Last Updated on 13/12/2025 9:21 AM by Prashant Shahi
EMRS Admit Card 2025 : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में Teaching और Non-Teaching पदों पर भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रहा है। National Education Society for Tribal Students (NESTS) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। विभिन्न पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किए हुए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in या nests.tribal.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जानें ईएमआरएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक और परीक्षा से जुडी अहम जानकरी।
EMRS Admit Card 2025 : परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
| परीक्षा का नाम | ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा |
| आयोजन संस्था | राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति |
| एडमिट कार्ड जारी | 11 दिसंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| अधिकारिक वेबसाइट | emrs.tribal.gov.in या nests.tribal.gov.in |
ईएमआरएस एडमिट कार्ड 2025 हुआ जारी
राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना ईएमआरएस एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in या nests.tribal.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये प्रधानाचार्य, पीजीटी, छात्रावास वार्डन और कनिष्ठ सचिवालय सहायक सहित शिक्षण और गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति होगी।
एडमिट कार्ड में दी गयी जानकारी
जब उम्मीदवार अपना EMRS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025 डाउनलोड करें, तो उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बहुत जरूरी है। एडमिट कार्ड में आमतौर पर निम्न विवरण शामिल होंगे।
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर
- आवेदन / पंजीकरण संख्या
- पद का नाम (Teaching / Non-Teaching)
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।
EMRS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
Step 1 : EMRS / NESTS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2 : होमपेज पर “EMRS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 : अपना Registration Number / Application ID और Date of Birth / Password दर्ज करें।
Step 4 : सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Step 5 : स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
Step 6 : एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
EMRS भर्ती परीक्षा 2025 – चयन प्रक्रिया
EMRS Teaching & Non-Teaching भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया आमतौर पर निम्न चरणों में पूरी होती है:
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- फाइनल मेरिट लिस्ट
कुछ Teaching पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट भी हो सकता है, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
EMRS परीक्षा पैटर्न
हालांकि परीक्षा पैटर्न पद के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सामान्य रूप से परीक्षा में शामिल विषय होते हैं :
- सामान्य ज्ञान
- रीजनिंग
- सामान्य हिंदी / अंग्रेजी
- विषय संबंधित प्रश्न (Teaching / Non-Teaching पद के अनुसार)
पूरा और सटीक परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस में मिलेगा।
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स ले जाना जरूरी
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज अपने साथ ले जाना अनिवार्य है :
- EMRS Admit Card 2025 (प्रिंटेड कॉपी)
- एक वैध फोटो पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट साइज फोटो (जरूरत पड़ने पर)
परीक्षा दिन से जुडी जरूरी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए, एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि लाना मना है
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
- बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी
- शांत और अनुशासित तरीके से परीक्षा दें
EMRS Admit Card 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव
- एडमिट कार्ड की एक से अधिक कॉपी प्रिंट कर लें
- परीक्षा समाप्त होने तक एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें
- परीक्षा केंद्र का लोकेशन पहले से चेक कर लें
- किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें
EMRS Admit Card 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
