DDA Group A B C Answer Key 2026 : दिल्ली विकाश प्राधिकरण (DDA) ने ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा का ऑफिसियल आंसर की आज 05 जनवरी 2026 को जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब डीडीए की अधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और परीक्षा में प्राप्त होने वाले संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही किसी प्रश्न के गलत उत्तर पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
DDA Group A B C Answer Key 2026 : संक्षिप्त विवरण
| भर्ती विभाग का नाम | दिल्ली विकाश प्राधिकरण |
| परीक्षा का नाम | दिल्ली डीडीए परीक्षा 2025 |
| कुल पद | 1732 |
| परीक्षा की तिथि | 16 दिसंबर 2025 – 03 जनवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 05 जनवरी 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | dda.gov.in |
डीडीए उत्तर कुंजी 2026 : क्यों है जरूरी ?
डीडीए ग्रुप A, B और C के अंतर्गत विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और सहायक पदों के लिए परीक्षा 16 दिसंबर 2025 – 03 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। अब डीडीए ने सभी संबंधित शिफ्ट और पदों की आंसर की जारी कर दी है, इसके माध्यम से अभ्यर्थी रिजल्ट आने से पहले अपनी स्थिति समझ पाएंगे कि उन्होंने परीक्षा में कितने प्रश्न सही किए हैं, और संभावित स्कोर कितना बन रहा है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उम्मीदवार को कोई संदेह है, तो आंसर की, रिस्पांस शीट के जरिए आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
DDA Group A B C Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी Answer Key देख सकते हैं :
- सबसे पहले DDA की Official Website पर जाएं
- होमपेज पर “Recruitment” या “Latest Notices” सेक्शन खोलें
- “DDA Group A, B, C Answer Key 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- अपने पद (Post) और परीक्षा शिफ्ट का चयन करें
- Answer Key स्क्रीन पर खुल जाएगी
- Answer Key PDF डाउनलोड कर लें और अपने Question Paper से मिलान करें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल अधिकारिक वेबसाइट से ही उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
आपत्ति दर्ज करने की पूरी जानकारी
यदि किसी अभ्यर्थियों को लगता है कि उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो डीडीए द्वारा आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी गई है। ऑब्जेक्शन प्रोसेस के तहत संबंधित प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के साथ ही सही उत्तर के लिए रेफरेंस भी अपलोड करना जरूरी होता है। ध्यान रखें कि बिना उचित प्रमाण के दर्ज की गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- उम्मीदवार को अपने Registration ID और Password से लॉगिन करना होगा
- संबंधित प्रश्न का चयन करना होगा
- सही उत्तर के समर्थन में प्रामाणिक प्रमाण (Proof) अपलोड करना होगा
- यदि कोई Objection Fee निर्धारित है, तो उसका भुगतान करना होगा
- अंतिम रूप से Objection Submit करना होगा
ऑब्जेक्शन के बाद की प्रक्रिया
ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद डीडीए सभी प्राप्त आपत्तियों की जांच एक विशेषज्ञ समिति द्वारा करता है। यदि किसी की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाता है। इसके बाद डीडीए द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है। यही फाइनल आंसर की आगे रिजल्ट तैयार करने का आधार बनती है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती है।
DDA Group A, B, C Result 2026 कब आएगा ?
उत्तर कुंजी और ऑब्जेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद डीडीए द्वारा जल्दी ही नीचे दी गयी जानकारी जारी की जाएगी। आमतौर पर आंसर की जारी होने के 7 से 15 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है, हालांकि सटीक तिथि की जानकारी DDA द्वारा आधिकारिक नोटिस के माध्यम डी जाएगी।
- अंतिम उत्तर कुंजी
- परिणाम पीडीएफ
- श्रेणीवार कट-ऑफ अंक
DDA Group A B C Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तरकुंजी डाउनलोड | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
यें भी पढ़ें..
Bihar Vidhan Parishad Answer Key 2026 : जारी, ऐसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड अंक गणना व आपत्ति दर्ज
