Delhi High Court JJA Answer Key 2026 : जारी, अभी करें चेक, प्रश्न में त्रुटि पर आपत्ति दर्ज करें, जानें संभावित स्कोर

Last Updated on 25/03/2026 6:23 AM by Prashant Shahi

Delhi High Court JJA Answer Key 2026 : दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, जिससे परीक्षा में शामिल अभ्यार्थी अब अधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों उत्तर कुंजी के माध्यम से वे अपने संभावित अंक का आकलन कर सकते हैं। साथ ही, अगर किसी प्रश्न के उत्तर में त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

ताजा अपडेट

दिल्ली उच्च न्यायलय ने JJA परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की 24 मार्च 2026 में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की सहायता से आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। साथ ही, कोर्ट ने आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, उम्मीदवार 27 मार्च 2026 तक आपत्ति जमा कर सकते हैं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Delhi High Court JJA Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती आयोग का नामदिल्ली हाई कोर्ट
परीक्षा का नामदिल्ली हाई कोर्ट जेजेए प्रारंभिक परीक्षा 2026
कुल पद152
 परीक्षा की तिथि22 मार्च 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि24 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि27 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटdelhihighcourt.nic.in

Delhi High Court JJA Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें

Answer Key डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

  1. सबसे पहले Delhi High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “JJA Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. लॉगिन पेज ओपन होगा
  4. अपना Registration Number और Password दर्ज करें
  5. Submit पर क्लिक करें
  6. आपकी Answer Key स्क्रीन पर आ जाएगी
  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

संभावित अंक कैसे निकालें ?

उत्तर कुंजी के आधार पर संभावित अंक निकालना आसान है। सबसे पहले सभी सही उत्तरों की संख्या गिनें और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ें। इसके बाद गलत उत्तरों की संख्या गिनें और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक घटाएं। अनअटेम्प्टेड प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया जाएगा। अंत में कुल सही अंकों में से गलत उत्तरों की कटौती घटाकर अपना फाइनल स्कोर निकालें। इससे आपको अपने चयन की संभावना का सही अंदाजा मिल जाएगा।

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक जोड़ें
  • गलत उत्तर होने पर Negative Marking घटाएं
  • जिन प्रश्नों को आपने छोड़ा है, उनके लिए कोई अंक न जोड़ें
  • कुल सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग नोट करें
  • अंत में सभी अंकों को जोड़कर अपना कुल स्कोर निकालें

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

अगर आपको किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं :

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें
  • “Raise Objection”/“Challenge Answer Key” लिंक खोलें
  • संबंधित प्रश्न (Question ID) का चयन करें
  • सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण (Proof) अपलोड करें
  • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें
  • अंतिम तिथि से पहले फॉर्म सबमिट करें

उत्तर कुंजी के बाद आगे क्या होगा ?

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद सबसे पहले उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है। निर्धारित समय सीमा में प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है। इसके बाद आवश्यक संशोधन कर Final Answer Key जारी की जाती है। इसी Final Answer Key के आधार पर परिणाम तैयार किया जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को अगले चरण जैसे टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अंतिम चयन किया जाता है।

Delhi High Court JJA Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी सुचनायहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top