Delhi DSSB Answer Key 2026 : उतर कुंजी आउट, डायरेक्ट लिंक, ऑब्जेक्शन डेट और रिजल्ट टाइमलाइन

Last Updated on 23/02/2026 5:36 AM by Prashant Shahi

Delhi DSSB Answer Key 2026 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड नें डिएसएसएसबी भर्ती के अंतर्गत डिस्पैच राइडर, प्रोसेस सर्वर, शॉफर, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, कंजर्वेशन असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अनुमानित अंक का आकलन कर सकते हैं और 25 फरवरी 2026 तक आंसर की में गलत उतर पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

Delhi DSSB Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती आयोग का नामदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
परीक्षा का नाम डिएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 2026
 परीक्षा की तिथि16 – 17 फरवरी 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि20 फरवरी 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि20 – 25 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटdsssb.delhi.gov.in

DSSB Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से Answer Key देख सकते हैं :

  1. सबसे पहले DSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और होमपेज खोलें।
  2. होमपेज पर “Latest News” या “Answer Key 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी परीक्षा से जुड़ा पोस्ट कोड, शिफ्ट और विषय चुनें।
  4. चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Answer Key PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी।
  5. PDF को ध्यान से चेक करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।
  6. भविष्य के लिए Answer Key को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सुरक्षित सेव कर लें।

ऐसे करें अपने अंकों का अनुमान

आंसर की से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक की गणना आधिकारिक उत्तर कुंजी और मार्किंग स्कीम के आधार पर की जाती है। सबसे पहले उम्मीदवार अपने सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग निकालें। आमतौर पर सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होती है। कुल सही उत्तरों को 1 से गुणा करें और गलत उत्तरों को 0.25 से गुणा करें। अब सही अंकों में से गलत उत्तरों की कटौती घटा दें। प्राप्त परिणाम ही आपका संभावित स्कोर माना जाएगा।

  • मार्किंग स्कीम –
    • सही उत्तर के लिए : +01 अंक
    • गलत उत्तर के लिए : – 0.25 अंक

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि किसी उम्मीदवार को Answer Key में कोई उत्तर गलत लगता है, तो वह बोर्ड द्वारा तय समय सीमा में आपत्ति दर्ज करा सकता है।

  • सबसे पहले DSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाए
  • अब होम पेज पर “Answer Key Objection” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगिन विवरण (एप्लीकेशन नंबर व जन्मतिथि) से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • संबंधित प्रश्न संख्या का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
  • अपने सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि शुल्क निर्धारित है, तो ऑनलाइन माध्यम से उसका भुगतान करें।
  • सभी विवरण सही से भरने के बाद आपत्ति फॉर्म सबमिट करें और उसकी रसीद सुरक्षित रखें।

डिएसएसएसबी रिजल्ट कब आएगा ?

डिएसएसएसबी द्वारा जारी उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके पश्चात ही DSSB रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा। आमतौर पर उत्तर कुंजी प्रक्रिया पूरी होने के 2 से 4 सप्ताह के भीतर परिणाम जारी कर दिया जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। रिजल्ट जारी होने पर रोल नंबर व कटऑफ के साथ चयन सूची प्रकाशित की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • आंसर की को ध्यान से चेक करें और सभी उत्तरों का सही मिलान करें।
  • यदि किसी उत्तर में गलती लगे तो समय सीमा के भीतर आपत्ति जरूर दर्ज करें।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
  • फाइनल उत्तर कुंजी आने के बाद दोबारा स्कोर का आकलन करें।
  • रिजल्ट और कटऑफ से जुड़े अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • लॉगिन विवरण और रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें।
  • अफवाहों या अनधिकृत वेबसाइटों की जानकारी से बचें।
  • आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

Delhi DSSB Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

आंसर की डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top