Last Updated on 25/01/2026 4:58 AM by Prashant Shahi
Central Bank of India Recruitment 2026 : सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने वर्ष 2026 के लिए फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक अभ्यार्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 03 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो स्पेशल ऑफिसर (SO) कैडर में बैंकिंग करियर बनाना चाहते हैं।
Central Bank of India Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण
| भर्ती संस्था | सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया |
| पद का नाम | फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर |
| कुल पद | 350 |
| आयु सीमा | 22 – 35 वर्ष |
| योग्यता | स्नात्तक |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 20 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 03 फरवरी 2026 |
| अधिकारिक वेबसाईट | centralbankofindia.bank.in |
पद का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑफिसर ग्रेड के दो पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहला पद फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर, जिसका अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, विदेशी मुद्रा लेनदेन, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े बैंकिंग कार्य है। दूसरा पद मार्केटिंग ऑफिसर, जिसमें बैंक के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को प्रमोट करना, नए ग्राहकों को जोड़ना, बिजनेस डेवलपमेंट और मार्केट स्ट्रेटजी पर काम करना है।
| पद का नाम | कुल रिक्तियाँ |
| फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर | 50 |
| मार्केटिंग ऑफिसर | 300 |
| कुल | 350 |
सीबीआई ऑफिसर ग्रेड भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के अंतर्गत आवेदन के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल या भूटान का नागरिक जिनके पास भारत सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
शैक्षणिक योग्यता
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर :
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से फुल टाइम ग्रेजुएशन होना चाहिए।
- CFA, CA, MBA (फाइनेंस) प्रोफेशनल डिग्री, संबंधित भूमिकाओं के सर्टिफिकेट वालों को प्राथमिकता
- IIBF से फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशन का सर्टिफिकेट अनिवार्य, SCB में अधिकारी रूप में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।
- वरीयता प्राप्त सर्टिफिकेट : CAIIB, Trade Finance/Forex Certificate (IIBF), CDCS, CITF, NISM
मार्केटिंग ऑफिसर :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम ग्रेजुएशन अनिवार्य।
- MBA/PGDM/PGDBA/PGPBM (मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन) होना चाहिए।
- मार्केटिंग क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव, जिसमें 1 वर्ष का निरंतर अनुभव शामिल।
- बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर में अनुभव को प्राथमिकता।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 22 वर्ष (एमओ), 25 वर्ष (एफईओ)
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष (एमओ), 35 वर्ष (एफईओ)
- आयु में छूट : ओबीसी : 03 वर्ष, एससी/एसटी : 05 वर्ष, दिव्यांग : 10 वर्ष
निर्धारित आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| अन्य सभी अभ्यर्थी | ₹850/- रूपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला | ₹175/- रूपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई) |
Central Bank of India Recruitment 2026 : ऐसे करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन अपने आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक भर सकते हैं।
- पहले सीबीआई की वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं
- होमपेज पर “भर्ती” सेक्शन में “CBI Recruitment 2026” लिंक खोलें
- नए पंजीकरण पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण भरें
- अब अपना फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें
- श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- आपके द्वारा फॉर्म में भरे गए सभी जानकारी को वेरीफाई कर लें
- अब अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें
सीबीआई भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 20 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 03 फरवरी 2025 |
| परीक्षा तिथि | फरवरी – मार्च 2026 |
| इंटरव्यू की तिथि | मार्च – अप्रैल 2026 |
आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वैध और निर्धारित फॉर्मेट में आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
- पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर
- वैध पहचान पत्र
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
- स्नातक की मार्कशीट/डिग्री
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- डोमिसाइल/निवास प्रमाण पत्र
- अन्य जरुरी सर्टिफिकेट
चयन प्रक्रिया
Central Bank of India Recruitment 2026 के तहत चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की प्रोफेशनल नॉलेज और बैंकिंग समझ को परखा जाएगा।
परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में डोमेन नॉलेज, प्रैक्टिकल अनुभव, कम्युनिकेशन स्किल और निर्णय क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन, बैंक के नियमों और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा
- पर्सनल इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सीबीआई एमओ, एफईओ परीक्षा पैटर्न
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा का कुल समय 60 मिनट का होगा। लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र दो भागों में बंटा होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दोनों सेक्शन का मूल्यांकन करके मेरिट सूची तैयार की जाएगी और प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
| विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
| विषय/श्रेणी सम्बंधित प्रश्न | 70 | 70 |
| बैंकिंग, इकनोमिक सिनेरियो, सामान्य जागरूकता | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
जॉब प्रोफाइल व वेतनमान
इस भर्ती के अंतर्गत सहायक मैनेजर (Scale I) और सीनियर मैनेजर (Scale III) पद शामिल हैं। सहायक मैनेजर के रूप में चयनित अभ्यर्थी को बैंकिंग ऑपरेशन, ग्राहक सेवा, ऋण प्रक्रिया, शाखा प्रबंधन में सहयोग, दस्तावेज़ सत्यापन और नियामकीय दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करना होता है। जबकि सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत अधिकारी शाखा/विभाग की निगरानी, टीम मैनेजमेंट, क्रेडिट अप्रूवल, जोखिम प्रबंधन, नीति कार्यान्वयन और प्रशासनिक निर्णयों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- सहायक मैनेजर (Scale I) बेसिक वेतन : ₹48,480 – ₹85,920/- रूपये
- सीनियर मैनेजर (Scale III) बेसिक वेतन : ₹85,920 – ₹1,05,280/- रूपये
Central Bank of India Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन PDF | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Disclaimer : Central Bank of India Recruitment 2026 भर्ती से जुड़ा यह लेख आधिकारिक नोटिफिकेशन आधार पर तैयार किया गया है। फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर भर्ती से संबंधित तिथियां और पात्रता समय-समय पर बदल सकती हैं। अभ्यर्थी अंतिम निर्णय और आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।
यें भी पढ़े..
Railway Group D Vacancy 2026 : 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, आवेदन 31 जनवरी 2026 से होगा शुरू
UCO Bank SO Vacancy 2026 : स्पेशल अधिकारी के 173 पदों पर भर्ती का आवेदन जारी, देखें पूरी जानकरी
Central Bank of India Recruitment 2026 : FAQs
Q1. क्या यह भर्ती IBPS के माध्यम से होगी या बैंक परीक्षा लेगा ?
उत्तर : स्पेशल ऑफिसर पदों के लिए भर्ती आईबीपीएस के माध्यम से होगी
Q2. क्या स्नातक में अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : हाँ, केवल वही जिनका रिजल्ट कट-ऑफ डेट से पहले आ चुका हो
Q3. क्या पोस्टिंग अपने राज्य में मिलेगी ?
उत्तर : नहीं, पोस्टिंग ऑल इंडिया लेवल पर कही भी हो सकती है
Q4. क्या यह नौकरी रेगुलर (परमानेंट) या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस होगी ?
उत्तर : सीबीआई स्पेशल ऑफिसर के पद परमानेंट होते हैं
