DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026 : हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, पैटर्न और डाउनलोड स्टेप्स

Last Updated on 13/06/2026 4:30 AM by Prashant Shahi

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने CEPTAM 11 भर्ती के तहत टियर 02 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती से कुल 764 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी और टेक्नीशियन ए के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। Tier 01 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी डीआरडीओ की अधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी जाँच लें।

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026 Released

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026 का डाउनलोड लिंक 12 जून 2026 से सक्रिय कर दिया गया है। टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम तथा महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश उपलब्ध हैं। आधिकारिक कार्यक्रम अनुसार टियर-2 परीक्षा का आयोजन 15 जून 2026 को किया जाएगा। बिना वैध एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थारक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
परीक्षा का नामडीआरडीओ सीईपीटीएएम टियर 02 परीक्षा 2026
पद का नामSTA-B एवं Technician-A
कुल पद764
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी12 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि15 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटdrdo.gov.in

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रोसेस

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  • सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEPTAM Recruitment सेक्शन खोलें।
  • “DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026” लिंक क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका ऐड्मिट कार्ड दिखाई देगा।
  • हॉल टिकट में दर्ज सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

परीक्षा केंद्र जाने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचने चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर & आवेदन संख्या
  • परीक्षा तिथि, समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

Tier 2 परीक्षा पद के अनुसार आयोजित की जाएगी। यह चरण उम्मीदवारों की तकनीकी एवं विषयगत योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित किया जाता है। अंतिम मेरिट में Tier 2 का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। Tier 2 परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी, जिसके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

  • परीक्षा की अवधि : 120 मिनट (2 घंटे)
  • कुल प्रश्न : 120, कुल अंक: 120
  • गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती
  • सेक्शन A में 40 प्रश्न होंगे
  • सेक्शन B में 80 प्रश्न होंगे
  • सेक्शन A में गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी शामिल होगी
  • सेक्शन B में संबंधित ट्रेड/विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं ?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए :

  • DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • आवश्यक होने पर श्रेणी प्रमाण पत्र

बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है।

परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें :

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ साथ रखें।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
  • परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा।
  • रिपोर्टिंग समय के बाद प्रवेश बंद किया जा सकता है।
  • सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top