CTET Answer Key 2026 : उत्तर कुंजी जारी, जानें डाउनलोड प्रोसेस, संभावित स्कोर और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया

Last Updated on 13/03/2026 5:07 PM by Prashant Shahi

CTET Answer Key 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की Answer Key जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र के साथ उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। CBSE द्वारा जारी की गई यह प्रोविजनल आंसर की है, इसलिए यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर उम्मीदवारों को आपत्ति है तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं

CTET Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती आयोग का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा का नामकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026
 परीक्षा की तिथि07 – 08 फरवरी 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि12 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि15 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

CTET Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके CTET Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CTET Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर भेजा जाएगा।
  4. यहां अपना Application Number और Password / Date of Birth दर्ज करें।
  5. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की दिखाई देगी।
  6. उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र के साथ उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
  7. भविष्य के लिए आंसर की को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

आंसर की से लिखित परीक्षा में संभावित अंक की गणना कैसे करें

CTET Answer Key 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंक आसानी से निकाल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक आंसर की और अपने प्रश्न पत्र का मिलान करें। जिन प्रश्नों के उत्तर आपके द्वारा दिए गए उत्तर से मेल खाते हैं, उन्हें सही मानकर गिनती करें। CTET परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। इसलिए केवल सही उत्तरों की कुल संख्या ही आपका संभावित स्कोर होगा। उदाहरण के लिए यदि आपने 150 में से 95 प्रश्न सही किए हैं तो आपका संभावित स्कोर 95 अंक होगा। इसी तरीके से उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।

CTET Answer Key 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CTET Answer Key 2026 / Challenge Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने Application Number और Password / Date of Birth की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है उसे चयन करें।
  • उस प्रश्न के लिए सही उत्तर का विकल्प चुनें और आपत्ति दर्ज करें।
  • अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित आपत्ति शुल्क ऑनलाइन जमा करें
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और रसीद डाउनलोड कर लें

CTET Result 2026 कब जारी होगा ?

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अब CTET Result 2026 का इंतजार है। आमतौर पर प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद आपत्तियों की समीक्षा की जाती है और फिर फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाता है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CTET 2026 का रिजल्ट आने वाले कुछ हफ्तों में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर या लॉगिन डिटेल्स की मदद से परिणाम देख सकेंगे।

CTET Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

आंसर की डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आंसर की नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top