GSSSB MPHW Recruitment 2026 : मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर भर्ती का आवेदन शुरू, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Last Updated on 10/03/2026 3:50 PM by Prashant Shahi

GSSSB MPHW Recruitment 2026 : गुजरात सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड नें स्वास्थ विभाग में मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर के 254 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और हेल्थ सेक्टर में काम करना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

GSSSB MPHW Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थागुजरात सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड
पद का नाममल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर
कुल पद254
आयु सीमा18 – 33 वर्ष
योग्यताडिप्लोमा
आवेदन प्रारंभ की तिथि07 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटgsssb.gujarat.gov.in

GSSSB Multipurpose Health Worker Vacancy 2026

इस भर्ती के माध्यम से Multipurpose Health Worker (MPHW) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह पद ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन कर्मचारियों का मुख्य काम स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना, टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करना और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना होता है। इस भर्ती के माध्यम से 240 पदों को भरा जाएगा। हालांकि सटीक पदों की जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखने को मिलेगी।

GSSSB Multipurpose Health Worker Eligibility

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • Multipurpose Health Worker या संबंधित हेल्थ कोर्स का प्रमाणपत्र
  • संबंधित क्षेत्र में बेसिक हेल्थ ट्रेनिंग

अधिक सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा निम्न प्रकार हो सकती है।

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 33 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य₹350/- रुपये
ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्लूएस₹250/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

GSSSB MPHW चयन प्रक्रिया

मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाता है। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना पड़ता है। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और संबंधित विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होते हैं।

उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवार के सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है और सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाती है।

  1. लिखित परीक्षा
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  3. मेरिट लिस्ट
  4. फाइनल चयन

जो उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

GSSSB MPHW Salary

मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर पद पर चयनित उम्मीदवारों को सरकारी वेतनमान के अनुसार सैलरी प्रदान की जाती है। आमतौर पर इस पद के लिए वेतन Level-2 या Level-3 Pay Scale के अनुसार दिया जाता है।

  • संभावित सैलरी – ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह
  • अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं

GSSSB MPHW Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर Recruitment Section में जाएं
  • GSSSB MPHW Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • हेल्थ वर्कर सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

GSSSB MPHW Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top