Last Updated on 15/07/2026 2:34 AM by Prashant Shahi
BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 122 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक पोर्टल से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल होने की तैयारी पूरी कर लें।
लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश पाने का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और आवश्यक निर्देशों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए।
लेटेस्ट अपडेट : बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026
बीपीएसएससी द्वारा विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत 14 जुलाई 2026 को जारी सूचना अनुसार, बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए अब उपलब्ध हो गया हैं। सभी पंजीकृत उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर/मोबाइल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है, कि लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी और बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026 : Direct Download Link
BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी
| भर्ती संस्था | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग |
| परीक्षा का नाम | बीपीएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
| कुल पद | 122 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 14 जुलाई 2026 |
| परीक्षा प्रारंभ की तिथि | 29 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- अभ्यार्थी सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- होमपेज पर “होम गार्ड” टैब में Advt-05/2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन सेक्शन में पंजीकरण आईडी/मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद अपना जन्मतिथि या मांगी गई अन्य लॉगिन जानकारी भरें।
- सभी विवरण सही दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह से जांच कर लें।
- अंत में अपनी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें —
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- अभ्यार्थी की श्रेणी
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत BPSSC से संपर्क करें।
बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक परीक्षा तिथि & समय
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि रिपोर्टिंग समय सुबह 09:30 बजे तय किया गया है।
- परीक्षा तिथि : 29 जुलाई 2026 (बुधवार)
- परीक्षा मोड : ऑफलाइन (OMR आधारित)
- पाली : एक पाली
- परीक्षा समय : सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- परीक्षा अवधि : 02 घंटे
- रिपोर्टिंग का समय : सुबह 09:30 बजे पूर्वाहन
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?
परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएं —
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
- प्रवेश पत्र में निर्देशित अन्य दस्तावेज
डिजिटल एडमिट कार्ड या मोबाइल में सेव कॉपी को परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं माना जाएगा।
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर न जाएं।
- OMR शीट पर सभी विवरण सावधानीपूर्वक और सही सही भरें।
- परीक्षा कक्ष में निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल से बचें।
- अभ्यार्थी परीक्षा समाप्त होने तक बिना अनुमति परीक्षा कक्ष न छोड़ें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पहले से पढ़ें, व उनका पालन करें।
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो क्या करें ?
यदि BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार तकनीकी कारण, गलत लॉगिन विवरण या वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की वजह से यह समस्या हो सकती है। नीचे दिए गए उपाय अपनाकर अधिकांश समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
- पंजीकरण आईडी/मोबाइल नंबर और जन्मतिथि सही दर्ज करें।
- लॉगिन के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें।
- वेबसाइट को रिफ्रेश करें या कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
- किसी दूसरे ब्राउज़र या डिवाइस से लॉगिन करके देखें।
- अपने डिवाइस का Browser Cache और Cookies साफ करें।
- अभ्यर्थी परीक्षा के अंतिम समय तक डाउनलोड टालने से बचें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
अभ्यार्थी परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और परीक्षा केंद्र का पता एक बार जरूर जांच लें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और OMR शीट भरते समय जल्दबाजी न करें। केवल आधिकारिक BPSSC वेबसाइट से मिलने वाले अपडेट पर भरोसा करें। पर्याप्त नींद लें, शांत मन से परीक्षा दें और अंतिम समय में नई तैयारी शुरू करने से बचें।
BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
