FAQs
Q1 : एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए किन डिटेल्स की जरूरत होगी ?
उत्तर : रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन आईडी और जन्मतिथि आवश्यक होगी
Q2 : अगर मेरा एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें ?
उत्तर : ब्राउज़र अपडेट करें, कैश क्लियर करें और सही डिटेल्स डालें
Q3 : हमारे एडमिट कार्ड में कोई जानकारी गलत हो तो कैसे सुधारें ?
उत्तर : तुरंत BPSC की हेल्पडेस्क से या ऑफिस में संपर्क करें
Q4 : क्या एडमिट कार्ड बिना फोटो के मान्य होगा ?
उत्तर : नहीं, परीक्षा केंद्र पर फोटो के साथ एडमिट कार्ड अनिवार्य है
